Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weekly horoscope 2024: नए सप्ताह का राशिफल, जानें मेष से मीन राशि का साप्ताहिक भविष्यफल

हमें फॉलो करें saptahik rashifal 2024
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

Rashifal This Week : जनवरी 2024 का नया हफ्ता क्या लेकर आया है हम सभी के लिए। यहां वेबदुनिया अपने प्रिय पाठकों के लिए विशेष तौर पर प्रस्तुत कर रहा हैं नवीन सप्ताह का संपूर्ण भविष्यफल। जानें एक स्थान पर खुशियां, करियर, धनलाभ, यात्रा, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, निवेश आदि के बारे में सबकुछ....

(साप्ताहिक राशिफल : 15 जनवरी से 21 जनवरी 2024 तक)
 
मेष 
(21 मार्च- 20 अप्रैल)
यह सप्ताह आप के लिए उत्साह भरा रहने वाला है।
आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो सकता है।
जो कोशिशें आप कर रहे हैं, वह ठोस आकार लेगा।
आर्थिक रूप से आप एक अच्छी स्थिति में हैं।
समझदारी से लिए गए फैसले लाभ पहुंचाएंगे।
व्यवसाय से जुड़े लोगों की जिंदगी में स्थिरता बनी रहने वाली है।
प्रोफेशनल लोगों को जल्द उन्नति मिलने के योग बन रहे हैं।
आपको घर-दफ्तर के बीच बैलेंस करना सीखना होगा।
पति-पत्नी के सम्बन्ध और गहरे होने की संभावना हैं।
जल्द ही फैमिली के साथ किसी अच्छे ट्रिप पर जा सकते हैं।
संपत्ति से जुड़े कुछ मसले सुलझने की दिशा में बढ़ेंगे।
इस सप्ताह सकारात्मक ऊर्जा को अपनाएं, खुशी का अहसास होगा।
शुभ अंकः 5
शुभ रंग: मैजेंटा

वृष
(21 अप्रैल- 20 मई)
दूसरों के बजाय, खुद का ध्यान ज्यादा रखें।
आपकी हेल्थ किसी भी काम के आड़े नहीं आएगी।
वित्तीय मामलों में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
जिंदगी में आई परेशानियों में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
जीवनसाथी का साथ आपको सुकून प्रदान कर सकता है।
फिलहाल कहीं का ट्रिप बनाने से बचें, जाना संभव नहीं होगा।
जिन लोगों की अपनी प्रॉपर्टी है, उन्हें कुछ मुश्किलें आ सकती हैं।
अपनी लाइफ में बैलेंस बनाए रखने की कोशिश करें।
बिजनेस करने वालों को किसी डील से घाटा हो सकता है।
आपके लिए जरूरी है कि स्ट्रेटेजी के साथ आगे बढ़ें।
शुभ अंकः 3
शुभ रंग: येलो

मिथुन
(21 मई- 21 जून)
यह सप्ताह आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
स्वास्थ्य और यात्रा की ओर भी आपका ध्यान जाएगा।
लेकिन कुछ पारिवारिक चुनौतियां आपके सामने आएंगी।
जिंदगी के कई मोर्चे पर चीजें आशाजनक दिख रही हैं।
कुछ लोगों के नसीब में जल्द उन्नति के अवसर आएंगे।
फिलहाल प्रॉपर्टी की खरीद संभव नहीं है।
पैसों के मामले स्थिति स्थिर रह सकती है।
घर के कुछ फैसले आपको धैर्य से लेने होंगे।
जीवनसाथी के साथ बातचीत कर समस्या सुलझा लेंगे।
अच्छी बात ये है कि पॉजिटिविटी आपका साथ नहीं छोड़ेगी।
रास्ते में चलते वक्त लापरवाही करने से बचें।
शुभ अंकः 18
शुभ रंग: लाइट ब्लू

कर्क 
जून- 22 जुलाई)
यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है।
बेहतर स्वास्थ्य जीवन में आगे बढ़ने प्रेरणा देगा।
आर्थिक रूप से आप अच्छी स्थिति में नजर आ रहे हैं।
कुछ समय के लिए आपको विपत्ति का सामना करना पढ़ सकता हैं।
पेशेवर मोर्चे पर बाधाएं आएं, तो फ्लेक्सिबिलिटी अपनाएं।
आपकी योजनाएं भविष्य को संवारने में मदद करेगी।
छात्रों को अपनी पढ़ाई की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए।
संपत्ति की खरीद आपको सिक्योर्ड अहसास कराएगी।
किसी अपने की सलाह करियर को दिशा देने के काम आएगी।
किसी नए काम की शुरुआत में परिवार का सपोर्ट मिलेगा।
कामकाज में अपनी चाहतों की अनदेखी करने से बचें।
शुभ अंकः 2
शुभ रंग: गोल्डन

सिंह 
(23 जुलाई- 23 अगस्त) 
व्यावसायिक रूप से चुनौतियां आ सकती हैं।
अपने हर विजन को क्लियर रखने की कोशिश करें।
अच्छे हेल्थ के लिए डिसिप्लीन को जरूर फॉलो करें।
बजट के बिना खर्च करने से बचें, संकट आ सकता है।
फैमिली की एकजुटता आपको खुशी से भर देगी।
पति-पत्नी के रिश्ते में कुछ कड़वाहट आ सकती है।
इस सप्ताह एड्वेंचर ट्रिप का लुत्फ उठा सकते हैं।
आपके जीवन के विविध पहलू अच्छे रहेंगे।
करियर में आगे बढ़ने के लिए स्किल को महत्व दें।
इस सप्ताह अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है।
आप हर समस्या से शांत भाव से निपटने में सक्षम होंगे।
शुभ अंकः 4
शुभ रंग: पर्पल

कन्या 
24 अगस्त- 23 सितंबर)
आने वाला सप्ताह बहुत ही स्मूद रहने वाला है।
स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां वक्त के साथ सही हो जाएंगी।
कुछ लोगों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं।
पैसों से जुड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है, सावधान रहें।
काम के सिलसिले में शहर से बाहर जा सकते हैं।
घर के सदस्यों के साथ हुई अनबन को ज्यादा तूल न दें।
आपको अपने निजी जीवन में सुधार की जरूरत है।
जल्द ही रेगुलर वर्कस्टाइल से ब्रेक ले सकते हैं।
किसी अप्रत्याशित टूर पर जाना पड़ सकता है, तैयार रहें।
यह सप्ताह आपको कई उपलिब्धयां दिला सकता है।
अचानक किसी के आने से घर में खुशी बढ़ेगी।
कोई व्यक्ति आपकी बड़ी समस्या का कारण बन सकता है।
भाग्यशाली अंक: 6
शुभ रंग : ग्रीन

तुला
(24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
इस सप्ताह खुद से जुड़ी किसी भी चीज को इग्नोर न करें।
बिगड़े स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है।
यह सप्ताह मानसिक सुकून दिलाने वाला साबित होगा।
आर्थिक रूप से, आप बहुत अच्छी स्थिति में हैं।
निवेश या बचत के लिए बहुत ही अच्छा समय है।
प्रोफेशनली आप बहुत अच्छे दौर से गुजर रहे हैं।
कुछ नए अवसर भी आपके सामने आ सकते हैं।
किसी का समर्थन आपको आनंद का स्रोत प्रदान करेगा।
पति-पत्नी आपसी कम्युनिकेश को कभी खत्म न करें।
फिलहाल किसी टूर पर जाने के कोई योग नहीं बन रहे हैं।
लोग आपसे प्रेरित होकर घर-दफ्तर को मैनेज करना सीखेंगे।
इस सप्ताह किसी बड़े इवेंट पर जाने का मौका मिल सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग : डार्क ग्रे

वृश्चिक 
(24 अक्टूबर-22 नवंबर) 
यह सप्ताह खुद पर ध्यान देने की ओर इशारा करता है।
कुछ चुनौतियों के बावजूद आप बचत करने में सफल होंगे।
ऑफिस में सीनियर्स से तारीफ मिलने के योग बन रहे हैं।
व्यावसायिक उपलब्धियों के लिए मेहनत की जरूरत है।
कोई विशेष काम पूरा सप्ताह काफी व्यस्त रखेगा।
जीवनसाथी की इच्छाओं की अनदेखी रिश्ते में दरार ला सकती है।
किसी करीबी से मन की बात शेयर करना फायदेमंद रहेगा।
संपत्ति खरीदनी है, तो संभलकर कदम आगे बढ़ाएं।
किसी काम की नई शुरुआत से पहले एक्सपर्ट की राय ले लें।
किसी भी हाल में पॉजिटिविटी का साथ न छोड़ें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग : पीच

धनु 
(23 नवंबर- 21 दिसंबर)
यह सप्ताह विविध प्रकार के अनुभव कराने वाला रहेगा।
आपके सामने स्वास्थ्य चुनौतियां आ सकती हैं।
अपनी जरूरतों के लिए दूसरों की मदद लेनी पड़ सकती है।
हेल्थ की वजह से पैसों की तंगी झेलनी पड़ सकती है।
आप अपना मानसिक सुकून बनाए रखने में कामयाब रहेंगे।
वर्कप्लेस में बनाए नए रिश्ते बहुत काम आएंगे।
पारिवारिक बंधन बहुत अच्छे हैं, जो आपको पूरा सपोर्ट करते हैं।
वैवाहिक जीवन में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करेंगे।
किसी प्रोजेक्ट की वजह से बाहर जाना पड़ेगा, पर सावधान रहें।
छात्रों को बेहतर परफॉर्मेंस के लिए गाइडेंस की जरूरत पड़ेगी।
शुभ अंक: 22
शुभ रंग : पीच

मकर
(22 दिसंबर-21 जनवरी)
चुनौतियां आपको अपनी क्षमता का अहसास कराएगी।
स्वास्थ्य खुशहाली के संकेत दे रहा है।
वित्तीय रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
अपने मौजूद सोर्सेस को सही तरह से मैनेज करें।
वर्कप्लेस की डिमांड को समझने की कोशिश करें।
अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं, भविष्य के लिए जरूरी है।
घर-परिवार एकाएक आपके लिए बहुत खास हो जाएंगे।
कठिन समय में आपका हाथ थामेंगे।
लाइफपार्टनर आपकी पॉजिटिव साइड से इम्प्रेस होंगे।
प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले किसी अनुभवी की मदद से लें।
जीवन में आगे बढ़ने के लिए व्यावहारिक मानसिकता अपनाएं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पिंक

कुंभ
(22 जनवरी- 19 फरवरी)
इस सप्ताह भर आप कई स्ट्रेटेजी पर काम करेंगे।
आपकी रणनीतिक मानसिकता लाभदायक साबित होगी।
किसी टूर का आनंद लेने के लिए तैयार रहें।
स्वास्थ्य बेहतर है, लेकिन लापरवाही भारी पड़ सकती है।
कुछ अहम फैसले लेने में सावधानी जरूर बरतें।
परिवार में चल रही अनबन को बातचीत से सुलझा सकते हैं।
आपके वैवाहिक जीवन में अस्थिरता नजर आ रही है।
जीवन में कछ बाधाएं भी इस सप्ताह दिखेंगी।
मन हल्का करने के लिए दोस्तों के साथ कहीं जा सकते हैं।
कहीं पैसा लगाने में अभी कुछ देर ठहर जाना सही होगा।
किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: रेड

मीन
(20 फरवरी- 20 मार्च)
आपकी सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी होगी।
प्रोफेशनल लोग किसी बड़े बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं।
नई चीज सीखने की आपकी आदत, अच्छी साबित होगी।
परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा।
कुछ लोगों के जीवन परिवर्तन में आपका योगदान रहेगा।
रिश्तों के बीच संतुलन बनाना सीखना आवश्यक है।
स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने के संकेत मिल रहे हैं।
आर्थिक रूप से, आप अच्छी स्थिति में हैं।
कुछ परेशानियां थीं, वे अब टल जाएंगी।
कहीं जाने से पहले सारी डिटले जरूर निकाल लें।
लाइफपार्टनर आपकी लाइफ में खुशी या संतुष्टि लाएगा।
शुभ अंक: 22
शुभ रंग : डार्क ग्रे

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weekly Muhurat January 2024 : नए सप्ताह के पंचांग मुहूर्त, जानें 15-21 जनवरी तक