Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या लाया है यह सप्ताह आपके लिए

हमें फॉलो करें क्या लाया है यह सप्ताह आपके लिए
-डॉ. प्रेम कुमार शर्मा
 
साप्ताहिक राशिफल
 
मेष
 
जिस तरह से सामाजिक स्तर पर आपके काम की सराहना हो रही है, उससे मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी एक घटना के कारण आपकी धार्मिक भावना और मजबूत होगी। आपके सितारे आप के पक्ष में हैं, कार्यक्षेत्र में आप किसी बड़ी टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकते हैं। जीवन में रोमांस को तरोताजा करने के लिए एक बार फिर नए सिरे से कोशिश कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : दूधिया
 
वृषभ
 
स्वास्थ्य के प्रति आपकी चिंता आपको अच्छी जीवनशैली के लिए प्रेरित करेगी। किसी के द्वारा आयोजित समारोह में आपके अनुपस्थित होने से आपको उसकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। जिसके प्यार का आपको बेसब्री से इंतजार है, उसके लिए आपको अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। अपने रोजाना की दिनचर्या से छुट्टी लेकर घूमने जाना अच्छा रहेगा। ज्यादा काम का बोझ आपको शॉर्टकट लेने को मजबूर करेगा, लेकिन ध्यान रखें कि आपका काम ही आपकी प्रगति सुनिश्चित करेगा।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : सुनहरा भूरा
 
मिथुन
 
तरक्की पाने के लिए अपने बड़े अधिकारियों का दिल जीतने में आप कामयाब होंगे और आपका महत्वपूर्ण काम बनेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर स्थिति सामान्य रहने वाली है। पारिवारिक समस्या के कारण घर में व्यस्त रहना पड़ सकता है। जिसे जीवनसाथी की तलाश है, उन्हें उम्मीद से भी अच्छा साथी मिलने वाला है। किसी मस्तीभरी रोमांचक यात्रा पर जा सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र के आसपास आवास रखने का निर्णय लेंगे। सोच-समझकर खर्च करने की प्रवृत्ति के कारण पैसे की बर्बादी रुकेगी।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : कॉफी रंग
 
कर्क
 
कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण काम के लिए बड़े अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। किसी को पैसा उधार देना जोखिमभरा हो सकता है, वापसी की संभावना नगण्य है। थोड़ा सुस्त रहने की संभावना है। पारिवारिक झगड़े चारदीवारी से बाहर आ सकते हैं, कोई भी समझौता करने की नीयत में नहीं है। संपत्ति खरीद में धोखाधड़ी को लेकर सजग रहना सही रहेगा।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : दूधिया
 
सिंह
 
नौकरीपेशा वालों के लिए सितारे बहुत ही बुलंद हैं। नौकरी में जिस तरह के बदलाव का आपको इंतजार था, अब वो पूरा हो सकता है। मुनाफे में वृद्धि होगी, खजाना अप्रत्याशित रूप से भरेगा। शैक्षणिक क्षेत्र में भी अच्छी संभावना है। प्रतियोगिता में प्रयासरत छात्रों को खुशखबरी मिल सकती है। समय की कमी के कारण आप कुछ सामाजिक दायित्व से पीछे हो सकते हैं। दांपत्य में रोमांस को तरोताजा कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : सुनहरा भूरा
 
कन्या
 
आप थोड़े दार्शनिक मनोदशा में हो सकते हैं। रोजमर्रा के काम से आप ऊब रहे हैं, लेकिन उसे बदलने के लिए आप कोई प्रयास नहीं करेंगे। सामाजिक मोर्चे पर हुआ घटनाक्रम आपको सोचने पर मजबूर कर सकता है। आप मानसिक रूप से रोमांटिक महसूस करेंगे, लेकिन हो सकता है कि आपको जीवनसाथी की तरफ से सहयोग न मिले। वित्तीय मामले में आप थोड़े ज्यादा सजग रहेंगे, बचत पर ज्यादा ध्यान होगा। घूमने जाने की योजना टाल सकते हैं।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हल्का सलेटी
 
तुला
 
संपत्ति क्रय-विक्रय के लिए बहुत ही सुनहरा दिन है। विक्रेता को उम्मीद से अधिक फायदा मिल सकता है। आपकी विशेषज्ञता के कारण आपके सहकर्मी आपसे सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर आप दो लोगों के बीच पूल का काम कर सकते हैं। आप किसी के सामने प्रेम का प्रस्ताव देंगे, साथी की नामंजूरी आपको निराश कर सकती है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : सुनहरा भूरा
 
वृश्चिक
 
अपनी बात रखने की कोशिश आपके वरिष्ठ को नाराज कर सकती है, जो कि कार्य स्तर पर आपके हित में नहीं होगा। पढ़ाई में असावधानी महंगी हो सकती है इसलिए सोच-समझकर काम करें। कोई आपसे पैसा ऐंठने के लिए बेवजह मिठास दिखा सकता है। आपका कोई अतीत आपके सामने आएगा, जो आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। कहीं लंबी यात्रा पर जाने से पहले मौसम का ध्यान रखें, हितकर होगा।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : गहरा भूरा
 
धनु
 
पेशेवर तौर पर आपके धैर्य का फायदा मिलेगा और आप अपना नाम बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर सकते हैं, सितारे आपके पक्ष में हैं। आप अपने काम और घर में थोड़ा सामंजस्य बिठाएं। अपनों की खुशी के लिए वक्त देने की जरूरत है। आपकी होशियारी की वजह से वित्तीय मामले में आप आश्वस्त रहेंगे। जिसे आप पसंद करते हैं, उनके लिए आप वक्त निकाल सकते हैं। आप कोई नया वाहन ले सकते हैं।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : फिरोजी
 
मकर
 
ऑफिस में किसी बड़े काम को आप आगे बढ़कर संभालेंगे जिसकी वजह से आपको तरक्की मिलने का संकेत है। शैक्षणिक स्तर पर भी आपको सफलता मिलने की संभावना है। आपकी कर्मठता आपको तंदुरुस्त और ऊर्जावान बनाए रखेगी। किसी और की वजह से आप सामाजिक मोर्चे पर खुद को आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, सुरक्षा को लेकर सचेत रहना हितकर होगा।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : कॉफी रंग
 
कुंभ
 
रोमांस एक रोमांचक मोड़ ले रहा है। आप कोई यादगार पल बिता सकते हैं। आपके विदेश जाने की योजना अब पूरी होती दिख रही है। खुशनुमा लोगों के साथ मस्तीभरे पल बिता सकते हैं। घर के नवीनीकरण का काम अब पूरा करवा सकते हैं जिसके लिए आप कब से इंतजार कर रहे थे। कार्यस्थल पर आपके सुझाव की सराहना की जाएगी। स्वास्थ्य को लेकर आप काफी सजग रहेंगे।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : गहरा भूरा
 
मीन
 
आपके रोमांटिक प्रयासों से संभव है कि आपको अपने पसंद के व्यक्ति का साथ मिल जाए। यात्रा आपका इंतजार कर रही है और आप बेवजह अपनी छुट्टियां बिता रहे हैं। आप में से कुछ लोग नई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। बढ़ती कीमत आपके व्यवसाय में बाधक नहीं बनेगी, किस्मत आपके साथ है। किसी काम में गलती करने से बेहतर है कि आप उसे थोड़ा-थोड़ा करके ही संपन्न करें। किसी मुद्दे को लेकर पत्नी या घर के किसी और सदस्य से आपका झगड़ा हो सकता है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हल्का सलेटी
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राष्ट्र संत तुकडोजी महाराज