Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

August Weekly Horoscope: नए सप्ताह में किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (22-28 अगस्त 2022 तक)

हमें फॉलो करें Saptahik Horoscope
webdunia

मनीषा कौशिक

साप्ताहिक भविष्यफल 2022। इस बार 22 अगस्त से नया सप्ताह शुरू हो रहा है। जानिए यह हफ्ता व्यवसाय, नौकरी, व्यापार, करियर, शिक्षा, शेयर मार्केट, रोमांस, सेहत, मौसम आदि को लेकर क्या कह  रहा हैं। 12 राशियों के लिए क्या लेकर आए हैं उनके सितारे, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे मिलेगा भाग्य का साथ। यहां पढ़ें विशेष साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन राशि के लिए। Weekly Horoscope August 2022 
 
साप्ताहिक राशिफल : (22 अगस्त से 28 अगस्त 2022 तक)
 
मेष - ARIES
(Mar 21-Apr 20)
 
ईमानदारी से काम करने का फल मिल सकता है। सीनियर आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। अचानक किसी स्रोत से धनलाभ हो सकता है। इस समय आप कहीं निवेश कर सकते हैं। लव लाइफ के लिए अच्छा समय है। विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। परिवार में किसी से भी बहस करने से बचें। खुद में सुधार लाने की कोशिश करें।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : महरून

वृषभ - TAURUS
(Apr 21-May 20)
 
इस सप्ताह में जीवन में संतुलन लाने का काम कर सकते हैं। आपके छोटे-से प्रयास भी कारगर साबित होंगे। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। जल्द ही प्रोफेशनल लाइफ में आपको अपने स्किल्स दिखाने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर संतुष्ट महसूस करेंगे।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : लेमन

मिथुन - GEMINI
(May 21-Jun 21)
 
परिस्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के लिए अच्छा समय है। अचानक किसी स्रोत से धनलाभ हो सकता है। स्टॉक और शेयर मार्केट से लाभ हो सकता है। परिवार को बढ़ाने की सोच सकते हैं। प्रेमी अपने गलत व्यवहार के लिए माफी मांग सकता है। यात्रा के दौरान मुश्किल हो सकती है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मैजेंटा

कर्क - CANCER
(Jun22-Jul 22)
 
आपको प्रोफेशनल एक्सपर्ट की मदद लेनी पड़ सकती है। ऑफिस में हर किसी को खुश रखने का प्रयास न करें। अचानक आए खर्चों से आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। आर्थिक स्तर पर खर्चों पर नजर रखें, वरना नुकसान हो सकती है। घूमने के लिए ऑफिस से छुट्टी मिल सकती है। अपने लिए प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : बैंगनी

सिंह - LEO
(Jul 23-Aug 23)
 
काम में अनुभवी लोगों की राय से फायदा होगा। इससे आपकी सैलरी और पोजिशन दोनों बढ़ सकते हैं। लव लाइफ में आपको थोड़ा प्लानिंग कर के चलने की जरूरत है। कोई पुरानी बीमारी वापस आ सकती है इसलिए सावधान रहें। वर्कआउट के दौरान चोट लग सकती है। प्रॉपर्टी खरीदते समय कोई वादा न करें।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : सफेद

कन्या - VIRGO
(Aug 24-Sept 23)
 
करियर में प्रगति करने का समय है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है। व्यापारियों के हाथ कोई सरकारी कॉन्ट्रेक्ट लग सकता है। घर की जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की जरूरत है। डायबिटीज के मरीज अपनी जीवनशैली को बदलें। पैतृक संपत्ति को लेकर सावधान रहें। कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : पैरट ग्रीन

तुला - LIBRA
(Sept 24-Oct 23)
 
अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से हर मुश्किल से बाहर आ पाएंगे। इस सप्ताह प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। अटके कामों को पूरा करने में मदद मिल सकती है। बिना किसी रिसर्च के किसी की आर्थिक सलाह को न मानें। व्यापारियों को थोड़ी मुश्किल हो सकती है। आपके लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गहरा पीला

वृश्चिक - SCORPIO
(Oct 24-Nov 22)
 
आपको अपनी मेहनत का फल अब मिल सकता है। अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आय के स्रोत बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने सपनों का साथी मिलने वाला है। स्ट्रेस को दूर करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान कैंसल हो सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर कानूनी मसला आपके पक्ष में आ सकता है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : गहरा फिरोजा

धनु - SAGITTARIUS
(Nov 23-Dec 21)
 
धन के मामले में यह सप्ताह लाभकारी साबित होगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी से धनलाभ हो सकता है। फोकस रखें, इससे आप कम समय में ज्यादा पा सकते हैं। डाइट में बदलाव करने से फायदा होगा। आपको अकेलापन महसूस हो सकता है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : चॉकलेट

मकर - CAPRICORN
(Dec 22-Jan 21)
 
इस सप्ताह आप पॉजीटिव एनर्जी से भरे रहेंगे। डेडलाइन से पहले काम पूरा करने में दिक्कत आ सकती है। आय को बढ़ाने के स्रोत देख सकते हैं। पुराने दोस्तों के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं। खाने को लेकर सावधान रहें। कुछ भी ज्यादा खाने से सेहत खराब हो सकती है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : लैवेंडर

कुंभ - AQUARIUS
(Jan 22-Feb 19)
 
आपको प्रमोशन या इन्क्रीमेंट मिल सकता है। फैमिली बिजनेस से मुनाफा हो सकता है। परिवार में धैर्य से काम लें, वरना सुख-शांति भंग हो सकती है। खुद में सुधार लाने के लिए दोस्तों की सलाह ले सकते हैं। कोई आपकी जिंदगी में दस्तक दे सकता है। सेहत की सारी चिंताएं दूर होंगी।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : सफेद

मीन - PISCES
(Feb 20-Mar 20)
 
यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपके स्किल्स में निखार आएगा। निवेश से आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रह सकता है। योग शुरू कर सकते हैं और जीवन के प्रति आशावादी रहें। प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद हो सकता है।
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weekly Muhurat 2022 : नए सप्ताह के विशिष्ट शुभ मुहूर्त, यहां पढ़ें (22 से 28 अगस्त तक)