Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल 2021: कैसा होगा आपके लिए नया सप्ताह, जानें Weekly Horoscope

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल 2021: कैसा होगा आपके लिए नया सप्ताह, जानें Weekly Horoscope
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

* Weekly Horoscope 22 To 28 March 2021
 
मेष
 
शैक्षणिक क्षेत्र में बड़ी सफलता की संभावना बन रही है। प्रतिद्वंद्वी से सकारात्मक टिप्पणी मिलने की उम्मीद है। संबंध बेहतर करने की कोशिश हो सकती है। आपकी स्वतंत्र सोच और दूरदृष्टि आपकी उड़ान को धीमा तो करेगी लेकिन इससे आपकी मंजिल नहीं बदल सकती। प्रोफेशनल स्तर पर मिली सफलता आपको एक अलग राह पर ले जाने वाली है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : पीला

वृषभ
 
सामाजिक क्षेत्र में अपना नेटवर्किंग बढ़ाने का अवसर मिलने वाला है। प्रॉपर्टी सेल करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। बेहतर दाम मिलने की संभावना है। किसी के साथ नए संबंध की ताजगी और अनुभव आपको उत्साहित रखने वाला है। प्रोफेशनल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की संभावना है। पढ़ाई के क्षेत्र में कभी जो हासिल करना आप के लिए मुश्किल लग रहा था, वह अब आसान होता नजर आ रहा है। लव लाइफ को और रोमांचक और उत्साहजनक बनाने का प्रयास करेंगे।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : हल्का नीला

मिथुन
 
आर्थिक क्षेत्र में बचत के जरिए समस्या से निपटना आपकी प्राथमिकता रहेगी। शेप में वापस आने के लिए मेहनत कर रहे लोग प्रयास में पिछड़ सकते हैं, कोशिश जारी रखना होगी। पूर्व के हालात को देखकर जो आपने सुरक्षित फैसला लिया था, उस पर पुनर्विचार करने की जरूरत महसूस होगी। इस सप्ताह आप प्रोफेशनल क्षेत्र में कुछ चांस लेने का प्रयास कर सकते हैं। पढ़ाई के मामले में किसी की मीठी-मीठी बातों से सावधान रहें। महत्वपूर्ण मामले में छले जा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : टियाल

कर्क
 
प्रोफेशनल स्तर पर किसी मामले में क्लीनचिट मिल जाने की उम्मीद है। अकादमिक स्तर पर अच्छे संपर्क का फायदा मिलने वाला है। आप में से कुछ लोग आर्थिक स्तर पर मजबूत हो सकते हैं। मानसिक समस्या से छुटकारा मिलने के संकेत हैं। शांति और सुकून के पल बिता सकते हैं। किसी को आप जितना काबू में करने का प्रयास कर रहे, वो उतना ही जिद्दीपन दिखा सकता है। बेहतर होगा कि तरीका बदलें।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : मेजेंटा

सिंह
 
प्रोफेशनल क्षेत्र में किसी प्रतिकूल माहौल में तटस्थ और भरोसे पर कायम रहने का लाभ मिलेगा। घरेलू स्तर पर आपके द्वारा लिया गया फैसला सबको मंजूर होने की संभावना नहीं लग रही। बेहतर होगा कि सबसे विचार कर ही फैसला लें। किसी कानूनी मामले में स्थिति आपके अनुकूल होने वाली है। यात्रा करने का सुनहरा अवसर आपको विदेश जाने का मौका दे सकता है। घर या अपार्टमेंट खरीदे जाने की संभावना बन रही है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : कॉफी

कन्या
 
अपने प्यार के साथ कुछ स्पेशल प्लान किए जाने के संकेत हैं। अपने करीबी लोगों के साथ वेकेशन पर जाने के किसी अच्छे काम की वजह से आपका खर्च बढ़ने की संभावना है। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपके आत्मविश्वास को आजमाया जा सकता है। पढ़ाई के क्षेत्र में आपको नेटवर्किंग का फायदा समझ में आने वाला है। किसी महत्वपूर्ण इंसान से काम पड़ सकता है। फिटनेस को लेकर सक्रिय रहने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : लाइट ग्रे

तुला
 
किसी मुद्दे को लेकर चल रही गलतफहमी दूर करने में सक्षम साबित होंगे। सुकूनभरा समय बिताने वाले हैं। जिन लोगों ने आप से मदद करने का वादा किया था, उसके अमल में लाने की संभावना नहीं लग रही इसलिए दूसरों के भरोसे रहना सही नहीं होगा। किसी करीबी के साथ अपने दिल की बात साझा कर आप मानसिक रूप से हल्का महसूस कर सकते हैं। कानूनी मामले में पड़ सकते हैं लेकिन बिना किसी परेशानी बाहर निकल जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : पीच

वृश्चिक
 
यदि आपके पास समय है तो उसे बेवजह की बातों में बर्बाद करने से बचें। बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में किसी के प्रेम में पड़ने के संकेत हैं। अब यह आपके उपर है कि इसे कहां तक ले जा सकते हैं? विदेश यात्रा रोमांचक रहने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। किसी से लंबे अंतराल के बाद मुलाकात का अवसर मिलने वाला है। सेहतमंद और फिट रहने के लिए सही खानपान की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : डीप स्काई ब्लू

धनु
 
शैक्षणिक क्षेत्र में मनोनुकूल परिणाम नहीं मिलने का मलाल रहेगा। बढ़ते हुए खर्च को लेकर चिंता रहेगी। आमदनी बढ़ाने का जरिया तलाश सकते हैं। सेहत और फिटनेस के लिए किए गए प्रयास का बहुत फायदा महसूस होगा। रोमांचक यात्रा पर जाने की संभावना है। किसी को आपकी सहमति का इंतजार है और उसे मायूस न करें। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपके द्वारा लिए गए किसी काम में मदद की जरूरत पड़ सकती है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : लेमन

मकर
 
आप अपने काम की रफ्तार पकड़ने में कामयाब रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में कोई उपलब्धि हासिल होने के संकेत हैं। नई दोस्ती प्यार में बदलने वाली है, दिल थामकर बैठें। आपके द्वारा बुक की गई प्रॉपर्टी का पजेशन मिल जाने की संभावना है। सेहत के लिए अपनी लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाने का प्रयास कर सकते हैं। बढ़ते हुए खर्च को लेकर चिंता रहेगी लेकिन आर्थिक रूप से आप इसका भर उठाने में सक्षम साबित होंगे।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : सिल्वर

कुंभ
 
ऑफिस में व्यस्तता बढ़ने के संकेत हैं। ऐसे में निजी काम कर पाना मुश्किल लग रहा है। पढ़ाई के क्षेत्र में कोई आपके लिए सीनियर लेवल पर तारीफ करने वाला है। साइड बिजनेस से आमदनी होने की संभावना बन रही है। अभी आप जिस मानसिक अवस्था में हैं, उसमें गलती होने की पूरी आशंका है इसलिए किसी काम को करते समय विशेष सतर्क रहें।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : डार्क ग्रे

मीन
 
आप में से कुछ लोग नया हुनर सीखने के लिए ट्रेनिंग ले सकते हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में आप अपनी गलती से कुछ सबक हासिल करेंगे। पार्टनर के साथ संबंध में खटास बढ़ जाए, इससे पहले समस्या को दूर करने का प्रयास कर सकते हैं। काम आसान करना और परफेक्शन की उम्मीद रखना संभव नहीं होगा। इस सप्ताह आपको उकसाने वाली परिस्थिति से गुजरना पड़ सकता है, समझदारी से काम लें।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : लैवेंडर
 

ALSO READ: होलाष्टक की पौराणिक और प्रामाणिक कथा


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

होलाष्टक की पौराणिक और प्रामाणिक कथा