Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

12 राशियां और सप्ताह का भविष्यफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

हमें फॉलो करें 12 राशियां और सप्ताह का भविष्यफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

राशिफल : सा‍त दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं...
मेष
 
निवेश लाभ देने लगे हैं और आप हो रहे लाभ को फिर से निवेश कर समझदारी का काम करेंगे। हालांकि स्कीम चुनते हुए सावधान रहें, हो सके तो किसी जानकार की सलाह ले लें। जिन जातकों को जीवनसाथी की तलाश है, उनके लिए विवाह के उचित प्रस्ताव आ सकते हैं। मनोरंजन का कोई कार्यक्रम बन सकता है। अपने लिए समय निकालने की कोशिश करें। नौकरी या कारोबार से जुड़ी कोई बात आपको लगातार परेशान कर सकती है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : पीच
उपाय : केसर का तिलक लगाएं।
वृषभ
 
ईमानदारी की कीमत मिलती है, इसी कारण अपना काम ईमानदारी व लगन से करें। आपका काम आपको पहचान जरूर दिलाएगा। धन निवेश करने से पहले आर्थिक योजना जरूर बना लें। जोखिमभरी या चालू स्कीमों पर पैसा ना लगाएं। रोमांस की बात बनने के आसार नहीं हैं, इसी वजह से दिल की बात दिल में ही रखेंगे तो बेहतर होगा। पारिवारिक मामलों में गलतफहमियां विवाद पैदा करवा सकती हैं। आपको अपनी कही बातों की सफाई देनी पड़ सकती है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद
उपाय : गाय को चारा खिलाएं।
मिथुन
 
दूसरों पर अपनी बात थोपने की कोशिश ना करें। ऐसा करने पर आपको विरोधाभास का सामना करना पड़ सकता है। अफवाहों से दूर रहें, ये अफवाहें आपको मुसीबत में डाल सकती हैं। छात्र आलस्य और थकान महसूस कर सकते हैं। छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा लेकिन सिलेबस पूरा करना है तो समय लगाना ही पड़ेगा। पार्टनर के साथ ज्यादा समय बीत सकता है। कहीं घूमने जा सकते हैं। आमदनी बढ़ने के योग हैं। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। सहकर्मियों से मदद मिलने के योग हैं।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
उपाय : मछली को दाना डालें।
कर्क
 
किसी बात को लेकर अपनी जिद पर अड़े रह सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि जिद छोड़ दें, इससे संबंधों में दूरियां बढ़ती हैं। किसी की भी बात आंख मूंदकर ना मानें, अपने विवेक का प्रयोग करें। कठिन परिस्थिति का व्यावहारिक समाधान निकालने की कोशिश करें। माता-पिता का आशीर्वाद लें। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण लव लाइफ पर नेगेटिव असर पड़ रहा है। कॉमर्स के छात्रों को ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : मेजेंटा
उपाय : मंदिर के शिखर दर्शन करें।
सिंह
 
कानूनी विवाद का फैसला अटक सकता है और आपकी स्थिति दुविधाजनक बनी रह सकती है। छात्रों को अपने संशय दूर करने होंगे। रोमांटिक सितारे बुलंदी पर रहेंगे। लव प्रपोजल या तो मिल सकता है या फिर स्वीकार हो सकता है। नौकरी या बिजनेस में किसी निवेश, लेन-देन के फैसले को लेकर आपके तनाव बढ़ सकते हैं। माता-पिता या परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विवाद होने की आशंका है। तोल-मोलकर बोलने की सलाह दी जाती है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : लैवेंडर
उपाय : गुड़ खाकर घर से निकलें।
कन्या
 
प्रेम संबंध में अपनी भावनाएं छिपाएं नहीं, बल्कि उन्हें व्यक्त करें। फ़िजूलख़र्ची न करें, आपका बजट बिगड़ सकता है। कसरत नियमित रूप से करेंगे तभी फायदा होगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र या बिजनेस में नई रूपरेखा बनेगी और आप सफल हो सकते हैं। छात्रों को सफलता मिलेगी। कुछ बड़े फैसले आप ले सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाक़ात संभव है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : ऑलिव ग्रीन
उपाय : अपने गुरु के नाम से कुछ पैसा निकालकर गरीब को दें।
तुला
 
व्यवसाय संबंधित अधूरे काम सफलता से पूरे करेंगे। आर्थिक सुख-समृद्धि का आनंद लेंगे। आपकी कमाई के स्रोत बढ़ते दिख रहे हैं। जीवन में आशावादी रवैया अपनाएं। सामाजिक जीवन में मेलजोल बढ़ाएं, लोगों के साथ घुले-मिलें। दोस्तों या परिवार के साथ मौज-मस्ती का प्रोग्राम बन सकता है। लव लाइफ में सहयोग मिल सकता है। पार्टनर के साथ गहराई से सोच-विचार में समय बीत सकता है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : क्रीम
उपाय : सांईं मंदिर जाएं।
वृश्चिक
 
जो काम छोड़ दिया था वही काम फिर से करना पड़ सकता है। आपकी बचत आपके काम आएगी। किसी से बदला लेने का विचार आपके दिलोदिमाग पर हावी हो सकता है। कामकाज में दोस्तों से मदद मिल सकती है। आप पार्टनर से कोई बात न छुपाएं और सच बोलें। इससे आपके संबंध मधुर हो सकते हैं। ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नए एग्रीमेंट साइन होंगे। सफलता मिलने के योग हैं।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : सी ग्रीन
उपाय : लक्ष्मी अष्टकम् श्रवण करें।
धनु
 
कोई विवाद भी चल रहा हो तो वह सुलझ जाएगा। किसी का शांत स्वभाव आपको अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है। आर्थिक रूप से परिस्थिति मजबूत होने के आसार हैं। फिटनेस बनाए रखने के लिए जिम ज्वॉइन करेंगे। कोई नया उपकरण आप खरीद सकते हैं। बिजनेस में परिवार की सहायता से सफलता मिलेगी। नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। प्रेम में सफलता मिलने के योग हैं। मन की बातें या इच्छाएं शेयर करने की कोशिश करेंगे। 
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : केसरिया
उपाय : अपोजिट जेंडर वालों को लेदर पर्स या बेल्ट गिफ्ट करें।
मकर
 
परिस्थितियों से दो-चार हाथ होना आपका हुनर है। आप इस मुश्किल वक्त से भी पार पा ही लेंगे। सेहतमंद विकल्पों का चुनाव करेंगे। सर्विस सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए मुश्किल समय है। उनका पाला अड़ियल ग्राहकों से पड़ सकता है। भरोसेमंद लोगों से समय पर सही सलाह और मदद मिल सकती है। पढ़ने और कुछ नया सीखने में रुचि लेंगे। नौकरी और बिजनेस को लेकर यात्रा या खर्चा हो सकता है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : हल्का पीला
उपाय : पीले फूल पर चंदन लगाकर किसी धर्मग्रंथ पर रखें।
कुंभ
 
जीवन में ऐसे पल भी आते ही हैं, इसमें ग्लानि की कोई बात नहीं। कुछ लोग आपकी बात सुनने के लिए राजी नहीं हो पाएंगे। कुछ लोगों से फालतू बातों पर तकरार होने की आशंका है। आप अपने अधिकारों का प्रयोग करेंगे। घर के कामकाज निपटाने के लिए आपको दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। आपके मन में कुछ असामान्य विचार आ सकते हैं, जो आपको खुद ही अच्छे नहीं लगेंगे। सरकारी कामकाज में समस्या हो सकती है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
उपाय : सौंफ वाला पानी पिएं।
मीन
 
सही निवेश के अवसर की तलाश रहेगी। रोमांस की बात बढ़ रही है। आप खुशी के मारे फूले नहीं समाएंगे। लाइफ पार्टनर का मूड खराब रह सकता है। भोजन में सावधानी रखें, कम भोजन करें। ज्यादा मसाले और तले-भुने खाने से परहेज करें। सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। एक्स्ट्रा इंकम या बिजनेस बढ़ाने के लिए आपके दिमाग में कई तरह के आइडिया आ सकते हैं। सरकारी कामों में अड़चन आ सकती है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
उपाय : पान में 1 लौंग और इलायची रखकर हनुमानजी को चढ़ाएं।
ALSO READ: जब शुभ मुहूर्त न मिले तब क्या करें...यह जानकारी काम आ सकती है...
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जब शुभ मुहूर्त न मिले तब क्या करें...यह जानकारी काम आ सकती है...