Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weekly Horoscope (24 से 30 मई) : नया सप्ताह कैसा रहेगा सभी के लिए, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

हमें फॉलो करें Weekly Horoscope (24 से 30 मई) : नया सप्ताह कैसा रहेगा सभी के लिए, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

(साप्ताहिक राशिफल, 24 से 30 मई 2021 तक) 

मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को ओवरकॉन्फिडेंस से काम करने से बचना होगा। व्यावसायिक जीवन संतोषजनक बना रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी और नियमित वर्कआउट रूटीन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। फिजूल के खर्चों से बचने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत हैं। लव लाइफ में आप अपने पार्टनर के साथ खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे।
 
लकी नंबर: 9
लकी कलर: लाल

वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
सोशल सर्कल में प्रभावशाली लोगों से मिलने पर आप अपने व्यवसाय की बढ़ोतरी के बारे में भी सोच सकते हैं। पेशेवर जीवन में कुछ नया करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वर्कप्लेस पर सीनियर्स आपके काम से इम्प्रेस होंगे और आपको इन्क्रीमेंट मिलने की संभावना हो सकती है। फिजूल खर्चों से बचने पर आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सिंगल्स के लिए यह सप्ताह उत्साह से भरा होगा। नए प्रेम संबंधों की शुरुआत होने के संकेत हैं।
 
लकी नंबर: 5
लकी कलर: हरा

मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
पेशेवर जीवन में प्रोफेशनल्स को और शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलने के संकेत हैं। कैंपस रिक्रूटमेंट से कुछ विद्यार्थियों की नौकरी ढूंढने की मेहनत बच जाएगी। मनचाही नौकरी मिलने के संकेत हैं। गृहिणियां अपनी रुचियों में दिलचस्पी लेंगी और घर में बदलाव लाएंगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पुराने दोस्तों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। लव लाइफ को थ्रिलिंग बनाने की आवश्यकता होगी।
 
लकी नंबर: 3
लकी कलर: गुलाबी

कर्क
 
(जून 22-जुलाई 22)
 
कोई पुराना मित्र या आपके रिश्तेदार आपको आपकी आर्थिक तंगी दूर करने में सहायता करेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह नए अवसर लेकर आएगा। स्वास्थ्य अच्छा बनाए रखने के लिए डाइट में अनुशासन का पालन करना अतिआवश्यक होगा। परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करने से आपका मानसिक तनाव कम होने की संभावना है। नए नौकरीपेशा युवाओं को अपना काम ठीक तरह से करने पर ही सफलता प्राप्त होगी। जिन्हें आप मन ही मन पसंद करते हैं, उनके साथ नए रिश्ते की शुरुआत होने के संकेत हैं।
 
लकी नंबर: 7
लकी कलर: रस्ट

सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
सामाजिक जीवन में आप किसी समारोह में आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। कुछ अनअपेक्षित स्रोतों से धनराशि मिलने पर आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आने के संकेत हैं। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने से आपका सप्ताह उत्साह से भरा होगा। आपके सोशल सर्कल में कुछ लोग आपकी सहायता की अपेक्षा करेंगे। लव लाइफ को उत्साहजनक बनाने के लिए आपको पार्टनर के साथ मिलकर कुछ नया प्लान करने की आवश्यकता होगी।
 
लकी नंबर: 4
लकी कलर: नीला

कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
आपका चिड़चिड़ापन घर में तनाव का माहौल बना सकता है। नकारात्मक सोच से बचने की आवश्यकता होगी। पेशेवर जीवन में दिए गए कार्यों को टालने से बचें। इससे आपके प्रमोशन पर असर पड़ने के संकेत हैं। सहकारियों के साथ मिलकर समस्याओं का हल निकालना होगा। परिवार का साथ और समर्थन आपके सपनों को पूरा करने में लाभदायक सिद्ध होगा। इस सप्ताह संपत्ति से जुड़े कोई भी फैसले आपके हित में होने की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
 
लकी नंबर: 6
लकी कलर: लेमन

तुला
 
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
व्यावसायिक जीवन में नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है। वर्कप्लेस पर सीनियर्स को इम्प्रेस करने में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक जीवन में आपको सबके साथ होते हुए भी अकेलापन महसूस हो सकता है। पुरानी व ठेस पहुंचाने वाली बातों को छोड़कर आपको प्रेम संबंधों को सुधारने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
 
लकी नंबर: 11
लकी कलर: टरक्वॉइज

वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
आपकी क्रिएटिविटी की प्रशंसा होगी और वर्कप्लेस पर आपकी कार्यशैली से आपके सीनियर्स काफी इम्प्रेस होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और आय में वृद्धि होने के संकेत हैं। फिट रहने के लिए आप जिम जॉइन करने में सफल होंगे। नए डाइट प्लान से स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। परिवेश में बदलाव लाने के लिए परिवार के साथ घूमने जाना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। पति या पत्नी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।
 
लकी नंबर: 22
लकी कलर: पैरट ग्रीन

धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
वर्कप्लेस पर बढ़ता हुआ कार्य आपको इस सप्ताह ओवरटाइम करने के लिए मजबूर कर सकता है। फिजूल खर्चों से बचने की आवश्यकता होगी। इससे आर्थिक स्थिति भी संभल जाएगी। व्यावसायिक जीवन में दूसरों से बेहतर प्रदर्शन करने की आपको पूरी कोशिश करनी होगी। हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। इस सप्ताह आपको अपने पार्टनर के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
 
लकी नंबर: 3
लकी कलर: सिल्वर

मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
जमीन-जायदाद के कार्यों में रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। कुछ लोग नए घर का निर्माण करने के बारे में सोच सकते हैं। ऑफिशियल ट्रिप पर परिवार के साथ जाने से यात्रा और आनंदमयी बन जाएगी। सिंगल व्यक्तियों के लिए नए प्रेम संबंधों की शुरुआत होने के योग बन रहे हैं। सकारात्मक सोच आपकी शारीरिक हेल्थ पर भी अच्छा प्रभाव बनाने में कामयाब होगी। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।
 
लकी नंबर: 7
लकी कलर: पीला

कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
आपके द्वारा आयोजित किसी सामाजिक समारोह की सफलता के लिए आपकी प्रशंसा होगी। बच्चों के साथ समय व्यतीत करने से आपको तनावमुक्त जीवन जीने का सुख प्राप्त होगा। अपने जैसी सोच रखने वाले व्यक्तियों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप कड़ी मेहनत करने में लग जाएंगे। किसी निजी लक्ष्य को पाने के लिए आप हरसंभव प्रयास करेंगे। वर्कप्लेस पर आपके सारे काम समय-सीमा में पूरे होने के संकेत हैं। लव लाइफ संतोषजनक बनी रहेगी।
 
लकी नंबर: 8
लकी कलर: इलेक्ट्रिक ब्लू

मीन
 
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
आर्थिक स्थिति में स्थिरता आने के संकेत हैं। कुछ लोग अपने स्वास्थ्य को सुधारने के लिए जिम जॉइन कर सकते हैं। वर्कप्लेस पर आईं समस्याएं आप आसानी और कुशलता से सॉल्व कर लेंगे। आपके सामाजिक सर्कल में किसी की असंवेदनशील बातें आपको दुख पहुंचा सकती हैं। यात्रा में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लव लाइफ को फिर से ट्रैक पर लाने के लिए पार्टनर के साथ मिलकर कोशिश करना होगा।
 
लकी नंबर: 2
लकी कलर: क्रीम


ALSO READ: इन 8 कारणों से आत्मा लेती है फिर से जन्म


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weekly Muhurat May 2021: नए सप्ताह के शुभ मंगलमयी मुहूर्त यहां पढ़ें...