Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Horoscope : जानिए नए सप्ताह के नए सितारे

हमें फॉलो करें Horoscope : जानिए नए सप्ताह के नए सितारे
मेष  
 
जिसे आप अपने जीवन में शामिल करना चाहते हैं, उसके साथ एक खुशनुमा वक्त बिता सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उन लोगों के साथ काम करने में थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है, जो हमेशा आपको निशाना बनाते रहते हैं। कोई आपकी जासूसी करने की नीयत से आपको मीठी बातों में उलझा सकता है। सामाजिक स्तर पर सक्रिय रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आप खुद को पहले से बेहतर स्थिति में महसूस करेंगे।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : हल्का भूरा 
 
वृषभ
 
आप कहीं छुट्टियां बिताने जा सकते हैं। अच्छी आमदनी होगी, जो आपको विलासिता में लिप्त रहने के लिए प्रेरित करेगी। आपके जीवन में प्यार की बारिश होती रहेगी। आप जिस प्रॉपर्टी को किराए पर लेने के लिए सोच रहे हैं, उसके लिए अभी और इंतजार करना होगा। किसी चीज के लिए किया जाने वाला भुगतान अब आप रोक सकते हैं। आप किसी मिलन समारोह या किसी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। खुद को सजाने-संवारने पर ध्यान बढ़ेगा।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : बैंगनी
 
मिथुन
 
आप अपने संपर्क से किसी प्रतियोगिता में खुद के लिए जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने शुभचिंतकों की राय मानने में हिचकिचाहट न रखें। आप किसी के न चाहते हुए भी किसी की जरूरत पूरी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छे रहने के संकेत हैं। नए अवसर के लिए खुद को तैयार रखें, सितारे बुलंद रहेंगे। किसी खास की वजह से आपके पिकनिक या कहीं और घूमने जाने का प्लान रुक सकता है। शादीयोग्य लोगों की बात बन सकती है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : दूधिया
 
कर्क
 
वित्तीय कमी को दूर करने की कोशिश करेंगे। किसी नए व्यापार से आपको मुनाफा हो सकता है। आपकी बौद्धिकता जादुई काम कर सकती है। मरम्मत का काम उम्मीद से ज्यादा महंगा साबित होगा। किसी से मदद पाने के लिए आपको उसके आगे-पीछे करना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण शख्स का आपके साथ आकर रहना आपको घबराहट दे सकता है। किसी के प्यार में चुपचाप खोए रहना आपके प्रयास को विफल कर सकता है। 
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : हरा 
 
सिंह
 
कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किया गया प्रयोग सफल हो सकता है, थोड़ा और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पैसे की कमी की वजह से आप किसी सोचे हुए निवेश से पैर पीछे खींच सकते हैं। दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आपके अंदर की क्षमता का एहसास कराने के लिए आप किसी की जरूरत महसूस करेंगे। आपके जीवन में जल्दी ही परिवर्तन आने वाला है, जो आपकी लापरवाही से रुका हुआ था।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : गहरा लाल रंग
 
कन्या
 
किसी और के रचनात्मक कार्य से आप फायदा उठा सकते हैं। सख्त दिनचर्या का पालन करना आपको मौसमी बीमारियों से बचाकर रखने में मदद करेगा। स्वास्थ्य संतोषजनक बना रहेगा। पैसे के लिए किसी पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करें। काम करने का आपका खास तरीका कार्यस्थल पर आपको अपरिहार्य बना देगा। लोगों से मेलजोल आपके करियर में फायदेमंद हो सकता है, अपना दायरा बढ़ाते रहें।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : हल्का भूरा 
 
तुला
 
आपके घर में किसी को घर की जिम्मेदारी हस्तांतरित की जा सकती है। जिस तरह से आप काम में अपना अधिकार स्थापित कर रहे हैं, उस तरह से स्थिति भी आपका भरपूर साथ देगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ किसी तरह के विवाद में न पड़ें, नुकसानदायक हो सकता है। किसी के साथ दोस्ती प्यार में बदल सकती है। किसी समारोह में समान विचार के व्यक्ति के साथ खूब जमेगी।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : गहरा नीला 
 
वृश्चिक
 
कार्यस्थल पर आपको जिस काम की भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उस पर आप अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होंगे। व्यापार में लगे लोगों को अपने संपर्क का फायदा लेने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। घर में शांति और सौहार्द बना रहे, इसके लिए जरूरी है कि आप घर के लोगों के साथ थोड़ा वक्त बिताएं और पुराने गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश करें। आपकी अनिच्छा के बावजूद आपको किसी समारोह में शामिल होना पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : हल्का भूरा
 
धनु
 
अगर आप किसी मुश्किल काम में लगे हैं, तो थोड़ी रुकावटें भी आ सकती हैं, लेकिन घबराकर रास्ता न बदलें। आप अपने धैर्य और एकाग्रता की वजह से सहकर्मियों द्वारा खड़ी की जाने वाली मुश्किल को पार कर पाएंगे। जो लोग खुद का कारोबार करते हैं, उन्हें अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। आपको थोड़ा ध्यान अपने जीवनसाथी की तरफ भी देने की जरूरत है ताकि आपके जीवन में प्यार सुचारु रूप से बना रहे।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हल्का बैंगनी
 
मकर
 
किसी और की जिद में आकर कार्यस्थल पर कोई मुश्किल काम अपने हाथ लेने से बचें। सितारों का संकेत है कि आप सुनें सबकी, पर करें अपने मन से विचार करके ही। आपको थोड़ा कूटनीतिक होने की जरूरत है। आप में से किसी को पहले किए गए निवेश से बड़ा फायदा मिल सकता है। समय की मांग है कि आप अपनी तंदुरुस्ती को लेकर जागरूकता दिखाएं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का लाल
 
कुंभ
 
आपको कार्यस्थल पर आपकी क्षमता से ज्यादा काम करना पड़ सकता है। अच्छे स्वास्थ्य का फायदा मिलेगा। इसकी वजह से आप दुनिया की चुनौती उठाने के लिए खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। पैसा थोड़ा सोच-समझकर खर्च करें। यात्रा के लिए खुद को तैयार रखें। कहीं लंबी छुट्टी बिताने की योजना बन सकती है।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हल्का बैंगनी रंग
 
मीन
 
जीवनसाथी को आपकी बेपरवाही से शिकायत हो सकती है। खुद पर संयम रखें। समझदारी से स्थिति को संभालना आपके लिए हितकर होगा। वित्तीय मामलों को लेकर थोड़ी दिक्कत महसूस कर सकते हैं। फिलहाल निवेश की योजना टालना सही रहेगा। छात्रों के लिए दिन बहुत ही अच्छे हैं। आप अपनी कमजोरी को दूर करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना आपके लिए सही रहेगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

22 नवंबर 2019 शुक्रवार, आज इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा लाभ