Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे

हमें फॉलो करें क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

* साप्ताहिक भविष्यफल 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2020
 
मेष
 
शहर से बाहर रह रहे जातकों की छुट्टी की अर्जी खारिज हो सकती है, इस कारण परिवार के साथ समय बिताने की योजना में खलल पड़ सकता है। परिजन व आप दोनों को ही निराशा होगी लेकिन कोई बात नहीं, धैर्य रखें, जल्दी परिवार के साथ सुखद पल बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भाग्य भरोसे न रहें। काम के प्रति लापरवाही का खामियाजा आपको ही भुगतना पड़ेगा। प्रेम संबंध में परेशानी बनी रह सकती है। तनाव के कारण आपके मूड में हो रहे अचानक उतार-चढ़ाव इसके लिए जिम्मेदार हैं। छात्रों को अपनी तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़नी है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : तोतिया हरा
उपाय : सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

वृषभ
 
सेहत के मद्देनजर जीवन में अनुशासन लाने की जरूरत है, खासतौर पर खाने-पीने की आदतों में। परिवार के किसी सदस्य से आपने बहुत उम्मीदें बांध रखी थीं। ये उम्मीदें परिजन के नकारात्मक रवैये के कारण इस अवधि में धराशायी होंगी और आपको निराश करेंगी। प्रेम संबंध के लिए निराशाजनक समय बना रहेगा। कुछ जातक वर्तमान स्थिति से परेशान हो संबंध समाप्त करने की दिशा में भी सोच सकते हैं। छात्रों को मुश्किल इम्तेहान या प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की के बीच कानूनी, तकनीकी या राजनीतिक अड़चन आ सकती है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : सफेद
उपाय : किसी गरीब को मीठे चावल खिलाएं।

मिथुन
 
जीवनशैली से जुड़ीं बीमारियों से ग्रस्त जातकों की हालत में सुधार होगा। सेहत बनाए रखना इस दौरान कोई मुश्किल काम नहीं है। कोई आपके प्रति आकर्षित हो सकता है और अपने प्यार का इजहार करने के लिए आगे बढ़ सकता है। सड़क पर सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में काम जितनी जल्दी संभव हो पूरा करें, बाद के लिए कुछ न छोड़ें। व्यावहारिक रवैया अपनाते हुए विवादों से बचने की कोशिश करें। धन संबंधी मामलों में किसी से अनबन या विवाद की स्थिति बन सकती है। घर से चलने वाले बिजनेस में फायदा हो सकता है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा और उससे धनलाभ होगा।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : वॉयलेट
उपाय : पेन पर हरा धागा बांधें।

कर्क
 
छात्रों को लापरवाही नहीं करनी है। लापरवाही आपकी तरक्की के रास्ते का रोड़ा बन सकती है। कार्यक्षेत्र संबंधित दुविधाएं दूर होंगी, चुनौतियां खत्म होंगी। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद उभर सकते हैं। रोमांटिक पार्टनर आपसे नाराज हो सकते हैं, क्योंकि काम की व्यस्तता के कारण आपके पास उनके लिए समय नहीं है। नियमित रूप से वर्क आउट करना हितकर रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें, जिद्दी विचारों से भी बचकर रहें। इनमें आपका बहुत समय बर्बाद हो सकता है। सुसराल पक्ष से कोई उपहार भी आपको मिल सकता है। इस दौरान बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम उठाने के लिए तैयार रहेंगे।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : फिरौजी
उपाय : माता के मंदिर में अनार का दान करें।

सिंह
 
विदेश यात्रा में कोई-न-कोई अड़चन आती ही रहेगी और बात बन नहीं पाएगी। छात्रों को शिक्षा संबंधी समस्याओं के लिए मदद लेनी होगी। कार्यक्षेत्र में नए नियम लागू हो सकते हैं। ये नियम काम में अड़चन बनते दिख रहे हैं। धन बचाते हुए आर्थिक स्थिति को सुरक्षित कर सकेंगे। चल-अचल संपत्ति के खरीदे या बेचे जाने के संकेत हैं। सामाजिक स्तर पर कोई आपकी छवि धूमिल करने में सफल हो सकता है। आपके बदले का यश या आपके काम का श्रेय चुरा सकता है। परिवार के किसी सदस्य की बीमारी से आपकी टेंशन बढ़ सकती है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : गहरा भूरा
उपाय : कुत्तों को मीठी पूड़ी खिलाएं।

कन्या
 
अपनों के साथ भविष्य की योजनाएं बनाएं। आपकी धन की स्थिति डगमगाई लग रही है। इसका कारण यह है कि आप बजट से ज्यादा खर्चा कर देते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर को खुश करने में काफी समय बर्बाद हो सकता है। जिम ज्वॉइन कर सकते हैं या कोई कसरत का रूटीन अपना सकते हैं। महत्वपूर्ण काम परिवार की मदद से पूरे होंगे। दूसरों की कही बातों का अन्यथा मतलब निकालने से बचें और खुद भी किसी का दिल दुखाने जैसी बात न कहें। दलाली का काम करने वालों को बड़ा फायदा होने के योग हैं। नई डील होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : नारंगी
उपाय : मसूर की दाल दान करें।

तुला
 
रोमांस में रोमांच आ रहा है। कुछ जातकों की लव स्टोरी भी शुरू हो सकती है। धन की स्थिति कमजोर लग रही है, खर्चे आसमान छूते नजर आ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में ठहराव-सा आ गया है। ऐसा लगता है मानो सबकुछ नए सिरे से शुरू करने की जरूरत है। बेरोजगार जातकों को योग्यतानुसार काम प्राप्त होगा। मनचाही सफलता पाने के लिए छात्रों को और मेहनत करने की जरूरत है। संतान को उपलब्धि प्राप्त होगी। धार्मिक स्थान पर जाने का अवसर मिल सकता है। विवादित मामलों में विजय मिलेगी। सामाजिक या पारिवारिक किसी बड़े कार्यक्रम में आप हिस्सा ले सकते हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : कॉफी
उपाय : हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।

वृश्चिक
 
लोगों से बहुत ज्यादा उम्मीदें न बांधें, निराशा ही हाथ लगेगी। हो सकता है आप जितना महत्व उन्हें देते हों, वे आपको न देते हों और मदद के लिए आगे न आएं। रूठे प्रेमी या प्रेमिका या मित्र को मनाने की जरूरत है। अपना प्यार जताएं व गलती की माफी मांगें। महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले परिस्थिति का आकलन कर पूरी तरह आश्वस्त हो जाएं। बढ़ते वजन से परेशान न हों और कसरत के जरिए फिट रहने की कोशिश करें। पतले होने की बजाय फिट रहने पर जोर दें। किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। उनकी बात समझें, अपनी बात समझाएं, उलझनें सुलझ जाएंगी।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
उपाय : तांबे का सिक्का जल में प्रवाहित करें।

धनु
 
सामाजिक जीवन की गतिविधियां कुछ प्रतिकूल-सी लग सकती हैं। अपने भाग्य को बहुत ज्यादा आजमाने की कोशिश न करें और हालातों को बदलने की कोशिश भी न करें। लगातार काम करने के बावजूद प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पा रहा है। अपने दिल की बातें शेयर कर लव पार्टनर के साथ संबंध और गहरे होंगे। बीमारी में घरेलू उपचार किसी काम नहीं आएंगे। आपके लिए सलाह है कि डॉक्टरी जांच करवाकर दवा ले लें। ऑफिस का माहौल औसत रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत मिलेंगे, सहकर्मियों से प्रतिस्पर्धा रहेगी। काम के सिलसिले में टूर पर जाने की योजना पर भी विचार हो सकता है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : आफ व्हाइट
उपाय : अर्गला स्तोत्र का पाठ करें।

मकर
 
आराम के महत्व को समझें। धन संबंधी मामलों में जल्दबाजी से फैसले न लें, नहीं तो बाद में पछतावा होगा। अपनी वर्तामन नौकरी से संतुष्ट रहें, ये समय नौकरी बदलने के लिए उचित नहीं है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से लाभ होने के योग हैं। किसी के द्वारा दी गई फिटनेस टिप फायदेमंद रहेगी लेकिन तभी तब आप उस पर अमल करेंगे। साझेदारी के कामों में एक अनचाहा तनाव हो सकता है। भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेहत की चिंता बनी रह सकती है। घर में मेहमानों के आगमन का भी सितारे इशारा कर रहे हैं।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : तोतिया हरा
उपाय : पर्स में मोर का पंख रखें।

कुंभ
 
सीनियर के अच्छे मूड का फायदा उठाएं और अपने मतलब की बात कर लें। उधार दिया हुआ धन ब्याज समेत वापस होगा। गप्पबाजी व अफवाहों से दूर रहें। इनसे घर में क्लेश की स्थिति उभर सकती है। छात्रों की तैयारी पक्की है और भाग्य भी साथ दे रहा है, इस कारण सफलता मिलना निश्चित है। संपत्ति के क्रय या विक्रय संबंधी विचार आपके मन में आ सकते हैं। ये समय संपत्ति से लाभ तो दे सकता है, हालांकि लाभ का प्रतिशत कम रहने की संभावना है। लोग आपका ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश कर सकते हैं। रोगों में राहत मिलने की संभावना है। दवाइयों का सेवन नियमित रूप से करें।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : वॉयलेट
उपाय : मिट्टी के बर्तन से पानी पिएं।

मीन
 
जीवनसाथी का मूड सही नहीं रहेगा। इसका कारण जानें, क्योंकि खराब मूड का कोई ठोस कारण हो, ऐसी संभावना बनी हुई है। आपको किसी ऐसे काम की जिम्मेदारी मिल सकती है जिसकी वजह से आपका सामाजिक रुतबा बढ़ जाए। आप हर जिम्मेदारी को बिना मुश्किल समय पर पूरा कर सकेंगे। छात्रों को खास प्रतियोगिता व इम्तेहान की तैयारी में जुटना होगा। फिजूलखर्ची से तौबा करें। धन संबंधी मामलों में योजना बनाना जरूरी है। सौदे में कागजातों का पूरा ध्यान रखेंगे तो भविष्य की परेशानियों से बच सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात व्यापार के लिए लाभकारी रहेगी।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : मेजेंटा
उपाय : चींटियों को बिस्किट खिलाएं।

ALSO READ: प्लाट खरीदते वक्त रखें इन 10 वास्तु टिप्स का ध्यान


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्लाट खरीदते वक्त रखें इन 10 वास्तु टिप्स का ध्यान