Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weekly Horoscope 2022: साप्ताहिक राशिफल, जानें क्या कहते हैं मेष से लेकर मीन राशि के सितारे (पढ़ें 29 अगस्त से 4 सितंबर 2022)

हमें फॉलो करें Weekly Horoscope 2022: साप्ताहिक राशिफल, जानें क्या कहते हैं मेष से लेकर मीन राशि के सितारे (पढ़ें 29 अगस्त से 4 सितंबर 2022)
webdunia

मनीषा कौशिक

horoscope 12 zodiac signs 29 अगस्त से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। यह हफ्ता क्या कह रहा हैं जानिए यहां व्यापार-व्यवसाय, शिक्षा, नौकरी, करियर, सेहत, मौसम, शेयर मार्केट, रोमांस, प्रेम संबंध आदि को लेकर। पढ़ें 12 राशियों के लिए क्या लेकर आए हैं उनके सितारे, साप्ताहिक राशिफल जानें मेष से मीन राशि के लिए। Weekly Horoscope August 2022
 
साप्ताहिक राशिफल : (29 अगस्त से 4 सितंबर 2022 तक) 
 
मेष- ARIES
(Mar 21-Apr 20)
 
फिटनेस को गंभीरता से ले सकते हैं। घरेलू नुस्खों से इम्युनिटी बढ़ा सकते हैं। खर्चों को कंट्रोल में रखने से आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आप एक नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। विवाहित जोड़ों के लिए भी अच्छा समय है। करियर को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : बैंगनी

वृषभ- TAURUS
(Apr 21-May 20)
 
समय पर काम पूरा करने का इनाम मिल सकता है। घर पर कोई शुभ कार्य आयोजित हो सकता है। अपने पार्टनर की भावनात्मक जरूरतों पर ध्यान दें। इस समय स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने से बचें। एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। जल्दबाजी में कोई प्रॉपर्टी न लें।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : कॉफी

मिथुन- GEMINI
(May 21-Jun 21)
 
इस सप्ताह परिवार और दोस्तों के साथ खुश रहेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। सही तरीके से किए गए निवेश का अब फायदा मिल सकता है। बिजी रहने की वजह से हेल्दी आदतें और डाइट छूट सकती हैं। यात्रा के दौरान कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। किसी दूर के रिश्तेदार से जमीन खरीद सकते हैं।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हल्का ग्रे

कर्क- CANCER
(Jun 22-Jul 22)
 
नई पार्टनरशिप से आगे तक फायदा होगा। आर्थिक स्तर को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। हाल ही में किए गए निवेश से मुनाफा हो सकता है। परिवार के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। अपने पार्टनर से बात करें और दूरियों को मिटाने की कोशिश करें। परिवार और दोस्तों के साथ यादगार ट्रिप पर जा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : ब्राउन

सिंह- LEO
(Jul 23-Aug 23)
 
आपके लिए यह सप्ताह फलदायी और संतुष्टि देने वाला होगा। अपनी आय को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। परिवार के साथ अपने मतभेदों को सुलझा सकते हैं। हेल्दी रहने के लिए डाइट में बदलाव कर सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बच्चों के लिए रियल एस्टेट में निवेश करने के लिए सही समय है। छोटी-सी बात पर पार्टनर नाराज हो सकता है।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन

कन्या- VIRGO
(Aug 24-Sep 23)
 
लक्ष्य को पाने के लिए इस सप्ताह आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कभी-कभी खुद पर भी शक हो सकता है। अध्यात्म की मदद से आप तनाव को दूर कर पाएंगे। प्रयासों में सफलता पाने के लिए भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापारी कोई नया काम या प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : वॉयलेट

तुला- LIBRA
(Sep24-Oct 23)
 
नई नौकरी देखने के लिए सही समय है। लेडी लक आपके काम आ सकता है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। लंबे समय के लिए शेयर मार्केट में पैसों का निवेश न करें। अपने पार्टनर पर खूब प्यार लुटाएं और दूरियां न आने दें। रियल एस्टेट में किए गए निवेश से बड़ा फायदा हो सकता है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : सफेद

वृश्चिक- SCORPIO
(Oct 24-Nov 22)
 
करियर के मामले में आने वाला सप्ताह बेहतर रहेगा। आर्थिक स्तर पर अपनी समझदारी से मुनाफा कमा सकते हैं। सिंगल लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। परिवार के साथ मतभेद या बहस हो सकती है। करीबियों से झगड़ा करने से बचें। इससे आपका स्ट्रेस बढ़ सकता है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : आसमानी नीला

धनु- SAGITTARIUS
(Nov 23-Dec 21)
 
अपने काम के प्रति सम्मान महसूस हो सकता है। सहकर्मियों की परेशानी को समझने का प्रयास करेंगे। सिंगल लोगों की चर्चा बढ़ सकती है। बच्चों से घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा। अपनी खाने की आदतों पर थोड़ा कंट्रोल रखें। किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति की डील कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का पीला

मकर- CAPRICORN
(Dec 22-Jan 21)
 
अपने लक्ष्य को पाने और सपनों को पूरा करने में सफल होंगे। नए क्लाइंट मिल सकते हैं। पैसों को लेकर कोई तंगी नहीं होगी। बच्चों से कोई सरप्राइज मिल सकता है। दोस्त आपकी किसी बात पर सहमति जता सकते हैं। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : इंडिगो

कुंभ- AQUARIUS
(Jan 22-Feb 19)
 
क्रिएटिव क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। शादीशुदा जिंदगी में आ रही मुश्किलें दूर होंगी। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। छोटी-मोटी बीमारी को भी नजरअंदाज न करें, वरना दिक्कत हो सकती है। रियल एस्टेट में लेन-देन को लेकर सावधान रहें।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन

मीन- PISCES
(Feb 20-Mar 20)
 
इस सप्ताह आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आपके हाथ में नया काम आ सकता है जिससे आर्थिक लाभ होगा। धीरे-धीरे आय में वृद्धि होगी। सिंगल लोगों को अपना प्यार मिल सकता है। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार वालों के साथ विवाद पैदा हो सकता है। ब्लड शुगर या वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : सफेद

webdunia
Weekly Horoscope 2022
 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Shubh Muhurat Weekly : नए सप्ताह शुभ एवं मंगलकारी मुहूर्त, पढ़ें यहां