Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weekly Horoscope : अगस्त का पहला सप्ताह क्या लाया है आपके लिए

हमें फॉलो करें Weekly Horoscope : अगस्त का पहला सप्ताह क्या लाया है आपके लिए
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

जानिए 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल... 
 
मेष
 
अपने प्रदर्शन में सुधार लाना ही छात्रों का मकसद है। इस दिशा में किया गया हर प्रयास सफलता की ओर बढ़ता हुआ कदम होगा। आप सफलता पाने के लिए तत्पर रहेंगे और अपनी मेहनत में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखेंगे। सामाजिक स्तर पर हुए बदलाव के कारण किसी के प्रति आप अपनी राय बदलेंगे। सेहतमंद विकल्पों का चुनाव करेंगे और अच्छी फिगर पाने के लिए प्रोत्साहित रहेंगे। रोमांटिक सितारे बुलंदी पर हैं। जीवन में प्यार की बरसात हो रही है, आपसी प्यार और भरोसे में लगातार बढ़त हो रही है। कुछ जातकों के लिए नया रोमांस ताजगी लाएगा और आपको खुशमिजाज रखेगा।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हल्का हरा
 
उपाय : कन्याओं को मिश्री और खीर खिलाएं।
 
वृषभ
 
जो कुछ भी बेचना चाहते हैं उसकी अच्छी कीमत वसूलने की कोशिश करें, उसे सस्ते में न बेचें। अभी उचित दाम न मिले, तो थोड़ा समय इंतजार कर लें। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यक्षमता व काम के बल पर अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। कामकाज में आपके योगदान को सराहा जाएगा, सफलता का सेहरा आपके सिर बंधने के लिए तैयार रहेगा। समविचार लोगों की संगत का मजा लेंगे। किसी पार्टी या गेट टुगेदर के दौरान किसी के साथ आंखें दो-चार हो सकती हैं। वर्कआउट कर फिट रहना मुमकिन होगा। पारिवारिक क्लेश का सामना करना पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : लाल
 
उपाय : बताशे बांटें।
 
मिथुन
 
धन कमाने का सही समय है, कई मौके मिलेंगे, खुलकर फायदा उठाएं। इस दौरान यदि नया काम शुरू करना है तो करें, सफलता कदम चूमेगी। फेल होने से न डरें, सितारे साथ हैं। परिजनों को खुश करने के लिए घर में गेट टुगेदर का आयोजन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी विवाद में न उलझें, गप्पबाजी व अफवाहों से दूर रहें। किसी भी प्रकार के असमंजस के चलते बातचीत से मसला सुलझा लें। खाने-पीने में सावधानी बरतना सेहतमंद जीवन का मूल मंत्र है। इस बात को जितनी जल्दी समझेंगे, उतना अच्छा रहेगा। निवेश का विचार इस सप्ताह टाल दें, क्योंकि पैसा डूब सकता है और धन की स्थिति डगमगा सकती है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : चॉकलेट
 
उपाय : कालीमिर्च पर सीधा पैर रखकर घर से बाहर निकलें।
 
कर्क
 
कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे, अच्छे परिणाम देंगे। हालांकि कार्यस्थल में झगड़े और टकराव से बचने की पूरी-पूरी कोशिश करनी चाहिए। बिजनेस पार्टनर या किसी करीबी सहयोगी से समस्या हो सकती है। प्यार में दूरियां सिर्फ नाम की ही होती हैं। प्रेमी या प्रेमिका अचानक आपसे मिलने आकर आपको चौंका सकते हैं। रोमांटिक सरप्राइज के लिए तैयार रहें। अपनी शारीरिक क्षमताओं पर ध्यान देंगे, क्या कुछ कर सकते हैं, इस बारे में सोचेंगे। जीवन में शांति चाहिए तो किसी को भी अपने मामलों में दखलअंदाजी देने का मौका न दें। जीवनसाथी या संतान के अस्वस्थ होने के कारण कुछ चिंता हो सकती है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद
 
उपाय : श्री गणेश वंदना करें।
 
सिंह
 
सिंह राशि के कुछ जातकों के करियर में नया मोड़ आने को है। नई नौकरी ज्वॉइन कर सकते हैं या फिर नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। छात्रों को किसी भी कीमत पर अपना मन भटकने नहीं देना है। यह समय जमकर पढ़ने का है, मौज-मस्ती के लिए भविष्य में बहुत वक्त मिलेगा। विवाह आदि समारोहों में भाग लेना मनोरंजक रहेगा। निजी जीवन के कई मसलों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। जितनी जल्दी हो सके, इन्हें सुलझा लें। शारीरिक कष्ट से छुटकारा मिलेगा। कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। आमदनी के स्रोत में इजाफा होगा। निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएं, उन पर विचार करें।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : केसरिया
 
उपाय : छोटी अंगुली का नाखून काट नाली में फेंक दें।
 
कन्या
 
धन कमाने के संयोग बन रहे हैं। धन कमाने की आस में काम में बढ़ोतरी करते रहेंगे। सहकर्मियों के साथ काम करते वक्त युक्ति और चतुरता की जरूरत होगी। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर मानसिक संतोष प्राप्त होगा। मकान मालिकों के मकान मनचाहे किराए पर चढ़ेंगे। प्रेमीजन के साथ दिल की बातें करने का मौका मिलेगा। आप जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। आपकी पारिवारिक सदस्यों को काबू में रखने और उनकी बात न सुनने प्रवृत्ति की वजह से बेवजह वाद-विवाद हो सकता है और आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : सी ग्रीन
 
उपाय : कबूतरों को बाजरा खिलाएं।
 
तुला
 
दोस्तों व शुभचिंतकों के साथ सुकून के पल बिताने का मौका मिलना मुमकिन है। छात्रों की मेहनत में कमी है व सूक्ष्मता से काम न कर पाना आपके लिए अभिशाप सिद्ध हो सकता है। अनुशासित जीवनशैली अपनाते हुए सेहतमंद जीवन का आनंद लेना संभव होगा। सामाजिक स्तर पर तालमेल बिठाने में सफलता मिलेगी और अपनी अलग पहचाने बनाने में कामयाब होंगे। अतीत में की गई गलतियों से सबक लें व उन्हें भूलकर आगे बढ़ जाएं। ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : पीच
 
उपाय : कच्चे दूध में पीले फूल की पत्तियां डालकर पीपल की जड़ में डाल दें।
 
वृश्चिक
 
मकसद की कामयाबी हासिल करने में अड़चनें आ सकती हैं। ये इम्तिहान की घड़ी है, सफलता निश्चित ही कदम चूमेगी। आपको जो बात सही लगती है, उस पर निडर डटे रहें। आप हिम्मत न हारें, आखिर में जीत आपकी ही होगी। हालांकि इस स्थिति में किसी से भी अपना साथ देने की उम्मीद न करें। आर्थिक सुख-समृद्धि का आनंद उठाएंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। ससुराल पक्ष के धन लाभ होना संभव है। विवाहयोग्य जातकों के घर शहनाइयां बजने का समय आ गया है। चापलूसों और चाटुकारों से थोड़ा बचकर रहे अन्यथा भारी खर्चे हो सकते हैं। बेवजह की यात्रा करनी पड़ सकती है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : कत्थई
 
उपाय : 4 लौंग हनुमान मंदिर में अर्पित करें।
 
धनु
 
सीनियर्स के सामने अपनी बात आत्मविश्वास के साथ रखेंगे। निजी जीवन में घर के बड़ों की दखलअंदाजी आपको पसंद नहीं आएगी। अचानक किसी से हुई मुलाकात दोस्ती और दोस्ती कब प्यार में बदल जाएगी, पता ही नहीं चलेगा। अपनों के साथ यात्रा करना रोमांचक रहेगा। शॉपिंग के दौरान हाथ कसकर चलेंगे और यही करना हितकर भी होगा। संतान पक्ष से आपको कुछ अच्छी खबर मिलेगी। शुगर के रोगियों का स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा। छात्र अपनी प्रतिभा से सफलता प्राप्ति की ओर अग्रसर रहेंगे। यात्रा का अवसर इस समय आपको प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सुधार होने के लक्षण दिख रहे हैं।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन
 
उपाय : भगवान विष्णु को 11 तुलसी के पत्ते चढ़ाएं।
 
मकर
 
प्रतिस्पर्धा के दौरान आपकी प्रतिभाएं निखरकर सामने आएंगी। बैंक-बैलेंस बना रहेगा व खर्चे सूझबूझ से करेंगे। क्रिएटिव कामों से जुड़े लोग अपनी कला बेचकर धन कमाएंगे। आपके सामने विकल्पों की कोई नहीं रहेगी। इतने सारे और बेहतर विकल्प आपको कन्फ्यूज कर सकते हैं। समय लेकर ही कोई फैसला लें। प्रेम संबंध नया मोड़ लेने के लिए तैयार हैं। परेशानियों के बारे में सोचते रहने और तिल का ताड़ करने की आदत आपके नैतिक ताने-बाने को कमजोर कर सकती है। इसी कारण जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य के हिसाब से यह सप्ताह आपको कुछ तकलीफ दे सकता है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गहरा पीला
 
उपाय : रोटी पर थोड़े-से चावल रखकर गाय को खिलाएं।
 
कुंभ
 
किसी को प्रभावित करने के लिए अच्छे-खासे प्रयास करने होंगे तभी जाकर बात बनेगी। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। यह यात्रा सुखद व सफल दोनों ही रहेगी। आर्थिक स्थिति स्वस्थ रखने के लिए खर्चे काबू में करेंगे। धन बचाने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे। किसी के भरोसे रहकर कोई काम न शुरू करें। कला व मीडिया से जुड़े लोगों का भाग्य चमक सकता है। चुनौतीपूर्ण हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ से ज्यादा सहयोग नहीं हासिल होगा। वैवाहिक जीवन में उलझनें बढ़ेंगी। कफ की समस्या से जूझ रहे जातकों के लिए मुश्किल समय है। छात्रों को कॉपी-किताब खरीदने में पैसा लगाना होगा।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : चॉकलेट
 
उपाय : माताजी के मंदिर में श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं।
 
मीन
 
आपकी योग्यता आपको व्यावसायिक क्षेत्र की ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है। अपनी क्षमताओं को भुनाना सीखें व आगे बढ़ें। किसी के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने का विचार पक्का होगा। शॉपिंग के मूड में रहेंगे व खुलकर पैसा खर्चने का समय है। किसी करीबी के साथ सुखद समय बिताएंगे। सेहत संतोषजनक बनी रहेगी। पेट संबंधी समस्या से जूझ सकते हैं, अत: अपने खानपान के प्रति सावधान रहें। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फंसने से सावधान रहें।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : गहरा स्लेट ग्रे
 
उपाय : थोड़ा-सा गुड़ चाकू से काटकर अग्नि में डालें।

ALSO READ: August Birthday : आपका जन्म अगस्त माह में हुआ है तो जानें कैसे हैं आप?
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोमवार, 3 अगस्त 2020 : आज इन 5 राशियों को अपार धन प्राप्ति योग