Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या लाया है यह सप्ताह आपके लिए

Advertiesment
Weekly Horoscope 7-13 October
* साप्ताहिक राशिफल
 
-डॉ. प्रेम कुमार शर्मा
 
मेष
 
काफी मेहनत के बाद लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से अब आपको छुटकारा मिल सकता है। आप किसी संपत्ति में पैसा लगा सकते हैं, जो कुछ समय बाद अच्छा रिटर्न देने वाली है। पेशेवर मोर्चे पर प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए कार्य सुपुर्द करने से पहले जांच लेना हितकर रहेगा। जो सामाजिक स्तर पर आपके लिए काम कर रहा है, उसके लिए आपको अधिक सहिष्णु होने की आवश्यकता है। आधे-अधूरे मन से प्रेम करने पर बात नहीं बनेगी, आपको गंभीर होने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गुलाबी
 
वृषभ
 
जो लोग अब तक परेशानियों में घिरे थे, वे अब सफलता की राह पकड़ सकते हैं। सुंदर काया और तंदुरुस्त शरीर का आपका सपना पूरा हो सकता है। जिस तरह आपकी नजर शिखर पर है, ऐसे में आप में से कुछ लोग पुनर्विचार कर सकते हैं कि क्या आप सही पेशे में हैं? जरूरत से ज्यादा सामाजिकता से आप छुटकारे की चाहत रख सकते हैं। उधार देने वाले अपना पैसा मांग सकते हैं। किसी की जिद की वजह से आपके घूमने जाने की योजना में परिवर्तन संभव है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : कॉफी
 
मिथुन
 
सामाजिक मोर्चे पर कोई आपसे प्रशंसा की उम्मीद कर सकता है। बातचीत के माध्यम से आप अपने चारों तरफ सबको प्रभावित करने में सक्षम हो सकते हैं। आप में से कुछ लोगों का झुकाव रोमांटिक विचारों की तरफ हो सकता है। बहस और असहमति के कारण कार्यस्थल पर आपका मूड खराब हो सकता है। बेहतर होगा कि इस परिस्थिति को पैदा ही न होने दें। पैसे के लिए किसी पर भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गुलाबी
 
कर्क
 
पेशेवर मोर्चे पर स्थिति आपके पक्ष में रहने वाली है। शैक्षणिक मोर्चे पर आपकी मेहनत रंग ला सकती है। सामाजिक मोर्चे पर आप आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। आप अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए पुराना प्यार भुला सकते हैं। कुछ लोग मस्तीभरी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। विवादित संपत्ति अच्छे मुनाफे के साथ बेचना संभव हो सकता है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हरा 
 
सिंह
 
सभी मोर्चों पर आपका सितारा बुलंद रहेगा। जबरदस्त आमदनी आपको मजबूत आर्थिक स्थिति में पहुंचा सकती है। व्यावसायिक कौशल की बदौलत आपको किसी बड़े काम के लिए नियुक्त किया जा सकता है। जिस तरह आप अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं, जल्दी ही लोगों का दिल जितना संभव होगा। नई गाड़ी लेने के लिए शहर से बाहर जा सकते हैं। व्यायाम की बदौलत आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हरा
 
कन्या
 
आयात-निर्यात का व्यवसाय करने वालों को अच्छी आमदनी हो सकती है। पेशेवर लोग अपनी तरक्की के लिए अथक प्रयास दिखा सकते हैं। हाल-फिलहाल ही शुरू हुई किसी निवेश योजना से जबरदस्त रिटर्न होने की संभावना है। घरेलू मोर्चे पर कोई खुद ही आगे आकर स्थिति को संभाल लेगा, ऐसी उम्मीद पालना सही नहीं होगा। संबंध के विषय पर प्रेमी थोड़े स्वार्थी हो सकते हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गुलाबी
 
तुला
 
पेशेवर मोर्चे पर कोई खुशी आपका इंतजार कर रही है। किसी विशेष क्षेत्र में निरंतर काम करना आशंका की बात नहीं है। धन जोड़ने के लिए आपने एक बड़ा प्रयास किया है जिसके सफल होने की पूरी संभावना है। खुद को फिट रखने के लिए आप सक्षम होंगे। सामाजिक मोर्चे पर खुद को शामिल करके आप व्यस्त हो सकते हैं। परिवार का कोई नौजवान अपने लिए हमसफर की तलाश कर सकता है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : दूधिया
 
वृश्चिक
 
सामाजिक स्तर पर किसी सम्मान के लिए आपको बुलाया जा सकता है। आपका बच्चा कोई बड़ा नाम करने वाला है। आप अपने प्यार को फिर से जीवंत कर जीवनसाथी के साथ का मजा ले सकते हैं। कार्यस्थल पर आपका काम सभी को पसंद आने वाला है। आर्थिक समस्या पहले की तरह बनी रहने की संभावना है। जिस तरह आप तंदुरुस्ती के प्रति सजग हैं, स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा। किसी और के बदले यात्रा करने से परहेज करना सुरक्षित रहेगा।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : सुनहरा
 
धनु
 
रोमांटिक मूड बना रहेगा, आप इसे और यादगार बनाने के लिए प्रयास कर सकते हैं। आपको काम आपको संतोष देने वाला है। किसी बड़े मकसद के लिए पैसे जोड़ना आपको खर्च में कटौती के लिए मजबूर कर सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी सक्रियता दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकती है। स्वास्थ्य को लेकर समस्या हो सकती है। किसी आरोपित समस्या का स्थायी हल निकल सकता है। संभव है कि खरीदा हुआ घर हासिल करने में अभी वक्त लगे।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सिल्वर
 
मकर
 
आप नहीं जानते कि कैसे, लेकिन हर हाल में आप अपनी दिल की ख्वाहिशों को पूरा करने का माद्दा रखते हैं। किसी मुद्दे पर स्वयं निर्णय लेना हितकर होगा। यदि आप एक कामकाजी महिला हैं तो आपको घर और कार्यालय में सामंजस्य बिठाने में दिक्कत हो सकती है। आप खर्च को लेकर सावधान रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अपने प्यार के साथ वक्त बिता सकते हैं।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : नीला
 
कुंभ
 
जब आप अपनी वर्तमान स्थिति की दूसरों की स्थिति से तुलना करेंगे तो असंभव है कि आपको जलन या दुख न हो, लेकिन सकारात्मक सोच आपको इस समस्या से निकाल लेगी। नया बॉस अपने हिसाब से काम करवा सकता है। शैक्षणिक स्तर पर आवश्यक होगा कि आप अपने मन की सभी शंकाओं को दूर कर लें। निवेश को लेकर ज्यादा माथापच्ची हो सकती है, लेकिन आप सोच-समझकर ही काम को अंजाम देंगे।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सिल्वर 
 
मीन
 
प्रेमी के साथ निकटता बढ़ेगी। योग और व्यायाम करने के विचार में मन में आ सकते हैं। आपकी जिद का नुकसान घर के किसी और सदस्य को उठाना पड़ सकता है। किसी और के पैसे को अपने पास सुरक्षित रखने से बचें। आपको एहसास होगा कि आपको गलत ढंग से तरक्की दी गई है। लंबे समय से चले आ रहे संपत्ति विवाद में आप सुलह का रास्ता अपना सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नवरात्रि महाष्टमी विशेष : सप्तश‍ती के 13 अध्यायों की महा आहुतियां कौन सी हैं, बहुत काम की है ये जानकारी