Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weekly Rashifal : सा‍त दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं...

हमें फॉलो करें Weekly Rashifal : सा‍त दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं...
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

* साप्ताहिक भविष्यफल 9 नवंबर से 15 नवंबर 2020

 
मेष
 
बिजनेस कॉन्टेक्ट्स की मदद से कारोबार बढ़ने का संकेत है। वर्दीधारी जातकों को मनचाही पोस्टिंग मिल सकती है। इस पोस्टिंग का उन्हें लंबे समय से इंतजार था। सेहत को लेकर आप लापरवाह हो रहे हैं। इसका खामियाजा भविष्य में भुगतना पड़ सकता है। गृहिणियां घर की साज-सज्जा में समय व पैसा लगाएंगी। कोई आपको नजरअंदाज करे तो बात दिल पर न लें। हो सकता है उन्होंने ये जान-बूझकर न किया हो, उन्होंने आपको नोटिस ही नहीं किया हो। पैसों को लेकर किसी से विवाद होने की आशंका है। प्रेम संबंध को लेकर मन में असुरक्षा का भाव रह सकता है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : हल्का पीला
उपाय : किसी कन्या को मेहंदी दान दें।

वृषभ
 
आवास संबंधी काम करने वाले जातकों को नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। उपलब्धियां हासिल करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करेंगे। अपने आसपास के माहौल में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे और काफी हद तक इस मुहिम में सफल भी रहेंगे। अपने शौक पालने के लिए फालतू खर्चा भी बढ़ सकता है। छात्रों को सभी विकल्पों पर गौर करने के बाद ही फैसला लेना है। कार्यक्षेत्र में आपका विरोध हो सकता है। लाइफ पार्टनर का मूड बिगड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें, विवाद हो सकता है। झूठ न बोलें। बिजनेस में नुकसान के कारण पारिवारिक विवाद हो सकता है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : आसमानी नीला
उपाय : चने की दाल दान करें।

मिथुन
 
रोमांस के लिए सप्ताह अनुकूल नहीं है। बनी-बनाई बात भी बिगड़ सकती है। पब्लिक संबंधी कामों से जुड़े लोगों के लिए समय आसान रहेगा। काम करने के लिए जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी। प्रॉपर्टी संबंधित कागजी कार्रवाई पूरी करेंगे। किसी सामाजिक समारोह के दौरान दिलचस्प लोगों के साथ मुलाकात होना संभव है। सेहत के प्रति जागरूकता आपका ही फायदा करेगी। माता-पिता या सास-ससुर से किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नई बिजनेस डील में रुकावटें आ सकती हैं। जो भी बात मन में आएगी, आप उसे तुरंत कहने की कोशिश करेंगे। कुछ भी कहने से पहले विचार जरूर कर लें।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : हल्का हरा
उपाय : केसर का तिलक लगाएं।

कर्क
 
पब्लिक के बीच अपनी उपस्थिति जताने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। इसमें आपके शुभचिंतकों की भूमिका अहम रहने वाली है। छात्रों को कोई भी बात फेस वैल्यू पर नहीं लेनी है। जो दिख रहा है, वो वैसा ही हो, जरूरी नहीं। किसी की विचारधारा को बदलना मुमकिन नहीं होगा। यदि आप ऐसा करने की कोशिश करेंगे तो निराशा ही हाथ लगेगी। कार्यक्षेत्र में लगातार मेहनत करनी पड़ सकती है। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना होगा। नया काम शुरू करने का विचार अभी छोड़ दें। आपकी इंकम और खर्चे बराबर रहेंगे।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : लाल
उपाय : हनुमान मंदिर में बूंदी के लड्डू दान दें।

सिंह
 
कार्यक्षेत्र में अपनी लोकप्रियता से संतुष्ट रहेंगे। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता दिख रहा है। प्रमोशन होने की उम्मीद है। लंबे समय से कहीं घूमने जाना चाहते थे, तो इस सप्ताह आपको वो मनोरथ फलने वाला है। दोस्त व रिश्तेदार आपके सहयोगी हैं। विवाह के उचित प्रस्ताव आ सकते हैं और विवाह की बात भी पक्की हो सकती है। धन की स्थिति को लेकर आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। पूरे सप्ताह गाड़ी सावधानी से चलाएं। जीवनसाथी के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। पेटदर्द की परेशानी हो सकती है। भोजन में सावधानी रखें। छात्रों के लिए मेहनत करने का समय है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : मरून
उपाय : सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

कन्या
 
कार्यक्षेत्र के प्रोजेक्ट सीनियर्स के मन-मुताबिक पूरे करेंगे। आपकी परफॉर्मेंस से बॉस खुश व संतुष्ट दोनों ही रहेंगे। रोमांटिक सितारे बुलंदी पर हैं। लव लाइफ की रोमांचक शुरुआत होना संभव है। इस सप्ताह आप जिसे अपनी भावनाएं बताना चाहते हैं, वह भी आपकी बातें समझ जाएगा। मेहमानों के आने से घर में चहल-पहल बनी रहेगी। एकेडमिक एसाइनमेंट पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। छात्रों को दिन-रात एक करने की जरूरत है। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। रुके हुए काम शुभचिंतकों की मदद से पूरे हो सकते हैं। अपने मन की सुनेंगे तो सब ठीक रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : गहरा भूरा
उपाय : ब्राह्मण को पपीता दान दें।

तुला
 
नई हॉबी में व्यस्त रहेंगे, खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। हो सकता है शुरू में आपको फैसलों को लेकर दुविधा हो लेकिन धीरे-धीरे असमंजस की स्थिति समाप्त होगी और आप अपने फैसलों को लेकर आश्वस्त रहेंगे। संबंधों को बनाए रखना आपके लिए हितकर रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। घरेलू मामलों में कड़वाहट बनी रह सकती है और आप लगातार तनाव में रह सकते हैं। परिवार के खर्चे या धन को लेकर आपके साथ कोई विवाद होने की आशंका है। कुछ मामलों में आपकी नादानी या लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। कानूनी मसलों में जीत हासिल करेंगे।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : केसरिया
उपाय : भोजन में काले नमक का उपयोग करें।

वृश्चिक
 
अपनी नेटवर्किंग की योग्यताओं को बढ़ाएं, उन्हीं के बल पर अपने सपने साकार कर पाएंगे। सख्त रवैये वाले बुजुर्ग के प्रति आपकी सोच गलत थी, इस बात का अहसास होने पर ग्लानि महसूस कर सकते हैं। उनके करीब जाएं और उन्हें और समझें। छात्र माता-पिता व शिक्षकों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। उम्मीद से बेहतर नतीजे लाने में सफल रहेंगे। निवेश से पहले मार्केट का उतार-चढ़ाव जान लें। आलस्य, थकान और बेचैनी महसूस हो सकती है। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। लव लाइफ के लिए भी सप्ताह अच्छा हो सकता है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का लाल
उपाय : घर से टूटे-फूटे बर्तन निकाल दें।

धनु
 
आपकी कलात्मक क्षमताएं उभरकर सामने आएंगी। अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए आपको धन कमाने के मौके भी मिल सकते हैं। छात्र हर मुश्किल से पार पा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। प्रेमीजन के साथ दिल की बात कर सुकून मिलेगा। कसरत के नियम का सख्ती से पालन करेंगे। सहकर्मी आपके कामकाज में रुकावट बन सकते हैं, आपकी कोशिश भी ऐसे ही लोगों से दूर रहने की होगी। उग्र होने से भी बचें। दुश्मन आप पर हावी होने की कोशिश कर सकता है, संभलकर रहें। दोस्तों पर खर्चा करना पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : सैंडी ब्राउन
उपाय : आश्रम में अनाज दान दें।

मकर
 
कार्यक्षेत्र में लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है इसलिए बीरीकियों पर गौर करते रहें। एक ही काम कर जो जातक ऊब गए हैं, उन्हें तब तक काम नहीं छोड़ना, जब तक कि नया काम नहीं मिल जाता। परिवार के साथ फन टाइम बिताएंगे। किसी से किया वादा निभाना ही पड़ेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। विपरीत लिंग की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। पार्टनर आपकी इच्छाएं भी पूरी कर सकता है। कारोबारी और नौकरीपेशा लोग फालतू विवादों से बचने की कोशिश करें। परिवार वाले किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। नाक, कान व गले की परेशानी से जूझना पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : मेजेंटा
उपाय : लक्ष्मीजी को गुलाब के फूल चढ़ाएं।

कुंभ
 
नीमहकीम खतरे जान हो सकता है, संभलकर रहें। सीनियर्स से सलाह लेने में झिझकें नहीं। छात्रों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई महंगी वस्तु भी खरीद सकते हैं। इंकम बढ़ाने के नए रास्ते आपको मिल सकते हैं। जो भी फैसला लें, उस पर डटे रहें, नहीं तो आपकी बात की अहमियत खत्म हो जाएगी। सेहत संबधी कोई परेशानी नहीं होगी। माता-पिता, भाई-बहन आदि का सहयोग भी आपको मिल सकता है। अपनी भावनाएं और विचार जताने का कोई मौका नहीं चूकेंगे। छात्रों को मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : हल्का हरा
उपाय : थोड़ा-सा गुड़ चाकू से काटकर अग्नि में डाल दें।

मीन
 
आपके काम बनते नजर आएंगे। दुविधाएं दूर होंगी, परिस्थितियां साफ-सुथरे रूप में उभरेंगी। सहकर्मी के साथ आकर्षण बढ़ सकता है। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल सकती है। आपको किसी का सहयोग पूरी तरह से मिल रहा है, इस बात का फायदा उठाएं और परिस्थितियों को हित में करें। निवेश से लाभ पाना मुमकिन है। कोई आस्तीन का सांप साबित हो सकता है, बचकर रहें। बच्चों की परफॉर्मेंस पर गर्व करेंगे। तीखे तेवरों के कारण नुकसान हो सकता है। कामकाज संबंधी दस्तावेजों को संभालने या जुटाने में भी थोड़ी परेशानी आ सकती है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे
उपाय : शिव चालीसा का पाठ करें।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Mahavir Swami Nirvana Day: कोरोना काल का ध्यान रखते हुए मनाया जाएगा भगवान महावीर का निर्वाण दिवस