Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल (12-18 जुलाई) : जानें कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह, किसे मिलेगा व्यापार में लाभ और सफलता

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (12-18 जुलाई) : जानें कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह, किसे मिलेगा व्यापार में लाभ और सफलता
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

(साप्ताहिक राशिफल : 12 जुलाई से 18 जुलाई 2021 तक) 
 
 
मेष
 
प्रोफेशनल क्षेत्र में किसी को प्रभावित करने के लिए आप अपने स्किल का शानदार उपयोग कर पाएंगे। पढ़ाई के क्षेत्र में गति बनाए रखने में कोई कठिनाई नहीं होगी। जिन्हें अपने जीवन में प्यार की तलाश है, उन्हें कोई खुशखबरी मिल सकती है। जल्द ही प्रॉपर्टी का पजेशन मिल जाने की उम्मीद है। सेहत को लेकर आप पहले से अधिक जागरूक होंगे। किसी व्यक्ति को लेकर आपको अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है। पार्टी या समारोह में शिरकत करना मजेदार रहने वाला है। परिवार का कोई बच्चा अपनी उपलब्धि से आपका सिर ऊंचा कर सकता है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : बेज

वृषभ
 
प्रोफेशनल क्षेत्र में आपके अच्छे योगदान से करियर की संभावना को बढ़ावा मिलेगा। आप में से कुछ लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी की संभावना है। स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और फिट रहने के लिए पारंपरिक तरीके अपना सकते हैं। नेटवर्किंग से आपको सामाजिक दायरा बढ़ाने में मदद मिलेगी। शादीशुदा जिंदगी बहुत खूबसूरत रहने की उम्मीद है। आपको अपने विकल्प खुले रखने चाहिए, कभी भी जरूरत पड़ सकती है। जिन लोगों को अच्छी नौकरी की तलाश थी, उन्हें मनपसंद काम मिल जाने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : गहरा ब्राउन

मिथुन
 
कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी लेने से पहले काफी सोच-विचार कर लेना जरूरी होगा। आप में से कुछ लोगों के प्रेम में पड़ने के संकेत हैं। सफर करते समय शॉर्ट कट लेने से बचना चाहिए। समस्या में पड़ने की आशंका है। सेहत के स्तर पर आपके द्वारा की गई मेहनत का असर फिटनेस में नजर आने वाला है। इस सप्ताह को रोमांचक बनाना आपकी पहली प्राथमिकता रहने वाली है। बीमार चल रहे लोग अपने परिवार के लोगों की सेवा से जल्द ही राहत महसूस करेंगे। परिवार का कोई बच्चा पढ़ाई के क्षेत्र में अपना लक्ष्य हासिल करने वाला है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : लेमन

कर्क
 
प्रोफेशनल क्षेत्र में अपने हुनर का प्रदर्शन कर जगह पक्की कर सकेंगे। आप अपनी किसी उपलब्धि से शहर में चर्चा के केंद्र बन सकते हैं। आपकी सफलता अनुकरणीय होगी। किसी ठंडी जगह पर समय बिताने का अवसर मिलने वाला है। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चल रही समस्या अब दूर हो जाने वाली है। तनाव से राहत मिलेगी। पढ़ाई के क्षेत्र में पहचान हासिल करने के लिए आपको अनवरत मेहनत करने की जरूरत होगी इसलिए नए सिरे से प्रयास करें। नई ली गई किसी प्रॉपर्टी से आपकी शोहरत में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : मेजेंटा

सिंह
 
आप आजकल जिस किसी काम में लगे हैं, उसमें अपना रुतबा हासिल कर पाएंगे। लंबे समय से प्रेम संबंध में रहने वाले लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अच्छा बजट बनाकर चलने से बचत करना आसान होगा। अपना घर खरीदने का सपना जल्द पूरा होने वाला है। व्यायाम शुरू करने के कारण दर्द जैसी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। यह सप्ताह आपके लिए बेहद शानदार रहने वाला है। जो लोग शेयर या सट्टेबाजी का काम करते हैं, उनकी आमदनी में तेजी आने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का पीला

कन्या
 
जीवनसाथी आपका बेहद ख्याल रखने वाला है। नवविवाहित आपसी संबंध में प्रगाढ़ता बढ़ने का अनुभव कर पाएंगे। नया वाहन खरीदने की संभावना बन रही है। किसी ऐसे इंसान का विशेष ख्याल रखना होगा, जो आपके सामाजिक दायरे में खासा प्रभावशाली हो। सेहत बहुत अच्छी रहेगी। प्रोफेशनल स्तर पर आप ऊंचा मुकाम हासिल करने वाले हैं। वर्दीधारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। आपको जो कोई भी टास्क दिया जाएगा, उसे शानदार ढंग से पूरा कर सकेंगे। घर का माहौल उत्साहजनक रहेगा।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : ऑल शेड्स ऑफ ग्रीन

तुला
 
पढ़ाई के क्षेत्र में शानदार परिणाम आने की उम्मीद है। कुछ बड़ा करने का ख्वाब देख सकते हैं। रूटीन लाइफ में परिवर्तन आने वाला है। एक लंबी यात्रा प्लान किए जाने की संभावना है। जिसे आप प्यार करते हैं, इस सप्ताह उसके साथ वक्त बिताने का अवसर निकाल पाएंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपको उच्च सम्मान मिलने की उम्मीद है। आमदनी बढ़ने की संभावना है। परिवार में होने वाली कोई तरक्की निश्चित तौर पर आप सबको नई ऊर्जा देने वाली है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लेमन

वृश्चिक
 
घरेलू स्तर पर आपको किसी और की मदद मिल जाने की संभावना है। शहर के बाहर से या विदेश से आए किसी मेहमान की वजह से घर का माहौल उत्साहपूर्ण रहने वाला है। मकान मालिकों को नया किराएदार मिल जाने की उम्मीद है। नए माहौल में घर जैसा महसूस कर पाएंगे। ग्रेड बनाने से आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होने की उम्मीद है। पिछले कुछ समय में आपके द्वारा उलझाए गए सभी मामले को सुलझाने का प्रयास करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चक्कर में इस सप्ताह कई काम अधूरा छोड़ सकते हैं।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : बैंगनी

धनु
 
पढ़ाई के क्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत का असर होता हुआ महसूस करेंगे। वित्तीय स्तर पर थोड़ी सख्ती लाने की जरूरत है। फालतू के खर्च को रोकना होगा। कोई आपको व्यायाम करने और फिट रहने के लिए प्रेरित कर सकता है। कुछ चीजें ऐसी हैं जिसे सबसे छुपाकर रखने की जरूरत होती है, भले ही कोई करीबी ही क्यों न हो। किसी काम को हाथ में लेने से पहले उसके प्रति दृढ़ता के साथ प्रतिबद्ध होने की आवश्यकता है। सीनियर्स के सामने अपनी कोई बात रखने का अनुकूल समय है, आगे बढ़ें।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पिंक

मकर
 
आपकी सहायता के लिए आगे आने वाला व्यक्ति आपको भगवान सदृश महसूस होगा। उसकी उपस्थिति से आपका मनोबल ऊंचा बना रहेगा। जिन्हें सामाजिक समारोहों में रहना पसंद है, उनके लिए अच्छा समय व्यतीत होने वाला है। जो लोग अपने वातावरण में बदलाव लाने के इच्छुक हैं, वे कुछ दिनों के लिए बाहर जा सकते हैं। आमदनी के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शानदार रहने वाला है। प्रोफेशनल क्षेत्र के किसी चुनौतीपूर्ण कार्य को आसानी से संभाल सकते हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में आपको नेटवर्किंग से फायदा होने वाला है। अपने पुराने संपर्क को फिर से ताजा करने का प्रयास रहेगा।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे

कुंभ
 
पूर्व के निवेश या प्रॉपर्टी से शानदार रिटर्न मिलने की उम्मीद है। पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छा परिणाम लाने से आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। प्रोफेशनल स्तर पर आपको दिए गए किसी कार्य को पूरी दक्षता के साथ निभा पाएंगे। बीमार चल रहे लोग अपनी सेहत में तेजी से सुधार का अनुभव करेंगे। यदि आप सेल्फ इम्प्लायी हैं तो आपको अपनी पहचान बनाने के मकसद से प्रमोशन पर खास जोर देने की जरूरत है। इस सप्ताह उन लोगों से मिलने का खास अवसर मिलेगा जिनसे मिले सालों हो गए।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : नारंगी

मीन
 
किसी क्षणभंगुर अवसर का लाभ उठाने के लिए आपको तेजी से आगे बढ़ना होगा। नौजवानों के लिए बेहद उत्साहजनक समय रहने वाला है। लव लाइफ में रोमांच और मजबूती आने की उम्मीद है। नियमित व्यायाम से आपकी फिटनेस में अच्छा परिवर्तन आएगा। आप जोखिम उठाने से नहीं डरते इसलिए आपको आपके लक्ष्य से कोई नहीं डिगा सकता। लोन के लिए प्रयासरत लोगों की मुश्किल आसान होगी। बिजनेस स्तर पर होने वाली किसी डील पर आपकी पूरी तरह से पकड़ रहने वाली है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : मेजेंटा


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

12 जुलाई 2021 दैनिक राशिफल : धन के साथ मिलेगी शोहरत भी,जानें कैसा होगा आपका दिन...