Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल : कैसा रहेगा मई 2021 का पहला सप्ताह, पढ़ें Weekly Horoscope

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल : कैसा रहेगा मई 2021 का पहला सप्ताह, पढ़ें Weekly Horoscope
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

Weekly Horoscope 3 मई से 9 मई 2021 तक 
 
03 मई 2021 सोमवार से नए सप्ताह का आरंभ हो गया है। पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल- 
 
मेष
 
किसी महत्वपूर्ण काम के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, अच्छे से तैयारी कर लें। पढ़ाई के स्तर पर जिन लोगों को परेशानी आ रही है, वे स्थिति सुधारने के लिए मेहनत करना शुरू कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न आने की उम्मीद है। इस सप्ताह ज्वेलर्स या गोल्ड क्षेत्र में काम करने वालों की आमदनी बढ़ने की संभावना है। आपके द्वारा पूरा किया गया कोई असाइनमेंट या प्रोजेक्ट सीनियर्स को प्रभावित नहीं कर पाएगा।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : क्रीम

वृषभ
 
कोई भी निर्णय देने से पहले वर्तमान स्थिति को नजर में रखना जरूरी होगा। प्रोफेशनल स्तर की समस्या को हल करने का प्राइज मिल सकता है। बार्गेनिंग के जरिए किसी चीज को कम प्राइस में खरीदने वाले हैं। नवविवाहित अपने शादीशुदा जीवन का भरपूर मजा ले पाएंगे। लव लाइफ संतोषजनक रहेगी। खाने के प्रति प्यार आपको परेशानी में डाल सकता है। बाहर खाने से गैस की समस्या होने की आशंका है। किसी नई जगह छुट्टियां मनाने जा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : लाइट राइट

मिथुन
 
आप जीवन के उस शानदार दौर से गुजर रहे हैं जिनसे अब तक नहीं गुजरे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा व आप इसका आनंद ले सकेंगे। आप बिजनेस बढ़ाने या प्रोफेशनल के रूप में करियर की संभावना बढ़ाने में सफल होने वाले हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में कोचिंग के सहारे प्रदर्शन सुधरने की उम्मीद नजर आ रही है। शादीयोग्य लोग इस पवित्र बंधन में बंध सकते हैं। किसी खास को दिखाने के लिए आपके पास बहुत कुछ है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : फिरोजा

कर्क
 
कार्यक्षेत्र में जिस पर आप भरोसा कर सकते हैं, उसे अवसर देकर काम सही रास्ते पर ला सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपके सामने आने वाली किसी घटना में साहसिक कदम उठाना पड़ सकता है। प्रेमी रोमांटिक स्तर पर कुछ छुपाकर आपको तरसा सकता है। किसी महत्वपूर्ण आयोजन से पहले आपको कई उलझे सिरे सुलझाने की जरूरत होगी। पढ़ाई के क्षेत्र में देने और लेने का बराबर मामला आपके लिए हितकर रहेगा। सेहत संतोषजनक रहने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : लाल

सिंह
 
अपने परिवार के लोगों से अच्छा तालमेल बिठाकर पहले से बेहतर माहौल बनाने में सफल रहेंगे। समाज से जुड़कर रहने की प्रवृत्ति आपको कई दोस्त और शुभचिंतक देने वाली है। प्रोफेशनल स्तर पर मिली कामयाबी से आपकी शोहरत बढ़ सकती है। किसी काम को विस्तार से जानने की आदत आपको लाभ देने वाली है। कैंसल हो गई ट्रिप जल्द ही पूरी कर लिए जाने की उम्मीद है। आप पहले से अधिक फिट और उर्जावान महसूस करेंगे।
कन्या
 
आपको कोई अच्छा असाइनमेंट मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में एक शानदार सप्ताह गुजरने की उम्मीद है। सामाजिक क्षेत्र के किसी आयोजन में आपकी सर्विस ली जा सकती है। काफी दिनों से बीमार चल रहे लोगों को अब राहत मिल जाने की उम्मीद है। आपके द्वारा खरीदी गई प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न मिलना शुरू हो जाएगा। परिवार के तनावपूर्ण माहौल में सकारात्मक बदलाव होने के सकेत हैं। लव लाइफ धीरे-धीरे आगे बढ़ने वाली है। ड्राइव कर लंबी यात्रा पर जाना सुकूनदायक रहेगा।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : पीला

तुला
 
सामाजिक क्षेत्र में आपकी उत्साहित मनोदशा दूसरों को भी प्रभावित करेगी। अकेले लोगों के जीवन में कोई दस्तक देने वाला है। लव लाइफ शुरू होने वाली है। किसी कार्य के लिए आवश्यक सहायता मिल जाने की उम्मीद है। पढ़ाई के क्षेत्र में की गई अच्छी तैयारी का लाभ मिलने वाला है। आर्थिक स्तर पर सुरक्षित महसूस करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी अहमियत बढ़ने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : गुलाबी

वृश्चिक
 
जिस किसी पर आप भरोसा कर रहे हैं, वहां से अपेक्षित सहायता मिलने की उम्मीद कम है। अपने हित पर ध्यान दें, क्योंकि किसी और के मामले में दखल देना महंगा पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र के प्रतिद्वंद्वी को मात देने के लिए आपको सक्रिय रहना होगा। यदि आप अपना कार्ड अच्छे से खेलते हैं तो जॉब मार्केट की ओपनिंग का फायदा ले सकते हैं। एक नए उद्यम के लिए पैसे का इंतजाम कठिन रहेगा।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : क्रिमसन

धनु
 
बाद में किसी समस्या में पड़ने से बचने के लिए कानूनी औपचारिकता को पूरा कर लेना जरूरी होगा। जिन लोगों ने हाल ही में जॉब शुरू किया है, उनके लिए सबकुछ अच्छा रहने के संकेत हैं। मार्केटिंग के लोग अपनी योजना में सफल रहने वाले हैं। जीवनसाथी की चुप्पी आपको परेशान कर सकती है लेकिन आप अपने तरीके से प्रयास जारी रखेंगे। किसी से मिला तोहफा आपके निराश मन का उत्साह कई गुना बढ़ा सकता है।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : फिरोजा

मकर
 
अपने लिए थोड़ा समय बचाकर रखें, जरूरत पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य का बदला हुआ व्यवहार आपके लिए पहेली बन सकता है जिसे सुलझाना आसान नहीं होगा। घर में होने वाले किसी आयोजन को लेकर किसी की सलाह मानना आपको पसंद नहीं आएगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर के साथ अपने तालमेल का फायदा उठाकर प्रतिद्वंद्वी को हरा सकते हैं। लेकिन आपके साथ भी ऐसा हो सकता है, तैयार रहें। किसी यात्रा का पूरा मजा लेने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सही नहीं होगा।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मेजेंटा

कुंभ
 
यदि आपके पास आत्मबल है तो कोई भी काम करने में सफल होंगे, दिल छोटा न करें। सबको लेकर चलने की क्षमता आपको परिवार में तारीफ के काबिल बना सकती है। सामाजिक क्षेत्र में स्वयं के किसी कार्य पर गर्व करने का अवसर मिलेगा। प्रोफेशनल स्तर पर किसी काम को समय के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखें। सही निवेश और बचत से आर्थिक स्तर पर मजबूती रहने की उम्मीद है। संतुलित डाइट से आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : क्रिमसन

मीन
 
लाइम लाइट में रहने का मजा ले सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर खुद को ऐसी जगह महसूस करेंगे, जहां से कोई निर्णय लिया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की बदौलत अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। स्लिम ट्रिम बनना आपकी प्राथमिकता रहेगी और इसके लिए आप प्रयास करेंगे। किसी ऐसे इंसान से मुलाकात की संभावना है जिसके प्रेम में पड़ सकते हैं। फन ट्रिप पर जाने के संकेत हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मिश्री के बने शिवलिंग की पूजा करने से होता है रोगों का नाश