Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weekly Horoscope July 2021 : इन 6 राशियों को मिलेगी लव लाइफ में सफलता, जानें सभी राशियों का साप्ताहिक भविष्यफल

हमें फॉलो करें Weekly Horoscope July 2021 : इन 6 राशियों को मिलेगी लव लाइफ में सफलता, जानें सभी राशियों का साप्ताहिक भविष्यफल
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

(साप्ताहिक राशिफल : 5 जुलाई से 11 जुलाई 2021 तक) 
 
मेष
 
पढ़ाई के स्तर पर हर चीज को सरसरी निगाह से देखने की जल्दी आपको गहरी समझ से वंचित कर सकता है। अच्छी सेहत के लिए आवश्यक हर काम करेंगे। आपकी तरफ से की गई छोटी सी पहल आपको लाइमलाइट में ला सकती है। जीवन में जो कुछ भी मिल रहा है, आप उसका भरपूर आनंद लेंगे। दोस्त न सिर्फ आपके प्रति प्यार और केयर की भावना रखते हैं बल्कि आप जो कुछ भी कहेंगे, उसके लिए तत्पर नजर आएंगे। किसी के प्यार में पड़ने की संभावना नजर आ रही है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : लेमन

वृषभ
 
पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करना तय है। जो लोग अपना वजन कम करने के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें पॉजिटिव साइन मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में कुछ किए जाने के विचार को कार्यरूप देने वाले हैं। लव लाइफ संतोषजनक रहने वाली है। जीवनसाथी इस सप्ताह अलग ही तरह के उत्साह में नजर आ सकता है। सेहत संतोषजनक रहने की उम्मीद है। यह सप्ताह आपके लिए लकी रहने वाला है। आप जो कुछ भी प्लान करेंगे, उसे पूरा कर पाएंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र के किसी प्रतियोगी स्थिति में शीर्ष स्थान पर आने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पिंक

मिथुन
 
पढ़ाई के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किए जाने की संभावना है। लोगों से मिलते-जुलते रहने के कारण आप उत्साहित महसूस करेंगे। पैसे खर्च करने के मामले में आपको आत्मनियंत्रण रखने की जरूरत होगी। बैंक-बैलेंस बिगड़ने नहीं दे सकते। सही खानपान और अच्छी जीवनशैली सेहत के लिए आपका मूलमंत्र रहेगा। समय आ गया है, जब आप सामाजिक क्षेत्र में शोहरत हासिल कर सकते हैं। व्यापारिक बातचीत की दक्षता रखने के कारण आप अपने संगठन की अनिवार्य श्रेणी का हिस्सा बन सकते।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : रस्ट

कर्क
 
पढ़ाई के क्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत का फल मिलने का वक्त आ गया है। सफलता मिलने वाली है। प्रोफेशनल स्तर पर आपको जो कोई काम दिया गया था, उसे संतोषजनक तरीके से पूरा करेंगे। कुछ भी ऐसा नहीं है, जो आप नहीं कर सकते। लेकिन समय बलवान होता है, इसे समझना होगा। परिवार में कोई समारोह होने की उम्मीद है जिसमें सब रिश्तेदारों से मिलने का अवसर मिलेगा। आप में से कुछ लोग बना हुआ मकान खरीदने वाले हैं। पुश्तैनी घर के नवीकरण का काम करवाए जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : हरा

सिंह
 
परिवार के लोगों से किया गया कोई वादा निभा पाएंगे। आप जिसे प्यार करते हैं, उसके प्रति अटूट ध्यान उसका दिल पिघला सकता है। रोमांटिक स्तर पर आगे जाने की उम्मीद है। सेहत अच्छी बनी रहे, इसके लिए जरूरी है कि आप समय-समय पर अपनी स्थिति का जायजा लेते रहें। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से एक कदम आगे निकल जाएंगे। पढ़ाई के क्षेत्र में आपके सामने कोई परेशानी नहीं आएगी। सबकुछ अनुकूल रहने की उम्मीद है। ऊंचा लक्ष्य रखना और उसके अनुरूप व्यवहार करना आपको करियर की ऊंचाई पर पहुंचा सकता है।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : लाल

कन्या
 
कार्यक्षेत्र में पेंडिंग पड़े किसी काम को बिना रुकावट समेटने का अवसर मिलेगा। सामाजिक स्तर पर कोई आयोजन करने के लिए आपको कुछ लोगों को शामिल करना पड़ सकता है। कहीं निवेश करने से पहले किसी की सलाह ले लेना वित्तीय स्तर पर आपको सुरक्षित रखेगा। आप में से कुछ लोग जिम ज्वॉइन करने के साथ-साथ सेहत के लिए हर स्तर पर सजग रहेंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र के प्रतिद्वंद्वी आपको परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं, सतर्क रहें।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : इंडिगो

तुला
 
प्रोफेशनल स्तर पर आपके द्वारा किए गए किसी कार्य के लिए पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है। किसी पार्टी या समारोह में बुलाए जाने की संभावना है। इसके जरिये सामाजिक दायरा बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आप जिसे प्यार करते हैं, उस तक अपनी बात पहुंचाने में देर न करें। बात बन जाने की उम्मीद है। आर्थिक भविष्य सुरक्षित रहे, इसके लिए कुछ करने का समय आ गया है। पढ़ाई के क्षेत्र में आप एक रास्ता बनाकर उसका अनुसरण करते चले जा रहे हैं।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : बैंगनी

वृश्चिक
 
पढ़ाई के क्षेत्र में किसी की सलाह आपके लिए बहुत बड़ा सपोर्ट बन सकता है। आपकी आकांक्षाओं को पूरा करने में मददगार साबित होगा। जिस जॉब पर लंबे समय से आपकी नजर टिकी थी, वह फाइनली आपका हो जाने वाला है। किसी सामाजिक समारोह में आपकी उपस्थिति की सराहना हो सकती है। सेहत संतोषजनक रहने की उम्मीद है। ऑफिशियल ट्रिप पर शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। किसी अनअपेक्षित स्रोत से आमदनी होने की संभावना है। आश्चर्यजनक रूप से आपके आर्थिक स्तर में बदलाव आने वाला है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : मेटालिक ब्लू

धनु
 
सीनियर्स के सामने निजी समस्या रखने का सही वक्त नहीं है इसलिए थोड़ा इंतजार कर लेना ठीक होगा। पढ़ाई के मामले में बहुत ज्यादा गहराई तक जाने के बदले व्यापक रूप से पढ़ाई करना एक अच्छा फैसला है। जो लोग अपना वजन कम करना चाह रहे हैं, वे विशेषज्ञ की देखरेख में प्रयास कर सकते हैं। समय बचाने के लिए किसी की मदद ले लेना सही निर्णय साबित होगा। परिवार के बुजुर्ग का खराब मूड अच्छा कर आप घर में वापस खुशियां और शांति बहाल करने में सफल रहेंगे।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : फिरोजा

मकर
 
आप परिवार के किसी झगड़े को आपसी बातचीत से हल करने का प्रयास करेंगे। आपके इस प्रयास से बाकी लोगों को भी प्रसन्नता होगी। करीबी लोगों के साथ एक छोटा सा वेकेशन प्लान किया जा सकता है। इससे आप अलग तरह की ताजगी का एहसास कर पाएंगे। आप आमदनी बढ़ाने के साथ-साथ पैसे बचत करके चलने वाले तरीके पर भी विचार करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ता और मजबूत होने की उम्मीद है। पढ़ाई के क्षेत्र में आपके लिए उत्साहित होने वाला समय है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पिच

कुंभ
 
पढ़ाई के क्षेत्र में विशेष सतर्क रहकर आप कई तरह की गलतियों से बच सकते हैं। अपने अधीन काम करने वालों को अनुशासित रखने में भले आपकी कोई दिलचस्पी न हो लेकिन वर्तमान समय की ये जरूरत है। आपसे परिवार की जिम्मेदारी का बोझ लेने की अपेक्षा की जा सकती हैं। जो कोई काम आपको सौंपा गया था, आप उसमें बेहतर कर पाएंगे। ट्रेड या स्टॉक का काम करने वालों के ऊपर पैसे की बरसात होने की संभावना है। सेहत के प्रति सजग रहने वाले लोगों का ग्रुप ज्वॉइन करने से आपके अंदर भी फिट रहने का जुनून सवार होगा। व्यायाम करना शुरू कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : स्काई ब्लू

मीन
 
किसी के आग्रह पर घूमने जाने की संभावना बन रही है। पढ़ाई के मामले में शॉर्ट कट की कोई जगह नहीं है। आपके लिए ये खतरा हो सकता है। प्रोफेशनल क्षेत्र में अपने काम को लेकर सतर्क रहें। कई लोग हैं, जो सीनियर्स से आपकी शिकायत करने की राह देख रहे हैं। सट्टेबाजी में पैसा डूबने के संकेत हैं, संभलकर चलें। जिस काम के हाथ से निकल जाने का खतरा मंडरा रहा हो, उसे बहुत चतुराई से करने की जरूरत है। आप बिना अंजाम की परवाह किए जिसे प्यार करते हैं, उसे खुलकर बताने की हिम्मत दिखा सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weekly Muhurat 5 से 11 जुलाई 2021 : सप्ताह के 7 दिन के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, यहां पढ़ें