Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weekly rashifal 2022 : मार्च का अंतिम सप्ताह, किसे मिलेगी खुशी, किसे होगा धनलाभ, जानिए सबकुछ यहां

हमें फॉलो करें Weekly rashifal 2022 : मार्च का अंतिम सप्ताह, किसे मिलेगी खुशी, किसे होगा धनलाभ, जानिए सबकुछ यहां
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

साप्ताहिक राशिफल : (28 मार्च से 3 अप्रैल 2022 तक) 
 
मेष- ARIES 
(Mar 21-Apr 20)
 
इस सप्ताह आप मानसिक तौर पर काफी व्यस्त रहने वाले हैं, अपनी समझ से कई समस्याएं सुलझा सकते हैं। पब्लिक सेक्टर में काम करने वाले सीनियर्स की मदद से अच्छा काम कर पाएंगे। जीवनसाथी के संग चल रहा मनमुटाव खत्म होगा, संबंध बेहतर बनेंगे। लंबे समय से अटका हुआ लोन एप्लिकेशन पास हो जाने की उम्मीद है। स्लिम ट्रिम बनने के शौकिन लोग काफी सक्रिय रहेंगे। परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा, किसी नौजवान की शादी तय हो सकती है।  
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : परपल

वृष - TAURUS 
(Apr 21-May 20) 
किसी काम में संभावित रिस्क पर ध्यान रखते हुए आगे बढना चाहेंगे, नई सोच पर काम कर सकते हैं। भीड़ में अपनी अलग पहचान बनाने वाले हैं, सकारात्मक छवि बनेगी। आप परिवार की खुशी को प्राथमिकता देते हैं बच्चे भी इसका अनुसरण करेंगे, माहौल में प्यार और सद्भाव रहेगा। किसी क्रैश कोर्स के जरिए अपना स्किल अपग्रेड करने का प्रयास कर सकते हैं। किसी के संग प्रेम संबंध को आगे ले जाने वाले हैं। तनाव से दूर रहने का प्रयास करेंगे, योग या मेडिटेशन कर सकते हैं। 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : मजेंटा

मिथुन -GEMINI 
(May 21-Jun 21) 
किसी चुनौती या मुसीबत के समय दायरे से बाहर जाकर सोचना होगा। अपनी क्षमता और हौसले पर काफी ज्यादा भरोसा रहने वाला है। शानदार जॉब मिलने की संभावना है, सामने आए अवसर का लाभ लें। प्रेम संबंध को शादी के बंधन में बांध सकते हैं। बिजनेस के क्षेत्र में की जा रही मेहनत तरक्की के रूप में मिलने वाली है। सेल्फ मेडिकेशन का नुकसान हो सकता है, डॉक्टर से सलाह जरूरी होगा। घरेलू काम में बुरी तरह फंसे रहेंगे, प्राथमिकता तय करके चलना सही रहेगा। 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : हरा 

कर्क - CANCER 
(Jun22-Jul 22) 
आप अपने ज्ञान और निर्णय क्षमता के कारण जाने जाते हैं, इसकी बदौलत बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। यदि आप सिंगल हैं तो जीवनसाथी मिल जाने की उम्मीद रखें। बेहद उत्साहित रहने वाले हैं। किसी नए जगह की यात्रा पर जाना न सिर्फ ताजगी देगा बल्कि आपको तजुर्बा भी हासिल होगा, जाने की तैयारी करें। परिवार के लोगों के साथ किसी प्रकार की अनबन रहेगी, समझदारी और धैर्य से काम लें। खेलकूद में हिस्सा लेना फिटनेस के साथ ही सोशल सर्कल भी बढ़ा सकता है। 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पिच

सिंह- LEO 
(Jul 23-Aug 23) 
पारंपरिक तरिकों से अलग हटकर सोचने की जरूरत होगी, विकल्प पर ध्यान दें। अपनी क्षमता और गुण के अनुरूप कोई रास्ता निकाल लेंगे। करियर के क्षेत्र में बेहतर करने वाले हैं, स्वतंत्र रूप से कोई जिम्मेदारी दी जा सकती है, काम से सबको प्रभावित करने वाले हैं। शेयर में निवेश करना फायदेमंद रहने वाला है। नए कपल के जीवन में जल्द ही खुशियां आने वाली है, परिवार बढ़ सकता है। किसी रिश्तेदार के साथ चल रही पुराना विवाद खत्म कर आगे बढ़ना चाहेंगे। 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया

कन्या - VIRGO 
(Aug 24-Sept 23) 
निजी और प्रोफेशनल लाइफ के बीच थोड़ा संतुलन बनाने की जरूरत है। उतनी ही जिम्मेदारी लें जिसका भार उठाने में सक्षम हैं। सबआर्डिनेट और सीनियर्स की मदद से कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। बिजनेस पर्सन के लिए अच्छा समय रहेगा, कोई पार्टनरशिप होने की संभावना है। करीबी लोगों के साथ वेकेशन पर जा सकते हैं, ताजगी का अनुभव करेंगे। जंक फूड से दूरी बनाकर रखना होगा। प्रलोभन आपकी सारी मेहनत और प्रयास को बेकार कर सकता है। 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : बेज

तुला - LIBRA 
(Sept 24-Oct 23) 
आत्मनिरिक्षण आपके काम को सुचारू और सफल बना सकता है, ध्यान दें। किसी वर्तमान समस्या का बेहतरीन समाधान निकालने में सक्षम होंगे। पैतृक संपत्ति या आमदनी का नया जरिया आर्थिक मजबूती देने वाला है। परिवार आपके लिए एक मजबूत स्तंभ के रूप में, इससे प्रेरित होते रहेंगे। अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, अपशब्द से बचें। किसी महत्वपूर्ण इंसान से बात करने समय गंभीर और व्यापक दृष्टिकोण रखें। 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : नेवी ब्लू

वृश्चिक - SCORPIO 
(Oct 24-Nov 22) 
अचानक महसूस होगा कि जिस समस्या को आप बहुत बड़ा मान रहे थे दरअसल वो उतनी बड़ी है नहीं। हर अवसर से कुछ न कुछ सीखने का नजरिया रख सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर बड़ा बदलाव होने वाला है, अच्छी सैलरी वाला जॉब ऑफर मिल सकता है। लाइफ में सेटल होने की इच्छा रखने वाले लोगों को अच्छे रिश्ते की तलाश रहेगी। कठिन से कठिन निर्णय में परिवार के लोग साथ खड़े रहेंगे। किसी असाइनमेंट में बार-बार समस्या आ सकती है लेकिन आप उसे सुलझाने में सक्षम हैं। 
शुभ अंक : 4 
शुभ रंग : फिरोजा

धनु - SAGITTARIUS 
(Nov 23-Dec 21) 
जीवन के प्रति आपके नजरिए में बदलाव आएगा, आशावान रहेंगे। बीते हुए कल की समस्याओं को अपने आज पर हावी न होने दें, उसे छोड़कर आगे बढ़ने में भलाई है। प्रोफेशनल क्षेत्र में तरक्की की संभावना है, बॉस को अपने काम से प्रभावित कर सकते हैं। आमदनी बढ़ने वाली है, समझदारी से काम लेंगे, कहीं निवेश कर सकते हैं। परिवार के नौजवान के लिए मैच मेकिंग में व्यस्त रहेंगे। नया घर या गाड़ी खरीदे जाने की संभावना है। 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : लाल 

मकर - CAPRICORN 
(Dec 22-Jan 21) 
इस सप्ताह आप बेहतरिन निर्णय ले सकते हैं, अपनी क्षमता पर भरोसा बढ़ेगा। अपने ज्ञान और अनुभव का लाभ लेना सीखें। लव लाइफ की शुरुआत होने वाली है, किसी के प्रेम में पड़ सकते हैं। किसी खास के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, मुलाकात यादगार रहेगी। मसाज या कोई थेरेपी लेना काफी सुकून दे सकता है। प्रोफेशनल निर्णय लेने में जल्दबाजी करना नुकसानदायक हो सकता है, ध्यान रखें। 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नारंगी

कुंभ – AQUARIUS
 (Jan 22-Feb 19) 
सही प्लान बनाना और उसका सही अनुसरण आपका मूलमंत्र रहने वाला है। सही योजना के साथ काम करना सफलता सुनिश्चित करेगा। अच्छी मानसिक स्थिति में रहेंगे, उत्साही जीवन का आनंद ले सकते हैं। आप में से कुछ लोग इस सप्ताह काम की अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने वाले हैं, आमदनी बढ़ेगी। ट्रेडर्स के लिए समय अनुकूल रहेगा, मुनाफा बढ़ सकता है। दूसरे के निजी लाइफ में दखल देने से बचें। कमर्शियल प्रॉपर्टी का अपेक्षित रेंट मिल जाने की उम्मीद है। 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया

मीन - PISCES 
(Feb 20-Mar 20) 
ये सप्ताह आपके लिए शानदार रहने वाला है, किसी खूबसूरत जगह जा सकते हैं। अपने लक्ष्य की दिशा में फोकस और गंभीर रहेंगे। किसी प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए सहकर्मी मोटिवेट करते रहेंगे। कॉस्मेटिक की जगह प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग बेहतर परिणाम दे सकता है। समाधान निकालना कारगर रहेगा। प्रेमी के साथ सेटल होने का प्लान कर सकते हैं, परिवार आपकी खुशी में शामिल रहेगा। 
 

webdunia
Weekly Horoscope 2021

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

7 अप्रैल को मंगल का गोचर कुंभ राशि में, क्या होगा 12 राशियों की जिंदगी में