Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां...

हमें फॉलो करें नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां...
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

* साप्ताहिक राशिफल (2 से 9 अक्टूबर 2017) 
 
मेष
 
आप किसी सम्मानित कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यस्थल पर समय अच्छा आने वाला है, काम का बोझ हल्का रहेगा। घर का कोई नौजवान जो किसी से परेशान है, उसके मन को शांत करने में आपको सफलता हासिल हो सकती है। प्रेमी के साथ सुखद समय व्यतीत करने की संभावना है। पैसे की अच्छी आमदनी रहेगी जिससे आप ठाठ-बाट से जी सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर उठाए गए कदम से फायदा मिल सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन अच्छा रह सकता है। 
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : भूरा
 
वृषभ
 
जिस काम के लिए आप लंबे समय से चाहत रखते थे उसके लिए किसी को मना सकते हैं। किसी के साथ अपनी नजदीकी को रोमांस में बदलने का विचार आ सकता है। जिस काम की जिम्मेदारी आपको मिली है, उसमें आप अपने प्रदर्शन से सबको दंग कर सकते हैं। आपका शौक आपको रचनात्मक समय बिताने में मदद कर सकता है। नए उद्यम में अप्रत्याशित रूप से तिमाही में ही लाभ मिलने की संभावना है। छुट्टी पर परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : लाल
 
मिथुन
 
किसी के निजी जीवन के बीच में आने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी या घर के किसी अन्य सदस्य के किसी बात से आपको झुंझलाहट हो सकती है। जिस काम के लिए आप पहले से तैयार नहीं हैं उसके लिए प्रेमी द्वारा दबाव दिए जाने से आपको परेशानी हो सकती है। बीच रास्ते में वाहन धोखा दे सकता है इसलिए वाहन की जांच-परख अच्छे से करके ही घर से निकलें। व्यापारियों को नए ग्राहक मिलने की संभावना है। किसी अप्रत्याशित स्रोत से आमदनी होने के कारण आर्थिक स्थिति अच्छी रहने की संभावना है। घर के नौजवान पर पैनी नजर रखने की जरूरत हो सकती है। 
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : गहरा सलेटी
 
कर्क
 
खुद को सुरक्षित जोन में रखने के लिए वरिष्ठ को अपने सभी कार्यों से अवगत करा सकते हैं। सहकर्मियों से आत्मीयता रखने के कारण आपको खुशी मिल सकती है। पसंद-नापसंद की समानता की वजह से आप अपनी मानसिकता के दोस्त के करीब आ सकते हैं। दूसरे शहर या विदेश रहने वाले सदस्य के आगमन से घर में खुशियां आने की संभावना है। रोमांटिक मोर्चे पर जिस घड़ी का आपको लंबे समय से इंतजार था, वो पूरा होने की संभावना है। आप में से कुछ लोग छुट्टी पर जाने के लिए टूर पैकेज ले सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : पीच
 
सिंह
 
किसी निजी मामले को लेकर असमंजस में पड़ सकते हैं, बेहतर होगा कि आप अपने दिल की आवाज सुनें, दिल आपको सही रास्ता दिखा सकता है। निजी और पेशेवर दोनों ही स्तर पर आपके सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है। अपने जीवनस्तर को ऊंचा करने में आप खुद को सक्षम महसूस कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छा मौका मिलने के संकेत हैं। जिसे लेकर आपके मन में आकर्षण है, उसके करीब जाने का सुनहरा मौका मिल सकता है। गृहिणियों की क्षमता उनकी सफलता की चाबी बन सकती है। 
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : हल्का हरा
 
कन्या
 
आप अपनी काबिलियत की वजह से किसी समस्या से बच सकते हैं। जिससे आप हाल में ही मिले थे उसके साथ नजदीकी बढ़ने की संभावना है, लेकिन ज्यादा करीब जाने बचना हितकर होगा। कुछ लोगों को जल्दी ही खरीदे गए घर पर मालिकाना हक मिल सकता है। तंदुरुस्ती और फुर्ती के लिए आप अपनी दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रयास सराहनीय रहने के संकेत हैं। 
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : सफेद
 
तुला
 
आप अपनी वित्तीय स्थिति का प्रबंधन करने में सक्षम हो सकते हैं। कार्यस्थल पर जो कठिनाइयां आ रही हैं उसे लेकर कोई कारगर कदम उठा सकते हैं। शैक्षणिक लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब हो सकते हैं। जिस तरह आप लगातार लोगों के साथ अच्छा तालमेल बना रहे हैं, उससे सामाजिक मोर्चे पर नकारे जाने का आपका डर गलत साबित होगा। 
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : गहरा लाल
 
वृश्चिक
 
आपको अपने काम में अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है लेकिन काम को नजरअंदाज करने से बचें। आप किसी अन्य काम से समय निकालकर शैक्षणिक परियोजना को समय पर पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं। किसी वित्तीय मामले को सुलझाने में कोई आपकी मदद कर सकता है। सामाजिक मोर्चे पर आप अपने पसंदीदा लोगों के सान्निध्य का आनंद ले सकते हैं। आप जिसे प्यार करते हैं वो आपके लिए कोई खास योजना बना सकता है। 
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : नीला
 
धनु
 
यदि आप अपने करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो आपको अपने प्रदर्शन से लोगों का दिल जीतना होगा। आप किसी काम में जितनी ज्यादा जिम्मेदारी निभाएंगे, लोग आप पर उतना ही अधिक भरोसा कर सकते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको जंकफूड के प्रति सख्त रहने की जरूरत पड़ सकती है। किसी यात्रा पर जाने के संकेत हैं। यदि किसी सच्चाई से टकराहट की संभावना बनती है, तो बेहतर होगा कि आप अनजान बनने का ही दिखावा करें। बढ़ते खर्च की वजह से वित्तीय समस्या हो सकती है, उचित होगा कि थोड़ी मितव्ययिता रखें। 
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : चॉकलेट
 
मकर
 
जितनी कमाई की काबिलियत आप में है उसे समझते हुए खुद को व्यवस्थित करना आपके हक में होगा। आप कार्यस्थल पर कुछ अहम कामों को सुलझाने में व्यस्त रह सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर अपनी पकड़ मजबूत बनाकर आप आत्मविश्वास हासिल कर सकते हैं। किसी के विरोध को सौहार्द में बदलने की आपकी योजना सफल रहने की संभावना है। आपका प्रेमी स्वयं की अहमियत जानने की आकांक्षा रख सकता है, उसका सम्मान करें। 
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लेमन
 
कुंभ
 
आपको किसी सम्मानित काम को संभालने की जिम्मेदारी मिल सकती है। काम का बोझ हल्का होने के कारण कार्यस्थल पर समय अच्छा व्यतीत होने की संभावना है। घर के बड़ों को किसी के प्रति नाराजगी से शांत कर सकते हैं। प्रेमी के साथ खूबसूरत समय व्यतीत कर सकते हैं। अच्छी आमदनी के कारण मन प्रसन्न रहने की संभावना है। खुद को फिट रखने के लिए आपके द्वारा किया गया प्रयास सफल रहेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर आप अच्छा कर सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : चॉकलेट
 
मीन
 
जिस काम के लिए लंबे समय से आपकी आकांक्षा थी, उसके लिए आप किसी को राजी करने में सफल हो सकते हैं। किसी के साथ अपनी नजदीकी को प्यार में बदलने का विचार आ सकता है। अपनी जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से निभाकर आप लोगों को अपना मुरीद बना सकते हैं। आपका शौक आपको कलात्मक कामों में व्यस्त रख सकता है। किसी नए उद्यम से अप्रत्याशित आमदनी हो सकती है। परिवार के साथ रोमांचक यात्रा पर जा सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : गहरा सलेटी

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शुक्रवार : आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...