Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल (18 से 25 जून 2017)

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (18 से 25 जून 2017)
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

राशिफल : सा‍त दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं...  
 
मेष
 
घर का नौजवान उम्मीद से कम साबित हो सकता है, डांटने के बदले उसकी मदद करें। शाम को प्रेमी के साथ बाहर जाने की योजना की वजह से कुछ दिक्कत आ सकती है, लेकिन आप इससे बचने के लिए कोई रोमांचक हल निकाल सकते हैं। ऑफिस की तरफ से आपको यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। प्रॉपर्टी डीलर की तरफ से आपको कुछ कुछ ऑफर मिल सकता है। कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं में देरी होने की वजह से आपको ऊपरी दबाव झेलना पड़ सकता है। ठेकेदार गलत डील की वजह से नुकसान उठा सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हरा
 
 
webdunia

 

वृषभ
 
तरक्की पाने के लिए आप बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे। स्टॉक का काम करने वालों के लिए विशेष आमदनी का दिन साबित हो सकता है। शारीरिक तौर पर पुरानी अवस्था में आने के लिए आप एक बार फिर जी-तोड़ मेहनत करेंगे। परिवार में इधर की उधर करने वालों से सावधान रहें, नहीं तो विवाद में फंस सकते हैं। आपके मन में रोमांटिक विचार नहीं आते हैं, लेकिन जीवनसाथी के रोमांटिक पहल में साथ देने में हिचकिचाहट न रखें।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीच
 
 
webdunia

 

मिथुन 
 
नकारात्मक और गुस्से वाला विचार आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है, सकारात्मक बने रहने की कोशिश करें। रोमांटिक मोर्चे पर आप किसी के साथ मन की बात साझा कर सकते हैं। किसी के साथ खरीददारी के लिए जा सकते हैं। कोई आपके आसपास का माहौल खुशनुमा बनाने का प्रयास कर रहा है, उसे अपना काम करने दें। कुछ लेने में ऑफिसियल देरी की वजह से दिक्कत हो सकती है, लेकिन परेशान होने की बात नहीं है। आर्थिक रूप से आप स्थिर बने रहेंगे।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : गहरा हरा 
 
 
webdunia

 

कर्क
 
पदोन्नति का मौका मिलने की भरपूर संभावना है। व्यवसाय करने वालों के लिए भी समय अच्छा साबित हो सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर अच्छी तैयारी के साथ ही किस्मत भी आपके साथ रहेगी। आप किसी के साथ प्यार में पड़ सकते हैं, आपके जीवन का एक रोमांटिक भाग शुरू होगा। सामाजिक स्तर पर दी गई जिम्मेदारी को निभाकर आप अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले हैं। फिजूलखर्ची घातक साबित हो सकती है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : क्रीम 
 
 
webdunia

 


सिंह 
 
व्यापार करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा, कोई बड़ा आकर्षक सौदा हो सकता है। शैक्षणिक स्तर पर आपकी तैयारी कई सारे रोजगार के रास्ते खोल सकती है। सामाजिक सक्रियता की वजह से आपके सम्मान में वृद्धि हो सकती है। दोस्तों के साथ मस्तीभरा दिन बिता सकते हैं। आपके रोमांटिक जीवन को स्वीकृति मिल सकती है, बेझिझक कदम आगे बढ़ाएं। एक छोटी यात्रा पर जा सकते हैं, जो यादगार रहने वाली है। स्वास्थ्य संतोषजनक बना रहेगा।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : बैंगनी
 
 
webdunia

 

कन्या
 
घर में नौजवानों की वजह से थोड़ी मानसिक परेशानी हो सकती है। कोई नकचढ़ा ग्राहक वरिष्ठ सहकर्मी आपका दिन खराब कर सकता है। शैक्षणिक स्तर पर काम या परियोजना समय पर पूरा नहीं करने की वजह से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। प्रेमी की मीठी बातों या वादों पर अंधविश्वास न करें। किसी को आपने पैसा उधार दिया था, जो लौटाने की नीयत में नहीं है। दूषित खानपान की वजह से पाचन संबंधी समस्या आ सकती है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : नारंगी 
 
 
webdunia

 

तुला
 
अब आप उस मोड़ पर हैं, जहां से वापस होना आसान नहीं होगा। व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों ही मोर्चों पर सितारे आपके पक्ष में हैं। कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। बढ़ते खर्च के बीच भी आप खुद को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। आसपास के लोगों से प्यार मिलेगा। सामाजिक स्तर पर बहस करना नासमझी होगी, बेहतर है कि आप अपनी गलती स्वीकार कर लें।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : चॉकलेट
 
 
webdunia

 

वृश्चिक 
 
जीवनसाथी के साथ बहस करना आपकी मनोदशा खराब कर सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी साख खराब होने की संभावना है, थोड़ा सावधान रहें। जो काम आपको सौंपा गया है, उसे आप आसानी से निभा पाएंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर कुछ छात्र प्रतियोगिता की तैयारी में जा सकते हैं। आप में प्रतिबद्धता की कमी की वजह से आपके जीवन से रोमांस कम हो सकता है। यात्रा में मन अनुकूल रोमांच मिलने की उम्मीद नहीं है। 
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : बैंगनी
 
 
webdunia

 

धनु 
 
तंदुरुस्ती को लेकर सजगता बढ़ेगी, पुरानी काया वापस पाने के लिए जिम या व्यायामशाला का रुख कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर कड़ा मुकाबला शुरू होने वाला है। बॉस आपसे मन ही मन खफा रहता है, लेकिन चिंता न करें। आप जल्दी ही उसके प्रिय होने वाले हैं। सामाजिक तौर पर किसी विवाद से खुद को दूर रखें, नहीं तो फंस सकते हैं। प्रेमी जोड़े शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर अपनी गति को बनाए रखें।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गहरा लाल
 
 
webdunia

 

मकर
 
पेशेवर तौर पर कोई भी जिम्मेदारी लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें। संभव है आप जैसा सोच रहे हैं, स्थिति वैसी न हो। परिवार के किसी सदस्य पर नजर बनाए रखने की जरूरत है। पढ़ाई को लेकर थोड़ा सजग होने की जरूरत है। स्थिति प्रतिकूल होने के संकेत हैं। अच्छे घर की तलाश आपको थका सकती है। कुछ कारोबारियों के मुनाफे में कमी आ सकती है। लापरवाही के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। 
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : हरा 
 
 
webdunia

 

कुंभ
 
कार्यस्थल पर आपका काम वरिष्ठ की नजर में आ रहा है जिसका फायदा मिल सकता है। कुछ छात्रों को स्कॉलरशिप मिल सकती है। किसी अनजाने स्रोत से पैसे की आमदनी हो सकती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शादीयोग्य लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक मोर्चे पर आपके मशहूर होने की संभावना है। आप पर जुनून का खुमार रहेगा, शाम तक रोमांचक यात्रा पर जा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : फिरौजी 
 
 
webdunia

 

मीन
 
आपकी मेहनत और अलग दृष्टिकोण की वजह से कार्यस्थल पर आपका रुतबा बढ़ेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर लगातार प्रयास की वजह से कुछ खास व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको मिल सकता है। आर्थिक तौर पर आप संतोषजनक स्थिति में रहेंगे। लॉटरी या सट्टेबाजी में लगे लोगों की किस्मत खुल सकती है। खुद को वापस फिट करने के लिए आप उत्साहित रहेंगे। परिवार में मिलन समारोह रख सकते हैं जिसमें उम्मीद से अधिक लोग आएंगे। मौसम यात्रा में अड़ंगा डाल सकता है अत: रोमांस का प्लान घर पर ही रखना सही रहेगा। 
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : मैरून 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज के मुहूर्त (17.6.2017)