Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साप्ताहिक राशिफल (7 से 14 दिसंबर 2014)

Advertiesment
हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (7 से 14 दिसंबर 2014)
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

मेष 
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 1 भाग्यशाली रंग लाल।



 
कार्यक्षेत्र में परिणामों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। कृषि उद्योगों में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। बच्चों को मनोनुकूल कोई वस्तु दिलाकर उनके उत्साह को बढ़ाएंगे। निवेश के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें। प्रेमी साथी एक-दूसरे की भावनाओं को समझकर मुस्कुराते रहेंगे। लंबी व विदेश यात्रा में आवश्यक पहलुओं की उपेक्षा न करें। पूंजी निवेश से पहले लाभ-हानि को पूरी तरह से जांच-परख लें।
 
 
 
webdunia

 


वृषभ 
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 5,  भाग्यशाली रंग ऑरेंज। 
 
इस सप्ताह आय के साथ बचत भी होगी। पहले के मुकाबले जमा पूंजी का स्तर उच्च रहेगा। प्रकाशन,  पत्रकारिता,  बैंकिंग,  मोटर वाहन के संबंधित क्षेत्रों में प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ने में थोड़ा समय और लग सकता है। सेहत खिली हुई रहेगी। बशर्ते संयमित दिनचर्या से किनारा न करें। माता-पिता को आपके व्यवहार से प्रसन्नता मिलेगी। जायदाद संदर्भों में तीसरा पक्ष दावेदारी पेश कर तनाव दे सकता है।
 
 
 
 
webdunia


 


मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 7,  भाग्यशाली रंग केशरिया।
 
इस सप्ताह आपकी सृजनात्मक कला प्रशंसा दिलाएगी। अचानक ही कहीं से कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। धन संदर्भों में उत्तम प्रगति होगी। प्रेम मामलों में आपसी तालमेल से रोचक वार्ताओं के अवसर रहेंगे। सिर व नेत्र दर्द से निजात मिलेगी। तीर्थ स्थानों की यात्रा पर जल्द ही अमल हो सकता है। भू-संपत्ति के मामलों में लाभ बढ़ेगा। किसी नजदीकी रिश्ते को लेकर चिंताएं हो सकती है।
 
 
 
webdunia


 


कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 9,  भाग्यशाली रंग भूरा। 
 
तन,  मन जोश व उमंग के साथ पुनः खिल उठेगा। व्यापार व कार्यक्षेत्र में मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे। विदेश से संबंधित यात्रा या खुशखबरी मिलेगी। खनन व भवन निर्माण के कार्यों में दक्षता बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में मेहनत रंग लाएगी। प्रेमी साथी आवेशित होने से बचें। आदलती मामलों में भागदौड़ भरी स्थिति का सामना कर पड़ सकता है। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
 
 
webdunia


 


सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 2,  भाग्यशाली रंग हरा।
 
सामाजिक सरोकार के कार्यों में सराहनीय योगदान रहेगा। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। स्नेही मित्रों के साथ हास्य-विनोद भरी वार्ताएं होंगी। भू-मामलों में कुछ चिंताएं उभर सकती हैं। निवेश हेतु उचित समय की प्रतीक्षा करें। प्रेयसी के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य उत्तम व तरोताजा रहेगा। स्थानीय व क्षेत्रीय यात्रा में लापरवाही से बचें,  पक्षियों को दाना डालें।
 
 
webdunia


 


कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 4,  भाग्यशाली रंग नीला।
 
विकास का कारवां आगे बढ़ता रहेगा। आर्थिक लाभ की ओर मजबूती से बढ़ेंगे। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। प्रेमी जोड़े आनंददायक यात्रा पर जा सकते हैं। जिसका मधुर एहसास काफी समय तक बना रहेगा। बशर्ते उचित आहार-विहार व विश्राम चक्र को न तोड़ें। संपत्ति के मामलों में कोई जाना-पहचाना व्यक्ति विवादों को बढ़ा सकता है,  यथा सावधानी बनाएं रखें। 
 
 
webdunia

 


तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 3,  भाग्यशाली रंग लाल। 
 
शैक्षिक व क्रीड़ा प्रतियोगिताओं की दौड़ में आपका नाम प्रस्तावित रहेगा। निवेश व विदेश संदर्भों में उन्नति की खबरें प्राप्त होंगी। इस सप्ताह घर,  परिवार से मिलने के अवसर रहेंगे। अर्थ मामले हल होंगे। वैवाहिक जीवन में समुचित तालमेल बना रहेगा। शारीरिक पीड़ाओं से तनाव मिल सकता है। लंबे से समय से रुके हुए कार्यों को सफलता के अंजाम तक पहुंचाने में अभी और समय लग सकता है, धैर्य बनाएं रखें। 
 
 
 
webdunia


 
वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 11,  भाग्यशाली रंग हरा।
 
रोजगार से पूर्ण किसी नए बाजार में पकड़ बनाने की कोशिशें तेज होंगी। पत्नी व बच्चों के मध्य प्यार व चाहत बढ़ेगी। विदेशी मामलों में सफलताएं प्राप्त होंगी। सेहत में क्षमताओं व जोश का एहसास होगा। वाहन व संपत्ति मामलों में अभी कुछ सतर्कता के साथ आगे बढ़ने की जरूरत रहेगी। कुछ मामलों में धनाभाव की स्थिति हो सकती है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
                                                                                                          
 
webdunia


 


धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 1,  भाग्यशाली रंग लाल। 
 
इस सप्ताह शारीरिक आरोग्यता के नियमों में दिलचस्पी बढ़ेगी। व्यापारिक व सामाजिक क्षेत्रों में मह‍त्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल रहेंगे। अचानक ही धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मिलजुल कर चलें,  अनावश्यक गुस्से से बचें। किसी पक्ष के मध्य फंसी पूंजी पुनः हाथ आएगी। प्रेयसी के संग आनंददायक वार्ताएं अवरूद्ध हो सकती हैं। सूझबूझ से चलें।
 
 
webdunia


 


मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 15,  भाग्यशाली रंग हरा।
 
पितृ पक्ष के विवाद सुलझाने में सफल रहेंगे। यात्रा के लाभकारी योग रहेंगे। प्रेमी साथी आवेषित होने से बचें। स्वास्थ्य खिला हुआ व उत्तम रहेगा। बशर्ते हल्की कसरत के साथ संतुलित आहारों का उपयोग करते रहें। विरोधी तत्व कानूनी पेंच फंसा सकते हैं,  सावधानी रखें। सिर्फ किसी की राय पर भरोसा करके संपत्ति में निवेश उचित नहीं है। सुरक्षा पहलुओं की अनदेखी से बचें।
 
 
 
webdunia


 


कुंभ 
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 2,  भाग्यशाली रंग क्रीम।
 
स्वास्थ्य आमतौर पर ठीक रहेगा। कारोबार से संबंधित कोई हवाई या समुद्री यात्रा हो सकती है। निवेश के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें। प्रणय संदर्भों में वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। तनाव उत्पन्न करने वाली बातों से दूर रहें। अधिक व्यय की आशंका रहेगी। किसी सहयोगी मित्र के सहयोग से संबंधित साहित्य प्राप्त करेंगे। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं। 
 
 
webdunia


 


मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 5,  भाग्यशाली रंग सुआपंखी।
 
आय बढ़ाने के कारगर तरीकों पर अमल हो सकता है। अनावश्यक व्यय को नियंत्रित करने की कोशिशें तेज होंगी। जीवन साथी व माता के स्वास्थ्य की चिंताएं बढ़ सकती हैं। भू-मामले बखूबी हल होंगे। प्रेमी साथी एक-दूसरे की भावनाओं पर आघात करने से बचें,  यह संबंधों के लिए अनुकूल नहीं होगा। यात्रा व भवन निर्माण के कार्यों में इजाफा होगा। धर्म स्थलों में पीले रंग की का दान दें।


 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi