Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साप्ताहिक राशिफल (24 से 31 जनवरी 2016)

Advertiesment
Weekly Horoscope In Hindi
इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए


 

मेष
 
21 मार्च से 20 अप्रैल
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
किसी संस्था के मध्य अनुबंध प्राप्त करने में सफलता हासिल होगी। आर्थिक संदर्भों में किस्मत साथ देगी। लंबे समय से रुका हुआ पैसा पुन: प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से आवश्यक खरीदारी की ओर रुख रहेगा। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की उपेक्षा से बचें। किसी प्रभावशाली व्यक्तित्व के सहयोग से भू-विवाद हल करने में सफल रहेंगे। धर्मस्थलों में चावल का दान दें।
 
 
webdunia


 


वृषभ
 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग लेमन। 
 
स्वास्थ्य खिला हुआ व दुरुस्त रहेगा। शारीरिक क्षमताओं में अनूठी वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति की ओर बढ़ेंगे। लेन-देन के मामलों में विवादों की आशंका है। प्रेम-प्रसंगों में नया मोड़ आ सकता है। सेवा क्षेत्रों में दूरस्थ स्थानांतरण को लेकर संदेहास्पद स्थिति उभर सकती है। पितृ पक्ष के मध्य जायदाद के विवाद गहरा सकते हैं, विवेकपूर्ण ढंग से चलना होगा। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
 
 
webdunia


 



मिथुन
 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
व्यापारिक व औद्योगिक क्षेत्रों में कुशल प्रबंधन का सम्मान प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। मातृ व ससुराल पक्ष से धन मिलेगा। जीवनसंगी के लिए बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है। यात्रा के परिणाम सार्थक रहेंगे। स्वास्थ्य मामलों के बेहतर परिणामों से मन प्रसन्न रहेगा। पूंजी निवेश व प्रशासनिक कार्यों में तनावपूर्ण स्थिति उभर सकती है, सतर्कता से चलना होगा।
 
 
webdunia

 

कर्क
 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा। 
 
फिल्म, कला, वाणिज्य व तकनीक के क्षेत्रों में सुनहरे कल की ओर तेजी से बढ़ेंगे। सुंदर, सुशील व योग्य जीवनसाथी सुरीले सपनों को सजाएगा। प्रणय प्रकरणों में उतार-चढ़ाव की स्थिति विद्यमान रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। यात्रा की सफलता संदिग्ध न रहे इसलिए संबंधित दस्तावेजों को सावधानी से संभालें। पक्षियों को दाना डालें।
 
 
webdunia


 


सिंह
 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग ग्रे।
 
इस सप्ताह प्रशासनिक व सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाने की कोशिशें तेज होंगी। पत्नी व बच्चों के सहयोग से सृजनात्मक कार्यों को अंजाम देंगे। बंधु व मातृ पक्ष से छोटी-छोटी बातों में गुस्सा न करें अन्यथा हानि हो सकती है। अनिद्रादि रोगों का अंत होगा। अच्छे स्वास्थ्य की ओर निरंतर बढ़ेंगे। भवन व वाहन संदर्भों में विवाद उभरने की आशंका है। सूझ-बूझ से चलें।
 
 
webdunia


 


कन्या
 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग बैंगनी।
 
शैक्षिक व क्रीड़ा क्षेत्रों में उत्साह रहेगा। कामयाबी के नए पायदान पर पहुंचने की लालसा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ रहेगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। नेत्र व चर्म पीड़ाओं के निदान हेतु हल्की कसरत व योगासनों का सहारा लेना पड़ सकता है। पत्नी व बच्चों से मतभेद हो सकते हैं, आवश्यक निर्णयों में उनकी भी राय लें। किसी को कटु शब्द न कहें, पक्षियों को दाना डालें।
 
 
webdunia

 


तुला
 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग गुलाबी। 
 
इस सप्ताह निवेश और जमीन-जायदाद के मामलों में कारगर निर्णय ले पाएंगे। व्यापारिक दृष्टि से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। पिछले दिनों से मुरझाए रिश्ते सकारात्मक ऊर्जा से खिल उठेंगे। रुके हुए कार्यों को निपटाने में रुचि रहेगी। शैक्षिक व क्रीड़ा प्रतियोगिता में सफलता हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। पक्षियों को दाना डालें।
 
 
webdunia


 


वृश्चिक
 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग नीला।
 
स्वजनों से सहयोग व प्यार मिलेगा। अर्थ विषयों की प्रगति से नया जज्बा व खुशी रहेगी। प्रेम-प्रसंगों में मजबूती आएगी। मित्रों के साथ मधुर यात्रा हो सकती है। तन और मन से नई ताजगी आपको उत्साहित रखेगी। शारीरिक पीड़ाओं का अंत होगा। क्षेत्रीय यात्राओं में सावधानी रखें। प्रशासनिक व न्यायिक कार्यों में कशमकश करनी पड़ सकती है। पक्षियों को दाना डालें।
 
 
webdunia


 


धनु
 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग हरा।
 
जीवनसंगिनी के सहयोग से खुशियां रहेंगी। सोमवार को चन्द्रदेव की कृपा से जल संबंधित कार्यों सहित कला व कानून के क्षेत्रों में आजीविका में नई कामयाबी मिलेगी। यात्रा के दौरान कोई अजनबी कीमती सामान पर नजर लगा सकता है, सावधानी अपेक्षित रहेगी। भवन निर्माण व वाहन क्रय-विक्रय के संदर्भों में नया मोड़ आ सकता है, जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखें।
 
 
webdunia


 


मकर
 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग जामुनी।
 
प्रेम-प्रसंगों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य मामलों में सुखद व उत्तम परिणाम मिलेंगे। उत्पादों के विक्रय व जायदाद में कुछ रुकावटों के बाद सफलता मिलेगी। निवेश व प्रवास मामलों की परेशानियां अब समाप्ति के संकेत देंगी। स्थानीय व क्षेत्रीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। भू-जायदाद के संदिग्ध मामलों को मौके पर जाकर भली-भांति जांच-परख लें।
 
 
webdunia


 


कुंभ
 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग केसरिया।
 
इस सप्ताह फुटकर व थोक व्यापार में प्रगति होगी। स्वजनों के मतभेदों को सुलझाने में किसी वयोवृद्ध का सहयोग मिलेगा। विदेश व निवेश संदर्भों में सोच-समझकर ही कोई कदम उठाएं। प्रेमी साथी एक-दूसरे की सामाजिक मर्यादाओं का ध्यान रख मुस्कुराते रहेंगे। भवन व वाहन खरीदने से पहले उसकी वैधता को जांच-परख लें ताकि भविष्य में किसी प्रकार का नुकसान न हो।
 
 
webdunia

 


मीन
 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग ऑरेंज।
 
सेहत खिली हुई व उमंग से पूर्ण रहेगी। नेत्र व सिर विकारों से छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। विवादित मामलों की बातचीत के सकारात्मक परिणाम दिखने शुरू होंगे। पारिवारिक जीवन हंसता-मुस्कराता रहेगा। माता-पिता को सम्मान देकर प्रसन्नता रहेगी। स्थानीय व क्षेत्रीय यात्रा में हड़बड़ी से किसी कार्य को अंजाम न दें अन्यथा हानि हो सकती है। गाय को हरा चारा खिलाएं।

 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi