Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

17 से 24 दिसंबर 2017 : साप्ताहिक राशिफल

हमें फॉलो करें 17 से 24 दिसंबर 2017 : साप्ताहिक राशिफल
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

* क्या लाए हैं आपके लिए इस सप्ताह के चमकते सितारे

मेष
 
किसी की दोस्ताना सलाह से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होने की संभावना है। ऐसी स्थिति से दूर रहेंगे, जो आपके वैवाहिक जीवन पर असर डाल सकती थी। स्वास्थ्य के मोर्चे पर कुछ समस्या हो सकती है। सड़क से लंबी यात्रा करने में जोखिम की आशंका है इसलिए सावधान रहें। किसी परोपकार के लिए अपना समय और ऊर्जा लगा सकते हैं, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। 
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : भूरा
 
वृषभ
 
उपज रहे किसी संदेह को नुकसान करने से पहले ही स्पष्ट किया जा सकता है। बिक्री में आ रही कमी को दूर करने के लिए आपको अलग रणनीति अपनाने की आवश्यकता हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर मजबूती आने की संभावना है। किया गया वादा निभाकर किसी को अपना कायल बना सकते हैं। खो चुके प्यार को दुबारा जगाने के लिए नई शुरुआत किए जाने की संभावना है। संपत्ति सौदे में मोल-जोल कर सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : नीला
 
मिथुन
 
आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। किसी की उपलब्धि का जश्न मनाने के मूड में रह सकते हैं। चुनींदा लोगों की सभा में आपको भी बुलाए जाने की संभावना है। आप में से कुछ लोग संपत्ति खरीद सकते हैं। जीवन के सुखद पलों को जीने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। परिवार के साथ घूमने जाना रोमांचक रहेगा। 
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : मरुन
 
कर्क
 
व्यवसाय करने वाले लोगों को कुछ नए सौदे से अच्छी आमदनी होने की संभावना है। उद्यमी अपनी योजना को स्वरूप दे सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर आप सभी की संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए किसी मुश्किल समस्या को दूर कर सकते हैं। रोमांटिक मोर्चे पर गुलाबी माहौल बना रहेगा, प्रेमी के लिए कुछ खास आयोजन कर सकते हैं। खुद को पहले से अधिक तंदुरुस्त महसूस करेंगे। 
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : सुनहरा
 
सिंह
 
नीरस जीवन को रोमांचक जीवन में बदलने की इच्छा जल्द ही पूरी होने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रयास सफल होने के संकेत हैं। पेशेवर मोर्चे पर बहुत सारे महत्वपूर्ण मुद्दों को आसानी से सुलझाया जा सकता है। दोस्तों को दावत देने के लिए आपके पास कई कारण हो सकते हैं। फिटनेस के लिए भरपूर प्रयास किए जाने की संभावना है। 
 
शुभ अंक : 1
शुभ अंक : हल्का भूरा
 
कन्या
 
पेशेवर मोर्चे पर प्रतियोगी परिस्थिति में आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकते हैं। डूब चुका पैसा जल्द ही वापस मिलने की संभावना है। आप पर पूरा भरोसा करने वाला इंसान आपसे मदद की मांग कर सकता है और आप उसके विश्वास को नहीं तोड़ेंगे। किसी ऑफिशियल ट्रिप पर परिवार के साथ जा सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी बड़े सम्मान के लिए आपका चुनाव होने की संभावना है। 
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सिल्वर
 
तुला
 
कार्यस्थल पर एक महत्वपूर्ण काम में आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं जिसका असर काम पर नजर आएगा। गृह ऋण लेने से मना कर सकते हैं, भले ही इसके लिए आपको एक अच्छा घर लेने का मौका गंवाना पड़े। घरेलू मोर्चे पर कुछ अशांति कायम है जिसे दूर कर शांति स्थापित करने का प्रयास कर सकते हैं। किसी के साथ संबंध को नए सिरे से सुधारने का प्रयास असफल हो सकता है। 
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पैरॉट ग्रीन
 
वृश्चिक
 
परिवार के साथ शाम को बाहर घूमने जाना बेहद रोमांचक साबित होने की संभावना है। विदेश में रहने वालों को घर आने का मौका मिल सकता है। आर्किटेक्ट, इंजीनियर और वकील के लिए समय काफी फायदेमंद रहने की संभावना है। अवकाश की उम्मीद लगाए लोगों को सफलता मिलेगी। शैक्षणिक मोर्चे पर राहत मिलने के संकेत हैं। संपत्ति खरीदने में मोल-जोल का सहारा ले सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : चॉकलेट
 
धनु
 
पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शित करने का प्रयत्न करें। कुछ लोग नौकरी बदलने का मन बना सकते हैं, मनपसंद जगह मिलने की संभावना है। किसी प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ने का आपका सपना पूरा होता नजर आ रहा है। नए उद्यमी की शुरुआत धीमी रह सकती है, लेकिन समय के साथ काम रफ्तार पकड़ने वाला है। जिस समारोह में शामिल होने का आपका मन कर रहा था, वहां से बुलावा आ सकता है। 
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गहरा लाल
 
मकर
 
ईमानदारी और स्पष्टता के कारण कार्यस्थल पर आपकी अहमियत बढ़ने की संभावना है। बड़े ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए पेशेवर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। पटरी से उतर चुके करियर को वापस रास्ते पर लाने के लिए आप सभी बाधाओं को पार कर सकते हैं। निवेश के मामले में सुरक्षित कदम उठाए जाने के संकेत हैं। फिट रहने के लिए व्यायाम का सहारा ले सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : कॉफी
 
कुंभ
 
किसी करीबी की सफलता का जश्न मना सकते हैं। उच्च शिक्षा की आकांक्षा रखने वाले विद्यार्थियों को कठिन प्रतियोगिता के मानक से गुजरना पड़ सकता है। वित्तीय सुदृढ़ता आपको जोखिमभरे उद्यमों में निवेश के लिए उकसा सकती है, लेकिन आप प्रलोभन के आगे झुकने से खुद को रोक सकते हैं। एक निर्धारित समय सारिणी का अनुसरण करना आपके स्वास्थ्य की चाबी है, इसे कायम रखने की संभावना है। 
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : लैवेंडर
 
मीन
 
आप थोड़ा सुस्त महसूस कर सकते हैं। महत्वपूर्ण ये है कि आप हर परिस्थिति में नकारात्मकता को मात देकर सकारात्मकता को मजबूती से थामे रख सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर शुरू किए गए किसी काम में अपेक्षित प्रतिक्रिया मिलने की संभावना नहीं है। प्यार में निराश लोगों को दुबारा से समझने वाला प्रेमी मिलना कठिन हो सकता है। फिजूलखर्ची का नुकसान उठाना पड़ सकता है। 
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : पैरॉट ग्रीन

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

16 दिसंबर 2017 का राशिफल और उपाय...