Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साप्ताहिक राशिफल (6 से 12 मार्च 2016), अवश्य पढ़ें...

Advertiesment
Weekly Horoscopes March 2016
जानिए नए सप्ताह में आपके सितारों की चाल... 


 
मेष
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग बैंगनी।
 
पिछले सप्ताह से चल रही धनाभाव की स्थिति समाप्त होगी। आय-व्यय का संतुलन रंग लाएगा। आवश्यक कार्य पूर्ण होंगे। सरकारी कार्यों में भाग्य साथ देगा। शरीर सकारात्मक ऊर्जा से खिल उठेगा। कार्य क्षेत्र में अधिकारों को लेकर विवाद हो सकते हैं। भू-भवन खरीदते समय उसकी वैधता का ध्यान रखें। प्रणय व यात्रा संदर्भों में एहतियात की जरूरत रहेगी।
 
 
webdunia

 


वृषभ 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग पीला।
 
दाम्पत्य जीवन विकास कार्यों की तरफ अग्रसर रहेगा। आय के स्रोत विकसित होंगे। सप्ताह के मध्य भाग में सरकारी कर्मियों के ढीलेपन व लापरवाही से कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों से मतभेद उभर सकते हैं। अनावश्यक बातों व क्रोध से बचें। लेन-देन में फंसी पूंजी पुनः प्राप्त होगी। प्राकृतिक सौंदर्यों का आनन्द उठाने के योग रहेंगे।
 
 
webdunia

 


मिथुन
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग चमेली।
 
सप्ताह की शुरुआत से ही पारिवारिक सहयोग बढ़ेगा। स्वजनों के मध्य जरूरी मामलों की बैठक होगी। सामाजिक पहचान का दायरा बढ़ेगा। कुछ मामलों में धनाभाव की स्थिति हो सकती है। चिकित्सीय विज्ञान व तकनीक के क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। भू-जायदाद के अदालती विवाद गहरा सकते हैं। किसी सगे-संबंधी या मित्र से संबंधित कोई अच्छी खबर मिलेगी। 
 
 
webdunia

 


कर्क
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग नीला।
 
स्वास्थ्य मामलों में बेहतर प्रगति होगी। शरीर सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेगा। कार्य करने का तजुर्बा अधिकारियों से तालमेल बढ़ाएगा। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग विद्यमान रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुख-संतोष के साथ बीतेगा। भवन निर्माण की आकांक्षा पूर्ण होगी। सप्ताह के मध्य भाग में अर्थ व भू संदर्भों में अचानक भाग-दौड़ हो सकती है। धार्मिक यात्रा सफल रहेगी। 
 
 
webdunia

 


सिंह
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग जामुनी।
 
इस सप्ताह आर्थिक उन्नति की ओर दौड़ेंगे। अचानक ही धन लाभ के बंद रास्ते खुलेंगे। रक्तचाप व हृदय रोगों से निजात मिलेगी। नियमित आहार-व्यवहार से स्वास्थ्य खिल उठेगा। समाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बैकिंग, बीमा, अध्यापन के क्षेत्रों में श्रेष्ठ सफलता का सम्मान प्राप्त होगा। जीवन संगिनी के सहयोग से गृहस्थ जीवन सफल रहेगा। मांगलिक आयोजनों के योग रहेंगे।
 
 
webdunia

 

कन्या
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग नीला।
 
सूचना प्रौद्योगिकी व चिकित्सीय विज्ञान के क्षेत्रों में रोजगार के प्रयास सफल रहेंगे। बदलते राजनैतिक समीकरणों से पुराने मामलों की फाइलें पुनः खुल सकती हैं। सहयोगियों से तालमेल बनाएं रखें। कोई जाना-पहचाना व्यक्ति समय की नजाकत का फायदा उठा सकता है। आय के स्रोत विकसित रहेंगे। सप्ताहांत में जीवन साथी व माता-पिता के स्वास्थ्य की समस्याएं हल होंगी।
 
 
webdunia

 


तुला
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग लाल।
 
सप्ताह के मध्य भाग से ही आर्थिक प्रगति के संकेत प्राप्त होंगे। सृजनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। किसी स्नेही मित्र के सहयोग से अनूठा शैक्षिक साहित्य प्राप्त होगा। अर्थ संदर्भों की सफलता से नया जोश व जज्बा बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में किसी कर्मी से अनावश्यक रौब जमाना हानिप्रद हो सकता है। अनावश्यक बातों में उलझने से बचे। मंगलमय कार्य सम्पन्न होंगे।
 
 
webdunia

 

वृश्चिक
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग ऑरेंज।
 
इस सप्ताह पारिवारिक विवादों का निपटारा बड़े अच्छे ढंग से होगा। कार्य क्षेत्र में सेवा के अच्छे प्रर्दशन का सर्वोत्कृष्ट पुरस्कार मिलेगा। भौतिक सुविधाओं से गृहस्थी को सजाने में सफल रहेंगे। जरूरी कार्यों में धनाभाव की स्थिति आड़े नहीं आएगी। जीवन साथी के सहयोग से कलात्मक कार्यों को अंजाम देंगे। शैक्षिक व व्यावसायिक यात्रा के लाभकारी योग रहेंगे।
 
 
webdunia

 


धनु
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग लाल।
 
आय के स्रोतों से अच्छा लाभ मिलेगा। लेन-देन के मामलों में फंसी पूंजी पुनः प्राप्त होगी। नियमित दिनचर्या से लगाव बढ़ेगा। माता-पिता व बंधुजनों से तालमेल रहेगा। धर्म कार्यों के संचालन में किसी हमउम्र का उत्तम सहयोग मिलेगा। शैक्षिक व आर्थिक यात्रा के योग विद्यमान रहेंगे। जीवन साथी के मध्य कुछ मामलों को लेकर तनाव हो सकते हैं। उग्र होने से बचें।
 
 
webdunia

 


मकर
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग हरा।
 
संपत्ति, सौंदर्य, वित्त व बैकिंग के क्षेत्रों में उन्नति रहेगी। विक्रय लक्ष्य हासिल करने में कामयाबी मिलेगी। शिक्षण कार्यों की सक्रियता का लाभ बच्चों व परिवार को देने में सफल रहेंगे। जीवन संगिनी के सहयोग से गृहस्थ जीवन हंसता-मुस्कुराता रहेगा। प्रणय व स्वास्थ्य मामलों में सप्ताहांत में गिरावट की आशंका रहेगी। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा।
 
 
webdunia

 

कुंभ 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग सिल्वर।
 
स्वजनों से उत्तम सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति के विवाद हल होंगे। कला, साहित्य व लेखन के कार्यों में प्रगति रहेगी। फिल्म उद्योगों में नई पहचान बनाने हेतु मेहनत अपेक्षित रहेगी। पारिवारिक जीवन का आनंद मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग विद्यमान रहेंगे। कीमती सामान व बड़ी पूंजी में किसी अजनबी की नजर लग सकती है। सावधानी रखें।
 
 
webdunia

 

मीन
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा।
 
अपनी सूझबूझ व हौसलों से सफलता के मुकाम तक पहुंचने में सफल रहेंगे। अपनों का प्यार व सहयोग रहेगा। तकनीक व साहित्य क्षेत्रों में नई पहचान बनेगी। अर्थ स्रोत उन्नत रहेंगे। पुत्र व धन लाभ के योग रहेंगे। सरकारी संपर्क का लाभ सप्ताह के मध्य भाग में मिलेगा। जरूरी दस्तावेजों में हस्ताक्षर करने से पहले ध्यान दें, कहीं चूक होने की आशंका रहेगी। 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi