Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नए सप्ताह में किस राशि के चमकेंगे खास सितारे, जानें अपनी राशि का हाल (19-25 सितंबर 2022)

हमें फॉलो करें नए सप्ताह में किस राशि के चमकेंगे खास सितारे, जानें अपनी राशि का हाल (19-25 सितंबर 2022)
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

Weekly Horoscope September 2022 : इस बार 19 सितंबर से नया सप्ताह शुरू होकर 25 सितंबर 2022 तक जारी रहेगा। यहां वेबदुनिया के प्रिय पाठकों के लिए विशेष तौर पर प्रस्तुत हैं नए हफ्ते का साप्ताहिक राशिफल। जानें करियर, सेहत, शिक्षा, व्यापार, रोमांस, निवेश, धनलाभ, कार्यक्षेत्र, नौकरी आदि के क्षेत्र में कैसा बीतेंगे सप्ताह के 7 दिन। पढ़ें 12 राशियों के लिए खास राशिफल... 
 
साप्ताहिक राशिफल : (19 सितंबर से 25 सितंबर 2022 तक) 
 
मेष- ARIES
(Mar 21-Apr 20)
 
रोमांटिक लाइफ पर ध्‍यान देने से आपकी जिंदगी में खुशियां और उत्‍साह आएगा। आप काफी अच्‍छा समय बिताने वाले हैं। ट्रिप पर अपने लक्ष्‍यों और सपनों को सपोर्ट करने वाले लोगों के करीब आ सकते हैं। परिवार के साथ खूब समय बिताने का मौका मिलेगा। ऑफिस के काम में लापरवाही से करियर को नुकसान हो सकता है। पैसों के लेनदेन को लेकर थोड़ा सावधान रहें।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : गहरा नीला

वृषभ- TAURUS
(Apr 21-May 20)
 
इस समय किए गए निवेश से दोगुना लाभ मिल सकता है। पॉजिटिव रहकर बीमारी को हराने में सफल हो सकते हैं। पार्टनर का मूड अच्‍छा रहने वाला है और आप दोनों एकसाथ कुछ क्‍वालिटी टाइम बिता सकते हैं। अपनी बात को ठीक तरह से न रख पाने की वजह से पैरेंट्स का विरोध देखना पड़ सकता है। अपने लिए प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : सी ग्रीन

मिथुन- GEMINI
(May 21-Jun 21)
 
घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। भाई-बहनों और रिश्‍तेदारों के साथ कुछ प्‍लानिंग कर सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में कुछ बेहतरीन कर सकते हैं। फाइनें‍शियल स्‍कीम में निवेश करने का अच्‍छा समय है। संपत्ति खरीदने को लेकर अच्‍छी संभावनाएं बनी हुई हैं इसलिए समय अनुकूल होने पर लाभ उठाएं। रोमांटिक स्‍तर पर सच्चे प्यार की जगह कुछ पलों के साथ का आनंद उठाने का मन कर सकता है। यह आपके साथी को निराश और आपके रिश्ते को खराब कर सकता है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : सैंडी ब्राउन

कर्क- CANCER
(Jun 22-Jul 22)
 
करियर बदलने और अपनी मनचाही फील्‍ड में जाने का सही समय है। लंबे समय से रिलेशनशिप में रह रहे लोगों का रिश्‍ता भी आगे बढ़ सकता है। कुछ लोग जल्‍द ही वैवाहिक बंधन में बंध सकते हैं। पॉवरफुल लोगों के साथ कनेक्‍शन बनने से आप कुछ लाभ कमा पाएंगे। पैतृक संपत्ति के विवाद को लेकर कुछ लोगों को स्‍ट्रेस या एंग्‍जायटी हो सकती है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गुलाबी

सिंह- LEO
(Jul 23-Aug 23)
 
एथलेटिक्‍स से जुड़े होने की वजह से सेहत दुरुस्‍त रहेगी। इंटरनेशनल बिजेनस या विदेशी संपर्क से धनलाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। परिवार के साथ बात करते रहने से आपका मूड अच्‍छा रहेगा। अपने टेक्‍निकल और कम्‍युनिकेशन स्किल्‍स को ठीक करने पर ध्‍यान दें। किसी काम में पार्टनर की मदद मिलने से आपका रिश्‍ता भी मजबूत होगा।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : गहरा हरा

कन्‍या- VIRGO
(Aug 24-Sep 23)
 
एक-दूसरे पर भरोसा करने से आप दोनों के बीच का रिश्‍ता और मजबूत होगा। परिवार के सदस्‍यों की परेशानियों को सुनने के लिए समय निकालें। इससे घर के अंदर सुख-शांति बनी रहेगी। अपनी सेहत और सुंदरता पर ध्‍यान दें। प्रॉपर्टी डील से अच्‍छा मुनाफा हो सकता है। पैसों के मामले में रिस्‍क लेने से बचें।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : डार्क स्‍लेट ग्रे

तुला- LIBRA
(Sep24-Oct 23)
 
सहकर्मी या सुपरवाइजर को आपका आइडिया पसंद आ सकता है। पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक पल बिताने से खुश रहेंगे और मूड भी अच्‍छा रहेगा। सिंगल लोगों को अपनी पसंद का साथी मिल सकता है। दोस्‍तों के साथ रोड ट्रिप पर जा सकते हैं। जल्‍द ही आप अपने घर में शिफ्ट कर सकते हैं। आपके गैरजिम्‍मेदार व्‍यवहार की वजह से माता-पिता को आपके भविष्‍य की चिंता हो सकती है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : वॉयलेट

वृश्चिक- SCORPIO
(Oct 24-Nov 22)
 
नौकरी में आगे बढ़ने के लिए धीरे-धीरे प्रयास कर सकते हैं। दोस्‍तों या परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। घर में शांति लाने का प्रयास कर सकते हैं। ऑफिस के पास ही घर किराए पर ले सकते हैं। हल्‍की एक्‍सरसाइज करें और खानपान की आदतों में सुधार लाएं। खर्चों पर कंट्रोल करके सिर्फ जरूरत की चीजों पर ही पैसा खर्च करें।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : बैंगनी

धनु- SAGITTARIUS
(Nov 23-Dec 21)
 
दोस्‍तों के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। बीमार लोगों की सेहत में जल्‍दी सुधार दिख सकता है। अतीत में लिए गए प्रॉपर्टी के निर्णय से आप सहमति जता सकते हैं। निवेश को लेकर थोड़ा सावधान रहें, वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं। पढ़ाई पर फोकस करने से छात्रों को सफलता मिलेगी।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : क्रीम

मकर- CAPRICORN
(Dec 22-Jan 21)
 
प्रोफेशनल लाइफ में पूरी मेहनत और लगन से काम करने की जरूरत है। पार्टनर के साथ कुछ समय बिताने से आप दोनों के रिश्‍ते में गहराई और मजबूती आएगी। निवेश के अवसरों के बारे में सोच-विचार करके चलें। लंबे समय से अटका हुआ घर के कंस्‍ट्रक्‍शन का काम पूरा करवा सकते हैं। परिवार के साथ ट्रिप प्‍लान करते समय थोड़ा धैर्य से काम लें।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : वॉयलेट

कुंभ- AQUARIUS
(Jan 22-Feb 19)
 
व्‍यापारियों को धन कमाने के लिए बहुत ज्‍यादा प्रयास करने पड़ेंगे। आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। प्रोफेशनल लाइफ में आपकी काबिलियत का टेस्‍ट लिया जा सकता है। घर के शांत माहौल से मन प्रसन्‍न रहेगा। दोस्‍तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : गहरा हरा

मीन- PISCES
(Feb 20-Mar 20)
 
विदेश यात्रा पर जाने का सपना पूरा हो सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। रियल एस्‍टेट में निवेश करते समय फाइनेंशियल और लीगल पहलुओं को पहले अच्‍छी तरह से जांच कर लें। स्‍ट्रेस को दूर करने के तरीके तलाश सकते हैं। सट्टे और जुए में पैसे हार सकते हैं इसलिए इनसे दूर ही रहें।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गोल्‍डन ब्राउन

webdunia
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

18 सितंबर 2022: मेष से मीन राशि के लिए क्या लाया है रविवार का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल