Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weekly Horoscope : जुलाई का अंतिम सप्ताह कैसा रहेगा आपके लिए, किसकी खुलेगी किस्मत

हमें फॉलो करें Weekly Horoscope : जुलाई का अंतिम सप्ताह कैसा रहेगा आपके लिए, किसकी खुलेगी किस्मत
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

(साप्ताहिक राशिफल : 26 जुलाई से 1 अगस्त 2021 तक) 
 
मेष
 
यदि कार्यक्षेत्र में अलग-थलग नहीं पड़ना चाहते हैं तो आपको अपने काम की गति बढ़ानी होगी। प्रोफेशनल क्षेत्र का प्रतिद्वंद्वी आपके काम में दखलअंदाजी कर सकता है। आमदनी की स्थिति आपको थोड़ी फिजूलखर्ची करने की इजाजत दे सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपका केंद्र में आ जाना किसी को नापसंद हो सकता है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : बैंगनी

वृषभ
 
किसी निवेश में पैसा लगाने से अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। परिवार के बुजुर्ग को अपने पक्ष में लाने में सफल रहेंगे। अच्छी सेहत रहने की वजह से सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। निजी और प्रोफेशनल दोनों ही स्तरों पर स्थिति आपके अनुकूल रहने की उम्मीद है। प्रोफेशनल स्तर पर आपके द्वारा शुरू किए गए किसी काम का परिणाम पाने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। किसी की सलाह से आपको आर्थिक क्षेत्र में फायदा होने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : केसरिया

मिथुन
 
सामाजिक क्षेत्र में आपकी शोहरत बढ़ने की संभावना है। अपने सभी व्यवहार में सकारात्मकता बनाए रखना जरूरी होगा। पढ़ाई के क्षेत्र में मनपसंद विषय चुनने में सफल रहेंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र के घटनाक्रम पर आपको पैनी नजर बनाए रखने की जरूरत है। किसी खास प्रॉपर्टी को खरीदने के इच्छुक लोगों का सपना पूरा होने वाला है। किसी करीबी के साथ यात्रा पर जाना रोमांचक साबित हो सकता है। किसी से हाल ही में हुई मुलाकात प्यार में बदल जाने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का पीला

कर्क
 
दयालु स्वभाव और अच्छे व्यवहार की वजह से आपकी तारीफ होने वाली है। रोमांटिक स्तर पर अच्छा समय बिता सकते हैं और आप इसका भरपूर आनंद लेंगे। लंबी यात्रा पर जाने वालों का सफर शानदार रहेगा। सेहत संतोषजनक रहने वाली है। यह सप्ताह उन कामों के लिए अनुकूल है, जो करने का विचार लंबे समय से चल रहा था। पढ़ाई के क्षेत्र में अपेक्षा से भी बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। आमदनी का जरिया बढ़ने से आर्थिक स्तर में सुधार हो सकता है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद

सिंह
 
किसी बड़े ऑर्गेनाइजेशन में जॉब मिलने की उम्मीद है। सगे-संबंधियों के साथ पहले से ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे। जिसे प्रेम करते हैं, उसके समक्ष अपने दिल की बात रखने के लिए अनुकूल समय है, प्रयास कर सकते हैं। आप अपने प्रयास से सेहत ठीक रखने में सफल रहेंगे। दोस्तों और करीबी लोगों के साथ वेकेशन प्लान करने का के लिए अनुकूल समय है, आगे बढ़ें। पढ़ाई के क्षेत्र में आने वाली सभी प्रतियोगिता में अच्छा कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : लाल

कन्या
 
पढ़ाई के स्तर पर कोई आपकी मदद करने का लिए तैयार है। लेकिन हो सकता है कि आप किसी का एहसान लेने के मूड में न हों। सेहत के प्रति आपकी सक्रियता बढ़ने से स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। परिवार के किसी शादीयोग्य सदस्य के लिए जोड़ीदार की तलाश सफल रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में डेडलाइन का प्लान करने के लिए आपको अपने काम की प्राथमिकता तय करनी होगी। शानदार कमाई का अवसर आपके सामने आने वाला है, आर्थिक स्तर में सुधार आएगा।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : गहरा फिरोजा

तुला
 
कोई नया स्किल सीखना प्रोफेशनल क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ा सकता है। अच्छी जगह निवेश करने के कारण आप वित्तीय स्तर पर सुरक्षित महसूस करेंगे। इस सप्ताह प्रोफेशनल स्तर पर कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। सामाजिक क्षेत्र में आपके सामने कोई ऐसा व्यक्ति आने वाला है जिससे बार-बार टकराहट हो सकती है। किसी ऐसे इंसान को जिसे आप पहले नापसंद करते थे, अब उसकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : गुलाबी

वृश्चिक
 
लव लाइफ में मधुरता बनी रहे, इसके लिए आपको अपने मूड पर नियंत्रण रखना होगा। नया वाहन खरीदे जाने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों के विदेश जाने की संभावना बन रही है। पेशेवर क्षेत्र में आपको थोड़ी होशियारी रखने की जरूरत है, कोई आपके ऊपर वार कर सकता है। किसी की मीठी बातों में फंसने से बचें। आपको किसी संदेहास्पद स्कीम में फंसाए जाने की आशंका है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सिल्वर

धनु
 
प्रेम संबंध को लेकर गंभीर होंगे और इसे आगे ले जाने की पहल कर सकते हैं। कमाने का नया जरिया मिल जाने से अब पैसे को लेकर कोई दिक्कत नहीं रहेगी। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने की संभावना दिख रही है। आप में से कुछ लोगों के लिए परिवार बहुत बड़ा सपोर्ट सिस्टम बना रहेगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी, कुछ बेहतर किए जाने की उम्मीद है। अपनी संस्था या कंपनी को रिप्रेजेंट करने का अवसर मिल सकता है, बेहद रोमांचित रहेंगे।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : पिच

मकर
 
किसी सामाजिक समारोह में जमकर मस्ती करने का अवसर मिलेगा। जिसे आप प्यार करते हैं, उसके साथ खूबसूरत शाम बिताए जाने की संभावना है। आर्थिक स्तर पर आप पहले से मजबूत स्थिति में रहेंगे। घर में आपकी डिमांड लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसके पूरा होने की संभावना नजर नहीं आ रही। कार्यक्षेत्र में जो लोग कुछ नया सीख रहे हैं, उन्हें इसका फायदा मिलने वाला है। प्रोफेशनल क्षेत्र में अच्छा काम करने का परिणाम एक अच्छे प्रोजेक्ट के रूप में मिलने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : स्काई ब्लू

कुंभ
 
वित्तीय स्तर पर आपको थोड़ा नियंत्रण में रहने की जरूरत होगी, फिजूलखर्ची पर रोक लगाने का प्रयास करें। जंक फूड के प्रति आपका लगाव सेहत पर भारी पड़ सकता है, ख्याल रखें। इस सप्ताह अपने प्यार के साथ गुजारने का ज्यादा से ज्यादा वक्त मिलने वाला है, यादगार दिन बिता सकते हैं। जो इंसान जबर्दस्ती आपका बॉस बनने का प्रयास कर रहा है, उसे उसकी सही जगह दिखाने में सफल रहेंगे। पैरेंट्स या परिवार के किसी बुजुर्ग की बातों पर ध्यान देने का फायदा मिल सकता है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : चॉकलेट

मीन
 
जो इंसान आपके करियर के लिए फायदेमंद है, उसके साथ बनाकर रखना भले कठिन है फिर भी इसका प्रयास कर सकते हैं। पूर्व के निवेश से आने वाले रिटर्न के कारण आर्थिक स्तर पर कोई परेशानी नहीं रहेगी। नई दोस्ती होने की संभावना है। आपको किसी ऐसे इंसान के महत्व को समझना होगा जिसकी वजह से आपके व्यवसाय को फायदा हो रहा है। जॉब में नए लोगों को सही ढंग से ढलने के लिए किसी की मदद की जरूरत पड़ने वाली है।
 
शुभ अंक : 12
शुभ रंग : रोज

ALSO READ: श्रावण मास में नहीं खाना चाहिए ये 10 चीजें


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पंचक क्यों, कब और कैसे, जानिए नुकसान