Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साप्ताहिक राशिफल (17 से 24 जनवरी 2016)

Advertiesment
Your Weekly Horoscope
* नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां


 


मेष 
 
21 मार्च से 20 अप्रैल
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग भूरा।
 
कार्यक्षेत्र में परिणामों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। कृषि उद्योगों में चल रहीं समस्याएं समाप्त होंगी। बच्चों को मनोनुकूल कोई वस्तु दिलाकर उनके उत्साह को बढ़ाएंगे। निवेश के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें। प्रेमी साथी एक-दूसरे की भावनाओं को समझकर मुस्कुराते रहेंगे। लंबी व विदेश यात्रा में आवश्यक पहलुओं की उपेक्षा न करें। पूंजी निवेश से पहले लाभ-हानि को पूरी तरह से जांच-परख लें।
 
 
webdunia

 


वृषभ
 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग चमेली।
 
कार्यक्षेत्र में लाभ व सम्मान बढ़ेगा। आपकी तत्परता व योग्यता अधिकारों में वृद्धि दिलाएगी। स्वजनों के मध्य चल रहे मतभेदों का अंत होगा। जीवनसाथी के सहयोग से धर्म व शुभ कार्य संपन्न होंगे। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। सप्ताह के द्वितीय भाग में वाहन व भवन संदर्भों के विवादों को हल करने में कशमकश करनी पड़ सकती है। विरोधी अदालती विवादों की फाइल पुनः खोल सकते हैं। धर्मस्थलों में पीले रंग की दाल का दान दें।
 
 
webdunia


 


मिथुन
 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग हरा।
 
सेहत पहले से खिली हुई व ताकतवर रहेगी। रक्त, नेत्र व उदर पीड़ाएं समाप्त होंगी बशर्ते तामसिक आहारों के सेवन से बचते हुए हल्की कसरत का क्रम जारी रखें। भौतिक सुख के साधनों को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त होगी। स्वजनों से छोटी-छोटी बातों में अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अप्रिय शब्दों के प्रयोग हानिप्रद हो सकते हैं। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। 
 
 
webdunia


 


कर्क
 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा किंतु धन निवेश में लाभ सतर्कता से ही मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। कहीं न कहीं से धनलाभ होगा। कोई पुण्य व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। शरीर में एक नए जोश व ऊर्जा का पुनः संचार होगा। राजनीतिक व सामाजिक पहचान बढ़ाने के रास्ते खुलेंगे। अदालती मामलों में सतर्कता अपेक्षित रहेगी। पक्षियों को दाना डालें।
 
 
webdunia


 


सिंह
 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग लेमन।
 
कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे। उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा। आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को सफलता मिलेगी। भू-जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है किंतु बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बच सकते हैं। 
 
 
webdunia


 


कन्या
 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग ओरेंज।
 
आर्थिक लेन-देन को निपटाने में व्यस्तता रहेगी। स्नेही मित्र की मुलाकात प्रसन्नता को बढ़ाएगी। निवेश में लाभ के योग रहेंगे। भवन निर्माण की प्रगति अचानक ही बाधित हो सकती है, जो आगामी समय में तेजी पकड़ेगी। प्रेम संदर्भों में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। रुका हुआ अनुबंध आगे बढ़ेगा। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
 
 
webdunia

 


तुला
 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग आसमानी। 
 
संतान पक्ष को वैवाहिक सूत्रों में पिरोने की लालसा बलवती रहेगी। स्वास्थ्य खिला हुआ व उत्तम रहेगा। ननिहाल पक्ष से सहयोग व प्यार मिलेगा। विदेशी मामलों में लाभ के योग रहेंगे। सप्ताहांत में राजनीतिक व सामाजिक कार्यों को लेकर भागदौड़ बढ़ सकती है। शत्रु पक्ष आपको बदनाम करने की कोशिश कर सकते हैं। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं। 
 
 
webdunia


 

वृश्चिक
 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग सिल्वर।
 
कार्यक्षेत्र में सम्मान व पदोन्नति के योग रहेंगे। जीवनसाथी से तालमेल के सकारात्मक पहलुओं पर तीव्र अमल होगा। राजनीतिक व सामाजिक कद ऊंचा उठेगा। माता-पिता से वित्तीय सहयोग मिलेगा। सतर्क प्रयासों के बाद ही निवेश में लाभ हासिल होगा। प्रकृति के मनोरम दृश्यों को देखने हेतु कोई खास अवसर रहेंगे। शत्रु पक्ष कानूनी प्रक्रिया में घेरने की कोशिश कर सकता है, सावधानी रखें।
 
 
webdunia

 


धनु
 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग हरा।
 
सामाजिक सरोकार के कार्यों में सराहनीय योगदान रहेगा। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। स्नेही मित्रों के साथ हास्य-विनोदभरी वार्ताएं होंगी। भू-मामलों में कुछ चिंताएं उभर सकती हैं। निवेश हेतु उचित समय की प्रतीक्षा करें। प्रेयसी के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य उत्तम व तरोताजा रहेगा। स्थानीय व क्षेत्रीय यात्रा में लापरवाही से बचें, पक्षियों को दाना डालें।
 
 
webdunia

 


मकर
 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग क्रिमसन।
 
शुभ व मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। संतान पक्ष के शैक्षिक पहलुओं को चमकाने की चिंताएं हो सकती हैं, जो आगामी समय में हल होंगी। यदि कोई ऋण है तो उसका भुगतान करने में सफल रहेंगे। सेहत उत्तम रहे इसलिए तामसिक आहारों के सेवन से बचें। प्रेम-प्रसंगों में साथी की भावनाओं को समझें, कटु शब्दों के प्रयोग से बचें, यह मनमुटाव की स्थिति दे सकता है।
 
 
webdunia

 


कुंभ
 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी।
 
कार्य व व्यवसाय से संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा। उत्कृष्ट कार्य से सप्ताहांत तक सम्मानित हो सकते हैं। आपके बात कहने का तजुर्बा व्यापारिक संबधों को बढ़ाएगा। कुछ मामलों में धन अधिक व्यय होगा। प्रेम संबंधों में आपसी विवादों की आशंका है। अनावश्यक प्रतिक्रिया से बचें। अचानक ही तीर्थस्थानों की यात्रा हो सकती है। पक्षियों को दाना डालें।
 
 
webdunia

 
मीन
 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग सुनहरा।
 
आर्थिक समृद्धि रहेगी। गृहस्थ जीवन में खुशनुमा वातावरण रहेगा। अचानक ही कोई प्रगति का समाचार प्राप्त होगा। ससुराल व मातृ पक्ष के विवादों का अंत होगा। कार्य व व्यवसाय को बढ़ाने में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य व साहस के साथ आगे बढ़ें। यह समय सेहत को संवारने व क्रोध से बचने का है। गाय को हरा चारा खिलाएं।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi