Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साप्ताहिक राशिफल : (17 से 24 अप्रैल 2016)

Advertiesment
Your Weekly Horoscope
* क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे 
 

 
मेष
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग पीच।
 
पारिवारिक जीवन में कोई खुशखबरी प्राप्त होगी। मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। माता-पिता से वित्तीय सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। यदि कोई कमजोरी या पीड़ा है तो उसका अंत होगा। भू-जायदाद संबंधी मामलों में लाभ बढ़ेगा, किंतु सेवा क्षेत्रों में कुछ तनावभरी स्थिति हो सकती है। क्रोध से बचते हुए चलें। आधुनिक सुविधाओं को बढ़ाने में कुछ और समय लग सकता है, किंतु प्रयास जारी रखें।
 
 
 

वृषभ
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग मेजेंटा। 
 
पारिवारिक जीवन में विकास व उत्साह के अवसर रहेंगे। संतान व बंधु पक्ष की सफलता से प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग रहेंगे। कार्य के प्रति सजगता की सराहना होगी। कार्यालय या कारोबार संबंधी कोई लंबी यात्रा हो सकती है। निजी रिश्तों में मधुरता रहेगी। शेयर बाजार में सतर्कता से ही लाभ मिलेगा। धन संबंधित लापरवाही से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। गाय को हरा चारा व बाजरा खिलाएं। 
 
 

मिथुन
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग लाल।
 
सप्ताह की शुरुआत से ही वित्तीय उन्नति होगी। किया गया निवेश लाभकारी रहेगा। यदि आप रोजगार के लिए प्रयासरत हैं तो प्रयास तेज करें, सफलता मिलेगी। यदि कार्यरत हैं तो नाम व सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य सुखद व ताजा रहेगा। किसी सगे-संबंधी से संबंधित कोई अच्छी खबर मिलेगी। कुछ मामलों में स्वजनों से तनाव की स्थिति हो सकती है। भू-जायदाद के अदालती विवाद गहरा सकते हैं। ध्यानपूर्वक कदम बढ़ाएं।
 
 

कर्क
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग भूरा।
 
कार्य व व्यवसाय में प्रगति होगी। पिछले प्रयासों का अब बढ़िया असर दिखेगा। गृहस्थ जीवन में आपसी तालमेल व सहयोग बढ़ेगा। चल रहे विवादों का अंत होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा व पहचान बढ़ेगी। सप्ताह के द्वितीय भाग में कुछ क्षेत्रों में धनाभाव व लेन-देन के विवाद उभर सकते हैं। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें। यह समय अभी खान-पान पर ध्यान देने व सेहत को संवारने का है। धर्मस्थलों में देशी घी व चीनी दें।
 
 

सिंह
 
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग ऑरेंज।
 
आय-व्यय का संतुलन रंग लाएगा। आर्थिक उन्नति की ओर बढ़ेंगे। आवश्यक कार्य पूर्ण होंगे। सरकारी कार्यों में भाग्य साथ देगा। धन निवेश में लाभ के योग रहेंगे। यदि सेहत में गिरावट है तो वह समाप्त होगी। तरुणता व ताकत में इजाफा होगा किंतु वाहन व भवन संदर्भों में विवादों से बचें। किसी महत्त्वपूर्ण तथ्य को विरोधियों के सामने न प्रकट करें। किसी बैठक से पहले उसकी रूपरेखा तैयार करके ही उसे बुलाएं।
 
 

कन्या
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग केसरिया।
 
सेहत तंदुरुस्ती व ताजगी से भरपूर रहेगी। संतुलित आहार व व्यायाम का रुख सौंदर्य को निखारेगा। वाहन व भवन मामलों में यदि कोई रुकावट है तो वह समाप्ति के संकेत देगी। विदेश संबंधी मामलों में उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। धन निवेश में लाभ के योग रहेंगे। स्वजनों के मध्य मतभेद न हो इसलिए क्रोध से बचें। जरूरी संदर्भों में संबंधित लोगों से सलाह लें। अनुबंध व सेवा शर्तों में ध्यान से हस्ताक्षर करें। पक्षियों को दाना डालें। 
 
 

तुला
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग हरा।
 
आजीविका के क्षेत्रों में व्यापक प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में नाम व सम्मान बढ़ेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति के अनुभव से कुछ सीखने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रतियोगी सदंर्भों में सफलता सुनिश्चित है, किंतु प्रयासों में तेजी रखें। अचानक ही कोई लंबी यात्रा हो सकती है। यह समय स्वास्थ्य को संवारने तथा खान-पान पर ध्यान देने का है। किसी व्यक्ति पर अधिक भरोसा न करें। प्रणय प्रकरणों में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी।
 
 

वृश्चिक
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
इस सप्ताह रोजगार के प्रयास सफल होंगे। यदि आप कार्यरत हैं तो नाम व सम्मान बढ़ेगा। धनलाभ के बंद रास्ते खुलेंगे। कला, कानून, साहित्य, तकनीक व सौंदर्य से संबंधित क्षेत्रों में उन्नति होगी। यदि आप कोई जमीन-जायदाद खरीदना चाह रहे हैं तो सफल रहेंगे किंतु अनावश्यक भागदौड़ से बचना होगा। निकट रिश्ते में किसी की सेहत की चिंताएं हो सकती हैं। यह समय स्वजनों से तालमेल बनाकर चलने का है। क्रोध से बचें। 
 
 

धनु
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग गहरा पीला।
 
इस सप्ताह कारोबार से संबंधित कोई महत्वपूर्ण बैठक होगी। व्यावसायिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में अन्यत्र तबादले हो सकते हैं जिससे छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत पक्ष कुछ मध्यम हो सकता है। अभी खान-पान व नियमित व्यायाम पर ध्यान देना होगा। यदि आप किसी क्षेत्र में शोध कर रहे हैं तो इच्छित मुकाम हासिल होगा किंतु प्रयासों को शिथिल न करें। 
 
 

मकर
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
स्वास्थ्य तरोताजा व उन्नत रहेगा। वित्त व बैंकिंग क्षेत्रों में उन्नति कुछ प्रयासों के बाद मिलेगी। यह समय कार्य व व्यवसाय में ध्यान देने का है। किसी पक्ष व व्यक्ति से अनावश्यक न उलझें, यह हानिप्रद हो सकता है। वाहन या भौतिक सुख की कोई वस्तु खरीदना चाह रहे हैं तो सफल रहेंगे किंतु धन निवेश में सावधानी अपेक्षित रहेगी। रिश्तों में तनाव न हो इसलिए क्रोध से बचें। किसी मजदूर को उड़द की दाल दान दें।
 
 

कुंभ
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
गृहस्थ जीवन सुख-समृद्धि की ओर बढ़ेगा। मांगलिक कार्यों की बेला दस्तक देगी। यदि कोई सेहत संबंधी पीड़ाएं हैं तो वे समाप्त होंगी। कहीं न कहीं से धनलाभ होगा। राजकीय व सामाजिक क्षेत्रों में कार्यनिष्ठा का सम्मान मिलेगा। वित्तीय उन्नति के रास्ते खुलेंगे किंतु संतान पक्ष की शिक्षा संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं, जो आगामी समय में हल होंगी। गरीब कन्या की शादी में सोने के गहने व कपड़ों का दान दें।
 
 

मीन
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग केसरिया।
 
आपकी सूझबूझ से स्वास्थ्य दिनोदिन समृद्ध होगा। आत्मबल व उत्साह में वृद्धि होगी। अपनों का प्यार व सहयोग मिलेगा। तकनीक व साहित्य के क्षेत्रों में नई पहचान बनेगी। अर्थस्रोत उन्नत रहेंगे। पुत्र व धनलाभ के योग रहेंगे। जरूरी दस्तावेजों में हस्ताक्षर करने से पहले ध्यान दें, कहीं चूक होने की आशंका रहेगी। यह समय विवादित संदर्भों में सावधानी बरतने का है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi