Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राशिफल : 7 दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Your Weekly Horoscope
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

* साप्ताहिक राशिफल (23 से 30 अप्रैल 2017) 
 
मेष 
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग सफेद।
व्यापारिक प्रयासों में तरक्की रहेगी। दूरस्थ क्षेत्रों में कार्य व व्यवसाय के प्रयास जल्द ही सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। प्रेमी साथी, परिणय सूत्रों में बंधने के अवसर प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य संदर्भों की उपेक्षा हानिप्रद हो सकती है। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। स्थानीय यात्रा में लापरवाही से बचें। पक्षियों को हरी मूंग डालें।
 
वृष
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग लाल। 
आपके आय-व्यय का संतुलन रंग लाएगा, वित्तीय बजट मजबूती के संकेत देगा। भौतिक सुविधाओं को बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। सक्षम अधिकारी के मध्य कोई जन कल्याण का मुद्दा उठाने में सफल रहेंगे। कुछ समय परिवार को दें, उनका अकेलापन कम करें। संतान पक्ष से कोई खुशी का समाचार मिलेगा। न्यायिक मामलों में आपका पक्ष पहले से अधिक मजबूत बनेगा। पक्षियों को दाना डालें। 
 
मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग नीला।
आजीविका के साधनों से लाभ के संकेत मिलेंगे। निजी व सरकारी संस्थानों में रोजगार के बेहतर अवसर रहेंगे। माता-पिता के कार्यानुभव से कुछ सीखने में सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रवेश की सुखद बेला दस्तक देगी। विदेश संदर्भों में कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। किसी संस्था के मध्य लेन-देन के विवाद गहरा सकते हैं। अनावश्यक क्रोध से बचें, धैर्य व साहस से काम लें, स्वास्थ्य संदर्भों की उपेक्षा से बचें।
 
कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग जामुनी। 
पारिवारिक जीवन उन्नति की ओर बढ़ेगा। आपसी सूझबूझ से घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। यदि कोई मतभेद हैं तो वह समाप्त होंगे। रोजगार के क्षेत्र में पिछले प्रयासों के बेहतर परिणाम इस सप्ताह की शुरुआत से ही प्राप्त होंगे। किन्तु निवेश मामलों में अपेक्षित लाभ मिलने में अभी और समय लगेगा। धन संदर्भों में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। स्थानीय यात्राओं में लापरवाही से बचें। गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 

सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग लाल।
इस सप्ताह किसी व्यापारिक दिग्गज के साथ उन्नति की नई पहल हो सकती है। खेल व शैक्षिक प्रतियोगिताओं में सितारे बुलंदी के संकेत दे रहे हैं। बशर्ते नए जज्बे के साथ अपने अभ्यास को दोहराते रहें। धन निवेश में किसी के भरोसे में आकर खून-पसीने की कमाई न लगा दें, बल्कि व्यक्ति व संस्था के कानूनी पहलुओं को भी जांच ले, अन्यथा हानि हो सकती है। भू-जायदाद के संदर्भों में विजय के प्रबल योग रहेंगे।
 
कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग मरून। 
चेहरा खिला हुआ व सुन्दर रहेगा। सकारात्मक विचारों का उदय होगा। किए गए वायदे के अनुसार कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण करने से हौसले बुलंद रहेंगे। सौंदर्य, तकनीक व व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्रों का ज्ञान रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अचानक ही कोई वित्तीय सफलता मिलेगी। संपत्ति व राजनैतिक क्षेत्रों में शत्रु अनेक रूपों से सामने आ सकते हैं, सावधानी अपेक्षित रहेगी। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
 
 
तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
गृहस्थ जीवन विकास की ओर अग्रसर रहेगा। स्वजनों के मध्य तालमेल व सहयोग से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। सेवा प्रदाता कम्पनी के मध्य खास समझौतो पर हस्ताक्षर होंगे। कार्य क्षेत्र में चल रही भागदौड़ कुछ अन्तराल के बाद संतुलित होगी। आय का स्तर उच्च करने में कशमकश करनी पड़ सकती है। सेहत व प्रेम संबंधों में गिरावट की आशंका है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
 
वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग भूरा।
कार्य व व्यापार में भाग्योदय होगा। लाभप्रदता बढ़ाने के उपायों पर तेजी से अमल होगा। माता-पिता व अपनों का स्नेह रहेगा। स्वास्थ्य खिला हुआ व मुस्कुराता रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद समाप्त होंगे। धर्म कार्यों की बेला दस्तक देगी। मकान व दुकान खरीदते वक्त कहीं चूक होने की आशंका है, कानूनी पहलुओं को जांच जांच व परख लें। विरोधी पक्ष नाम खराब करने की साजिश रच सकते हैं। सावधानी अपेक्षित रहेगी।
                                                                                                                                                                                    
 

धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग पीला।
कार्य व व्यापार में आ रही अड़चने समाप्ति के संकेत देंगी। व्यावसायिक पक्ष को मजबूत बनाने की कारगर मुहिम छिड़ सकती है। सहकर्मियों के साथ तालमेल व सहयोग बढ़ेगा। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में किस्मत साथ देगी। फिल्म, अध्यापन व पैतृक गांव की अल्पावधि यात्राएं हो सकती है। किसी निकट व भरोसेमंद व्यक्ति से दूर जाने का दर्द हो सकता है। स्वास्थ्य नर्मी के संकेत देगा। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
 
 
मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग हरा।
इस सप्ताह स्वास्थ्य क्षमताओं में बेहतरीन इजाफा होगा। आरोग्यता प्राप्त करने पर अमल होगा। शैक्षिक व व्यावसायिक योग्यता को उच्च बनाने में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आमदनी बढ़ाने के प्रयास कुछ समय पश्चात कामयाब होंगे। मांगलिक कार्यों में रूचि जागृत होगी। प्रेमी जोड़े खुशनुमा यात्रा पर जा सकते हैं। जिसका मधुर अहसास काफी समय तक रहेगा। किसी निकट रिश्ते को लेकर परेशानी हो सकती है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
 
कुम्भ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग जामुनी।
इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी खबरों के साथ होगी। शिक्षा, व्यापार, कला, तकनीक में प्रगति होगी। गृहस्थ जीवन के आंगन में खुशियां रहेगी। जायदाद व कानूनी विवादों में विजय के प्रबल योग रहेंगे। राजनैतिक व सामाजिक कद ऊंचा होगा। न्यायिक व व्यावसायिक कार्यों में नया मुकाम हासिल होगा। रूके हुए कार्य पूर्ण होने में थोड़ा वक्त और लग सकता है। संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण को लेकर कशमकश करनी पड़ सकती है। 
 
मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग पीला।
स्वास्थ्य मामले उन्नत रहेंगे। सकारात्मक सोच व नई उमंग के साथ कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। सप्ताह के द्वितीय भाग में संतान पक्ष के शैक्षिक पहलुओं को उच्च उठाने में कशमकश करनी पड़ सकती है। माता व पितृ पक्ष से धन लाभ के योग रहेंगे। नया वाहन व भवन खरीदने में सफलता कुछ अन्तराल के बाद मिलेगी। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

22 अप्रैल 2017 : क्या कहती है आपकी राशि