Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अगस्त 2009 : द्वादश राशियों का फलादेश

Advertiesment
हमें फॉलो करें राशि
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

ND

मेष (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ)
मेष राशि वाले जातकों का अगस्त माह में समस्या का समाधान होगा परंतु स्वास्थय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। लंबी यात्रा के योग हैं, आपको राजकीय सम्मान मिलने के प्रबल योग हैं एवं मित्रों से सहयोग मिलेगा, मांगलिक कार्य होंगे। सफलता मिलेगी।

वृषभ : (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि वाले अगस्त माह में विचार करने के पश्चात यात्रा करें। रोजी रोटी के लिए अधिक दौड़-धूप करना पड़ेगी। स्त्री सुख प्राप्त होगा, भूमि लाभ होगा। सम्मान समाज में मिलेगा, मानसिक अशांति बनी रहेगी।

मिथुन : (का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वाले जातकों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस माह आपका व्यर्थ खर्च होगा। आपको व्यापार से अल्प लाभ मिलेगा, मांगलिक कार्य परिवार में होगा। परंतु आवश्यक कार्य में रुकावट आएगी। इसी के साथ मतभेद एवं तनाव के योग बनते हैं।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वाले जातकों के‍ लिए अगस्त माह में पदोन्नति के पूर्ण योग हैं, परिवार में कलह रहेगा। ऋण में वृद्धि की संभावना बनती है। शत्रुओं द्वारा परेशानी उत्पन्न होगी। आपके स्वास्थ्‍य में सुधार होगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टो, टी, टु, टे)
सिंह राशि वाले जातकों को अगस्त माह में व्यापार में अच्‍छा लाभ होगा, यात्रा होगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोग वृद्धि के योग हैं। अकारण क्रोध न करें। नुकसान होगा। इस माह में मित्र सहयोग मिलेगा। हर्ष का योग है। कार्य में व्यस्तता बनी रहेगी।

कन्या : (टो, पा, पी, पु, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों के लिए अगस्त माह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। मानसिक तनाव आर्थिक परेशानी के साथ बना रहेगा, शरीर में पीड़ा रहेगी, गृहस्थ जीवन अस्त-व्यस्त रहेगा। वाहन से लंबी यात्रा न करें, कष्ट का योग है। इसी के साथ खानपान में नियंत्रण रखें। अगस्त के अंतिम सप्ताह में शुभ समाचार मिलेंगे।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तु, ते)
तुला राशि वाले जातकों को अगस्त माह में सफलता एवं पदोन्नति के प्रबल योग हैं। आपको समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। व्यापारिक बंधुओं को लाभ मिलेगा। स्त्री सुख मिलेगा। परिवार में क्लेश के योग हैं। अत: समझदारी के साथ व्यवहार करें।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
webdunia
ND
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह सम्मान वाला रहेगा, परंतु भावुकता में गलत निर्णय न लें। इसी के साथ शत्रुओं से सावधान रहें। हानि के योग हैं। मित्र से सहयोग मिलेगा, उन्नति होगी।

धनु : (ये, या, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ़ा, भे)
धनु राशि वाले जातकों के लिए अगस्त माह व्यर्थ खर्च वाला रहेगा। अधिक परिश्रम करने पर भी कम लाभ मिलेगा। घर में धार्मिक कार्य होंगे। उससे लाभ मिलेगा। शत्रु भय बना रहेगा। बुद्धि से कार्य लें।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वाले जातकों को अगस्त माह में व्यापार में कठिन परिश्रम से विशेष लाभ मिलेगा। इस माह आपको आर्थिक चिंता बनी रहेगी। असफलता का सामना करना पड़ेगा। विचारों में नया परिवर्तन लाएँ, लाभ मिलेगा।

कुंभ : (गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वाले जातकों को इस माह हर्ष एवं पदोन्नति के योग हैं। परंतु घर में अशांति बनी रहेगी, मानसिक क्लेश रहेगा। शुभ यात्रा के योग बनते हैं। नए वाहन की प्राप्ति होगी। किसी का सहयोग मिलेगा।

मीन : (दी, दू, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वाले जातकों को धन संचय में वृद्धि मिलेगी, परंतु मित्रों से सावधान रहें। व्यर्थ विवाद होने की संभावना बनती है। प्रवास, लंबी यात्रा कष्ट योग बनता है। सामाजिक कार्य में खर्च होगा। धैर्य से काम लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi