Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कर्क राशि के जातक कैसे होते हैं

कर्क राशि के पुरुष, स्त्रियाँ और बच्चे

हमें फॉलो करें कर्क राशि के जातक कैसे होते हैं

भारती पंडित

ND
कर्क राशि मूलत: सत्वगुणी व जलप्रधान राशि है। चंद्र के स्वामित्व वाली यह राशि कफ प्रकृति की होती है। चंद्र की शीतलता के समान इस राशि के जातक भी शांत, कोमल एवं शीतल स्वभाव के होते हैं।

पुरुष : मध्यम कदकाठी, अकसर और वर्णी गोल चेहरे वाले होते हैं। शरीर में मोटापा ग्रहण करने की भी प्रवृत्ति होती है। स्नेहिल, आदर्शवादी, सौम्यता से बोलने वाले होते हैं। मूडी बहुत अधिक होते हैं, कई बार आत्मविश्वास भी कम पाया जाता है। धीमे-धीमे व शांतिपूर्वक काम करते हैं, 'हाइपर' होना इन्हें नहीं आता मगर चंद्र की खराब स्थिति इन्हें छाती-गले के रोग, डिप्रेशन दे सकती है। इन लोगों का परिवार की ओर अत्यधिक झुकाव होता है।

स्त्रियाँ : इस राशि की स्त्रियाँ अत्यंत कार्यकुशल, ममता भरी व परिवार के लिए जान लुटाने वाली होती हैं। हालाँकि 'मूड'की परेशानी इन्हें भ‍ी होती है। पति व बच्चों में ही इनकी दुनिया होती है। घर को खूब सजाने व विविध भोजन बनाने का भी शौक होता है। अपनों की गलतियाँ ढँकने के लिए बड़बोला बनना या क्षणिक झूठ का सहारा लेना भी देखा जाता है। भावुकता भी इनमें होती है। सर्दी संबंधी विकार इन्हें परेशान करते हैं।

बच्चे : इस राशि के बच्चे शांत व आज्ञाकारी होते हैं। लोगों को अपना बनाने में कुशल होते हैं। बुद्धि तीव्र होती है। मगर एकाग्रता का अभाव देखा जाता है। कई बार शरीर में प्रतिरोधक शक्ति की कमी होने से ये बच्चे बार-बार बीमार पड़ते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi