Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या आपकी राशि 'ईगल' है?

हमें फॉलो करें क्या आपकी राशि 'ईगल' है?
FILE

दुनिया में ज्यो‍तिष की अजीबोगरीब धारणाएं प्रचलित है। कुछ लोग इन्हें मानते हैं तो कुछ नहीं। हालांकि तार्किक रूप से आप इनके सही या गलत होने को सिद्ध नहीं कर सकते हैं फिर भी लोगों की इनमें रुचि है। राशियों को लेकर ज्योतिषियों से चर्चा पर आधारित ऐसी ही कुछ धारणाओं की जानकारी प्रस्तुत‍ कर रहे हैं। सर्वप्रथम प्रस्तुत हैं...गरुड़ राशि के बारे में रोचक जानकारी।

यदि आपका जन्म 14 जनवरी से 28 जनवरी के बीच हुआ है तो आप हैं ईगल। देखने में तो आप बहुत शांत लगते हैं, लेकिन आपके भीतर एक तूफान अंगड़ाइयां लेता रहता है। आपका नजरिया दूसरों से सदा अलग है, क्योंकि चीजों को आप चारों तरफ और ऊपर-नीचे से देखकर ही उसके बारे में निर्णय लेते हैं।

आप अक्सर गहराई से समझते हैं और लक्ष्य को भेदने की अचूक ताकत रखते हैं। आप अपने घर परिवार से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन आपका झगड़ालू स्वभाव आपको परिवार से दूर कर सकता है।

आपके लिए सबसे जरूरी है कि आप सदा आगे बढ़ने के बारे में सोचे, बनिस्बद इसके कि कहीं लोगों पर से मेरा नियंत्रण खो न जाए। आपके समर्पित भाव, नेतृत्व की क्षमता और तेजी से कार्य करने की योग्यता में छिपा है सफलता का रहस्य।

- वेबदुनिया डेस्

अगली बार पढ़ें डॉल्फिन के बारे में रोचक जानकारी....


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi