Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साप्ताहिक राशिफल (11 से 18 मई 2014)

वृषभ : प्रतियोगी क्षेत्रों में बुलंदी के संकेत

Advertiesment
हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (11 से 18 मई 2014)
webdunia

- पं. प्रेमकुमार शर्मा

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग नीला।
अध्यापन, कला, चिकित्सीय विज्ञान व सूचना प्रौद्योगिकी के संबंधित क्षेत्रों में सम्मान जनक छवि बनेगी। शारीरिक क्षमताएं सुदृढ़ रहेंगी। स्वजनों की खुशहाली का समाचार मिलेगा। आपके प्राकृतिक प्रेम व पेड़ों के संरक्षण की सराहना होगी। प्रेम संदर्भों व पूंजी निवेश में एहतियात की जरूरत रहेगी। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

webdunia
FILE


वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग नेवी ब्ल्यू।
प्रतियोगी क्षेत्रों में सितारे बुलंदी के संकेत दे रहें हैं। आपका बढ़ता हुआ सामाजिक व राजनैतिक कद विरोधियों को हैरान व परेशान करेगा। वे छवि धूमिल करने की चाल चल सकते हैं, सावधानी रखें। सेहत को खिलाए रखने के लिए जंकफूडों से दूरी बनाएं रखें। मातृ व ससुराल पक्ष से टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, क्रोध से बचे।


webdunia
FILE


मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग आसमानी।
इस सप्ताह रोजगार की तलाश को सफलता मिलेगी। सरकारी व निजी संस्थानों में उच्च सेवा हेतु बुलावा आ सकता है। विक्रय लक्ष्य प्राप्त करने में कुछ पीछे रह सकते हैं। प्रेम संदर्भों में उदासीनता आ सकती है। आवेश में कोई ऐसा निर्णय न लें, जो सुखद भविष्य का अतिक्रमण करें। गरीब कन्या की शादी में सोने, चांदी के गहने व कपड़ों का दान दें।


webdunia
FILE


कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग बैंगनी।
आत्मबल उच्च रहेगा, व्यर्थ की चिंताओं से किनारा करेंगे। सामाजिक परंपराओं के ताने-बाने को मजबूत बनाने में दिलचस्पी रहेगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। किन्तु विदेश मामलों की सफलता हेतु योग्यताओं को निखारना होगा। भू-जायदाद में विजय के योग रहेंगे। कर्मियों पर अनावश्यक गुस्से से लाल न हो, यह सेहत के लिए हानिप्रद हो सकता है।


webdunia
FILE


सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग सफेद।
चिकित्सा, फिल्म, कला, प्रशासनिक व हास्य व्यंग क्षेत्रों का कौशल सराहनीय रहेगा। अपनी योग्यता से छोटे संस्थानों में भी अधिक संभावनाएं को उकेरेंगे। गृहस्थ जीवन में शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। निजी रिश्तों में लंबी व रोचक वार्ता हो सकती है। यह समय सेहत को संवारने व तामसिक आहारों व उत्तेजना से बचने का है। पक्षियों को दाना डालें।


webdunia
FILE


कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग बैंगनी।
पारिवारिक व सामाजिक गरिमा बढ़ेगी। खेल व शिक्षा के क्षेत्रों में सफलता के संकेत मिलेंगे। बशर्ते योग्यताओं का प्रदर्शन पूरी तत्परता से करें। विजयी प्रतियोगी के रूप में किसी मंच से सम्मानित होंगे। यात्रा में सुरक्षा मानकों को नजर अंदाज न करे। विरोधी पक्ष आपकी बेदाग छवि को दागदार करने की साजिश रच सकता है, सावधानी रखें।


webdunia
FILE


तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग जामुनी।
कला, साहित्य, तकनीक व शोध के कार्यों में नाम बढ़ेगा। उद्योग जगत की बढ़ती रूचि व्यावसायिक कौशल को बढ़ाएगी। शिक्षा के क्षेत्रों में उच्च स्तरीय सफलता प्राप्त होगी। उत्साह व उमंग में इजाफा होगा। स्वास्थ्य मामलों में उठा-पटक की आशंका है। लेन-देन के संदर्भों में कानूनी पहलुओ का ध्यान रखना होगा। पक्षियों को हरी मूंग की दाल डालें।


webdunia
FILE


वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग नारंगी।
प्रतिस्पर्धी को लक्ष्य से पीछे छोड़ने में कामयाबी हासिल होगी। सामाजिक व्यवहारों को निखारेंगे। क्रीड़ा व शैक्षिक क्षेत्रों में किसी मंच से पुरस्कार व सम्मान प्राप्त होगा। किस्मत के सितारे बुलंदी के संकेत दे रहे हैं, बशर्ते तुलनात्मक अध्ययन में कोताही न करें। कोई जाना-पहचाना व्यक्ति आपकी छवि धूमिल करने का प्रयास करेगा, सावधानी रखें।


webdunia
FILE


धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग ग्रे।
इस सप्ताह की शुरुआत से ही कार्य क्षेत्रों में व्यस्तता रहेगी। किन्तु मनोनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। यदि कोई ऋण है तो उसका भुगतान करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की आशंका है, संबंधित मामलों में संवाद हीनता न आने दें, उन्हें समझने का प्रयास करें। यात्रा व विदेश संदर्भों में सूझबूझ से ही कोई कदम उठाएं। पक्षियों को दाना डालें।


webdunia
FILE


मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग पीला।
पारिवारिक जीवन के तनाव समाप्त होंगे। आपसी प्यार व उपयुक्त संवाद से रिश्तों में मिठास रहेगी। संतान पक्ष से खुशियां मिलेगी। औद्योगिक ईकाइयों को विकास के सोपान पर ले जाने में कशमकश करनी पड़ सकती है। अनावश्यक खर्चों से बचें। पौष्टिक आहारों के साथ अल्पकालिक मनोरंजन भी करें, जिससे सेहत खिली हुई व तरोताजी बनी रहे।


webdunia
FILE


कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग जामुनी।
इस सप्ताह किसी व्यापारिक दिग्गज के साथ उन्नति की नई पहल हो सकती है। खेल व शैक्षिक प्रतियोगिताओं में सितारे बुलंदी के संकेत दे रहे हैं। बशर्ते नए जज्बे के साथ अपने अभ्यास को दोहराते रहें। धन निवेश में किसी के भरोसे में आकर खून पसीने की कमाई न लगा दें, बल्कि व्यक्ति व संस्था के कानूनी पहलुओं को भी जांच लें।


webdunia
FILE


मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग हरा।
भू-जायदाद के मामलों में लाभ के योग रहेंगे। भूखण्ड व वाहन खरीदने की आकांक्षा पूर्ण होगी। औद्योगिक उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने व विक्रय लक्ष्य प्राप्त करने की बैठक होगी। किन्तु ठोस निर्णय लेने में आपसी सहमती का अभाव झलक सकता है। सेहत खिली हुई रहेगी, अनावश्यक भाग दौड़ से बचें। प्रेम संदर्भों में रोचक व लंबी वार्ताएं होंगी।


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi