Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साप्ताहिक राशिफल (19 से 26 मई 2012)

कुंभ : सेहत के सितारे चमकते रहेंगे

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (19 से 26 मई 2012)
webdunia

- पं. प्रेमकुमार शर्मा

FILE
मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 3 भाग्यशाली रंग हरा।
आपके खुशनुमा मिजाज की सराहना होगी। औद्योगिक विकास के ताने-बाने बुनने में कामयाब रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण पद हेतु आपका नाम प्रस्तावित रहेगा। आपके गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण की तारीफ होगी। किसी जरूरतमंद की मदद हेतु हाथ बढ़ाएंगे। कोई नन्हा मेहमान खुशियों को बढ़ाएगा। सुबह स्नान के बाद सूर्य को जल दें।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग सफेद।
हल्के व्यायाम व सात्विक आहरों के सेवन से जहां चेहरा खिल उठेगा, वही आत्मिक शांति का एहसास होगा। परिवार के साथ कुछ समय प्यार व दुलार के साथ बीतेगा। निवेश व विदेश मामलों में थोडे उतार-चढ़ाव की आशंका है। व्यापार व जायदाद के संदर्भों में कानूनी कार्रवाही का सहारा लेना पड़ सकता है। धर्म स्थलों में देसी घी व चावल का दान दें।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग सुआपंखी।
इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में अधिकारियों द्वारा प्रशंसा प्राप्त होगी। जिससे हौसले बुलंद रहेंगे। स्वजनों से मतभेद समाप्त होंगे। किन्तु निवेश सोच-विचार कर ही करें। मकान व दुकान बनाने की कोशिशें रंग लाएंगी। प्रेम प्रसंगों में अनबन की स्थित उभर सकती है। स्वास्थ्य समृद्ध रखने के जरूरी उपायों पर अमल होगा। धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे। जमीन-जायदाद के कार्यों में किस्मत साथ देगी।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली क्रीम।
किसी संस्था के मध्य अनुबंध प्राप्त करने में सफलता हासिल होगी। आर्थिक संदर्भों में किस्मत साथ देगी। लंबे समय से रूका हुआ पैसा पुनः प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से आवश्यक खरीददारी की ओर रूख रहेगा। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की उपेक्षा से बचें। किसी प्रभावशाली व्यक्तित्व के सहयोग से भू विवाद हल करने में सफल रहेंगे। धर्म स्थलों में चावल का दान दें।

सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग लेमन।
आजीविका के साधनों में प्रगति होगी। दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। औद्योगिक उत्पादों की बढ़त से हौसले बुलंद रहेंगे। भवन व निर्माण कार्यों का व्यय लाभकारी सिद्ध होगा। किन्तु पूंजी निवेश व विदेश मामलों में लापरवाही से बचना होगा। स्वास्थ्य में नर्मी का रूख आ सकता है। खान-पान व व विश्राम का ध्यान देना होगा।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग केसरिया।
इस सप्ताह कार्य व व्यवसाय में बढ़त प्राप्त होगी। संबंधित अधिकारियों के मध्य कोई अहमं बैठक होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। सामाजिक व राजनैतिक संदर्भ के महत्वपूर्ण निर्णयों में अनुभवी व विश्वास पात्र से सलाह लें। सेहत खिली हुई व चुस्त रहेगी। बशर्ते हल्की कसरत में कोताही न करें। धर्म कार्यों के आयोजन होंगे। किसी को अप्रिय शब्द न कहें। गरीब कन्या की शादी में सोने-चांदी के गहने व कपड़ों का दान दें।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग भूरा।
रूके हुए कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। प्रशासनिक व सामाजिक कार्यों के महत्वपूर्ण पद हेतु आपका नाम प्रस्तावित रहेगा। प्रेम संदर्भों में मधुरता रहेगी। पैतृक जायदाद के विवाद गहरा सकते हैं, क्रोध व गुस्से से बचें। कुछ मामलों में अधिक व्यय की आशंका है। पक्षियों को दाना डालें।

वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
रूकावटों के बावजूद भी व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। किन्तु आलस्य व सुस्ती से बचते हुए कारगर प्रयासों को जारी रखें। वैवाहिक जीवन में समुचित तालमेल बना रहेगा। निजी ज्ञान का स्तर उच्च होगा। धनाभाव की स्थिति समाप्त होगी। सुन्दर भविष्य के सपने साकार होंगे। खान-पान के साथ हल्की कसरत का क्रम बनाएं रखें। स्वजनों के मध्य भू-जायदाद के विवाद न हो इसलिए उनकी बातों को भी समझे। पक्षियों को दाना डालें।

धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग जामुनी।
परिवार में नई खुशियां आएंगी। कार्य क्षमताएं पहले से बेहतर व उन्नत रहेंगी। प्रतियोगी क्रीड़ा क्षेत्रों में सफलता की उड़ान हेतु कारगर प्रयास करने होंगे। पितृ पक्ष व ससुराल के मध्य तालमेल व सहयोग रहेगा। कहीं न कहीं से धन लाभ प्राप्त होगा। राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्रों दिया गया बयान विवादों के घेरे में आ सकता है। यात्रा व विदेश संदर्भों में कानूनी पहलुओं की उपेक्षा हानिप्रद हो सकती है। पक्षियों को दाना डालें।

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग सुनहरा।
वैवाहिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। शुभ व धर्म कार्य के आयोजन होंगे। विक्रय लक्ष्य प्राप्त करने हेतु अधिक परिश्रम करना होगा। कार्य क्षेत्र में अधिकारों को लेकर तनाव उभर सकते हैं। लंबी व लाभकारी यात्रा सप्ताहांत हो सकती है। शहरी क्षेत्र में मकान खरीदने में सफल रहेंगे। काम व आराम का अंतर अपेक्षित रहेगा। भाई व पिता से कुछ बातों में मतभेद हो सकते हैं, बुद्धिमत्ता से कार्य करें। जल्दी व जोश काम बिगाड़ सकता है।

कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग क्रीम।
सेहत के सितारे चमकते रहेंगे। स्फूर्ति व जोश का एहसास होगा। किसी सफल व्यक्तित्व के आदर्शों से प्रभावित रहेंगे। विज्ञान, कला, साहित्य, वाणिज्य के क्षेत्रों सम्मान व लाभ रहेगा। अपनों के साथ सुखद वार्ताओं का आनन्द मिलेगा। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को कुछ अंतराल के बाद सफलता मिलेगी, किन्तु ठोस व सार्थक प्रयासों को जारी रखें। अप्रिय शब्दों के प्रयोग हानिप्रद हो सकते हैं। पक्षियों को दाना डालें।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग नारंगी।
संतान पक्ष को गृहस्थ जीवन में जोड़ने की चर्चाएं गर्म होंगी। यह समय अनावश्यक खर्चों से बचने व सेहत का ख्याल रखने का हैं। अगर कोई बीमारी है तो वह जल्द ही ठीक होगी। सतर्क प्रयासों के बाद ही निवेश व यात्रा संदर्भों में अपेक्षित लाभ हासिल होगा। सप्ताह के द्वितीय भाग में शैक्षिक पहलुओं को उच्च उठाने में कश्मकश करनी पड़ सकती है। नया वाहन व भवन खरीदने में सफलता कुछ अंतराल के बाद मिलेगी। गाय को हरा चारा खिलाएं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi