Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साप्ताहिक राशिफल (22 से 28 जुलाई 2012)

तुला : खुशी का समाचार मिलेगा

Advertiesment
हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल
webdunia

- पं. प्रेमकुमार शर्मा

WD
मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग पीला।
पारिवारिक सहयोग बढ़ेगा। कहीं न कहीं से धन लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आपसी मतभेदों का अंत होगा। जल्द ही कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। शैक्षिक व व्यापारिक पहलुओं को निखारने के प्रयास सफल होंगे। पिछले दिनों के व्यापारिक घाटे की भरपाई कुछ हद तक होगी। भूखंड व मकान खरीदने से पहले उसके कानूनी पहलुओं को जांच लें, अन्यथा हानि हो सकती है। पक्षियों को हरी मूंग डालें।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग नीला।
इस सप्ताह कारोबार बढ़ाने हेतु किसी सफल व्यक्ति से चर्चा हो सकती है। मनोबल उच्च होगा। संतान पक्ष के शैक्षिक पहलुओं को चमकाने की ललक रहेगी। कार्य व योग्यताओं से स्वजनों को प्रसन्न करने में कामयाब रहेंगे। जमीन-जायदाद व सामाजिक कार्यों में कशमकश करनी पड़ सकती है, जो आगामी समय में सामान्य होगी। धैर्य बनाएं रखें।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग हल्का गुलाबी।
इस सप्ताह कार्य व व्यावसायिक उन्नति को पंख लगेंगे। सेवा व व्यापार का अच्छा वातावरण प्राप्त होगा। स्वजनों के मध्य तालमेल व प्यार रहेगा। उत्तम विचार व संस्कारों में इजाफा रहेगा। पूंजी निवेश व धन मामलों में उतार-चढ़ाव की आशंका रहेगी। प्रतियोगी व क्रीड़ा क्षेत्रों में कुछ रूकावट के बाद सफलता मिलेगी। किसी निकट रिश्ते को लेकर सेहत की चिंताएं हो सकती है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा।
कार्यक्षेत्र में लाभ व सम्मान बढ़ेगा। विक्रय लक्ष्य को प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयां कुछ समय बाद समाप्त होंगी। बेटा-बेटी को पवित्र परिणय सूत्र में पिरोने की चिंता रहेगी। इस माह के मध्य में स्वास्थ्य सुदृढ़ व सुखद रहेगा। पीड़ाओं का अंत होगा। अचानक ही यात्रा की योजना परिवर्तित करनी पड़ सकती है। धर्म कार्यों के आयोजन होंगे। पूंजी निवेश व लेन-देन के मामलों में विवाद हो सकते हैं। धर्म स्थलों में देशी घी का दान दें।

सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग सफेद।
परिवारिक जीवन में अमन-चैन बढ़ेगा। कोई नई खुशियां प्राप्त होंगी। स्वास्थ्य खिला हुआ व मुस्कुराता रहेगा। पर्यटन, भ्रमण व मनोरंजन से जुड़ी सेवाओं की बढ़ती मांग से एक नया उत्साह रहेगा। शिक्षा व जायदाद के मामलों में छोटी-छोटी परेशानियां भी आ सकती हैं। शत्रु पक्ष सामाजिक व राजनैतिक मामलों में उलझाने की कोशिश करेंगे।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग लाल।
आपके आय-व्यय का संतुलन रंग लाएगा, वित्तीय बजट मजबूती के संकेत देगा। भौतिक सुविधाओं को बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। सक्षम अधिकारी के मध्य कोई जनकल्याण का मुद्दा उठाने में सफल रहेंगे। कुछ समय परिवार को दें, उनका अकेलापन कम करें। संतान पक्ष से कोई खुशी का समाचार मिलेगा। न्यायिक मामलों में आपका पक्ष पहले से अधिक मजबूत बनेगा। पक्षियों को दाना डालें।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग कॉफी।
अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। किन्तु धन निवेश में लाभ सतर्कता से ही मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। कोई पुण्य व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। शरीर में एक नए जोश व ऊर्जा का पुनः संचार होगा। राजनैतिक व सामाजिक पहचान बढ़ाने के रास्ते खुलेंगे। अदालती मामलों में सतर्कता अपेक्षित रहेगी। पक्षियों को दाना डालें।

वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता को सम्मान देकर उनके अनुभव का लाभ उठाने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर कार्य में ढिलाई बरतने का आरोप लग सकता है। अधीनस्थ कर्मियों को चुस्ती से कार्य करने के निर्देश जारी कर सकते है। कुछ मामलों में वित्तीय अभाव का अनुभव होगा। स्थानीय व दूरस्थ यात्राओं में सावधानी रखें। शत्रु पक्ष अचानक ही विवाद बढ़ा सकते है।

धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग हरा।
कार्यक्षेत्र में सफलता का मुकाम हासिल होगा। स्वास्थ्य के सितारे बुलंद रहेंगे। रोग प्रतिरोधक क्षमताएं उच्च होगी। निवेश में लाभ के योग रहेंगे। पत्नी व बच्चों के सहयोग से धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। जायदाद के संदर्भों में कोई जाना-पहचाना व्यक्ति आपकी दावेदारी को कानूनी चुनौती दे सकता है, सावधानी बनाएं रखें। पक्षियों को दाना डालें।

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग लाल।
कार्य व व्यवसाय सें संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा। उत्कृष्ट कार्य से सप्ताहांत तक सम्मानित हो सकते हैं। आपके बात कहने का तजुर्बा व्यापारिक संबधों को बढ़ाएगा। कुछ मामलों में धन अधिक व्यय होगा। संबंधों में आपसी विवादों की आशंका है। अनावश्यक प्रतिक्रिया से बचें। अचानक ही तीर्थ स्थानों की यात्रा हो सकती है। पक्षियों को दाना डालें।

कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग लाल।
बच्चों के सपनों का संसार सजाने में सफलता मिलेगी। आर्थिक उन्नति हेतु किए गए प्रयास अब अपना असर दिखाएंगे। यह समय स्वास्थ्य को सवांरने तथा खान-पान पर ध्यान देने का है। अप्रिय शब्दों के प्रयोग आपकी साख में असर पहुंचा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। व्यापारिक व धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे। आर्थिक लेन-देन के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग नारंगी।
इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी खबरों के साथ होगी। शिक्षा, व्यापार, कला, तकनीक में प्रगति होगी। गृहस्थ जीवन के आंगन में खुशियां रहेगी। जायदाद व कानूनी विवादों में विजय के प्रबल योग रहेंगे। राजनैतिक व सामाजिक कद ऊंचा होगा। न्यायिक व व्यावसायिक कार्यों में नया मुकाम हासिल होगा। रूके हुए कार्य पूर्ण होने में थोड़ा वक्त और लग सकता है। संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण को लेकर कशमकश करनी पड़ सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi