Publish Date: Wed, 05 Feb 2020 (14:23 IST)
Updated Date: Wed, 05 Feb 2020 (14:27 IST)
नई दिल्ली। ऑटो एक्सपो 2020 (Auto Expo 2020) में Mahindra and Mahindra ने सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार eKUV को लांच किया। इसके अलावा कंपनी ने 4 और प्रोडक्ड लांच किए।
eKUV अभी तक पेट्रोल और डीजल वैरिएंट में ही थी। eKUV सरकार की FAME योजना के तहत यह 8.2 लाख रुपए में उपलब्ध होगी। लांचिंग के दौरान महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक कार XUV300 को भी शोकेस किया।
eKUV एक बार चार्ज करने पर 150 किलोमीटर तक चलेगी। इसके साथ ही महिंद्रा इसमें फास्ट चार्जिंग विकल्प भी दे रही है। कंपनी ने दावा किया कि सिर्फ 55 मिनट में यह कार 80 प्रतिशत चार्ज हो जाएगी।
कार के साथ महिंद्रा बैटरी वॉरंटी भी उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा महिन्द्रा ने एटोम को भी लांच किया। महिन्द्रा ने कहा कि उसका पूरी तरह स्वदेशी तिपहिया बहुत जल्दी भारतीय बाजार में होगा।