Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तेज रफ्तार पर दुपहिया उद्योग

आया खुशियों का मौसम, ऑफर के इंतजार में ग्राहक

Advertiesment
हमें फॉलो करें वाहन
इंदौर (मनीष उपाध्याय) , शनिवार, 4 सितम्बर 2010 (19:22 IST)
निम्न मध्यम वर्ग के यातायात का लोकप्रिय साधन 'दुपहिया वाहन' फिर आगामी त्योहारी खरीदी सीजन में बिक्री के नए रिकॉर्ड बनाने को तैयार है। साल-दर-साल इसकी बिक्री पूरे वर्ष और खासकर त्योहारी सीजन में नए रिकॉर्ड बनाती आई है। इस वर्ष भी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनियाँ आकर्षक ऑफर लाने वाली हैं। खरीददार भी इसका इंतजार कर रहे हैं।

देश के द्वितीय और तृतीय श्रेणी के शहरों में कामकाजी महिलाओं और कॉलेज जाने वाले युवाओं की संख्या बढ़ते जाने के कारण स्कूटर और बाइक की बिक्री का आँकड़ा भी इनकी रफ्तार की तरह तेजी से बढ़ता जा रहा है।

त्योहारी सीजन में खरीदी को शुभ माने जाने के कारण इनकी बिक्री हमेशा से अधिक होती रही है। ऑटोमोबाइल्स उद्योग की शीर्ष संस्था 'सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स' के आँकड़ों के मुताबिक भी देश में दुपहिया वाहनों की बिक्री लगातार बढ़ती जा रही है। सियाम के अनुसार अप्रैल-दिसंबर 08 में जहाँ सभी दुपहिया वाहनों की बिक्री 55.71 लाख रही थी, जो 2009 की इसी अवधि में 21.68 प्रतिशत बढ़कर 67.79 हजार पर पहुँच गई। सितंबर से दिसंबर 08 के दौरान इनकी बिक्री जहाँ 17.06 लाख थी, 2009 में यह 23.08 लाख के स्तर पर पहुँच गया।

रिकॉर्ड टूटेगा!
पिछले साल होंडा के स्कूटर और बाइक की माँग इस कदर थी कि दीपावली के 5 दिन पूर्व उनके शोरूम व गोडाउन खाली हो गए थे। इसी तरह के हालात हीरो होंडा और अन्य दुपहिया वाहनों के साथ भी थे। विशेषज्ञों का कहना है कि आर्थिक हालात ज्यादा अच्छे न होने के बावजूद पिछले त्योहारी सीजन में इतनी अधिक बिक्री हुई थी तो इस वर्ष इसका अंदाजा अभी से लगाया जा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi