Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नहीं रिझा पा रही है महिंद्रा की लोगान

Advertiesment
हमें फॉलो करें कार
नई दिल्ली , शनिवार, 5 जून 2010 (18:23 IST)
भारतीय कार बाजार में पिछले कई माह से जबरदस्त तेजी के बावजूद महिंद्रा एंड महिंद्रा की लोगान की बिक्री मई में केवल पाँच फीसद की बढ़ोतरी हुई।

कंपनी ने गत अप्रैल में लोगान की कीमत में 80,000 रुपए तक की कमी की थी। लेकिन कंपनी की इस कटौती के बाद भी मई माह के दौरान उसने कुल 450 कारें बेची, जबकि पिछले साल के इसी माह में कंपनी ने 427 कारें बेची थीं।

हालाँकि लोगान की बिक्री बढ़ाने के लिए दाम कम करने की नीति पर महिंद्रा का अपनी भागीदार फ्रांसीसी कंपनी रेनो से मतभेद था। महिंद्रा ने 22 अप्रैल को लोगान की कीमतें घटा दी थी।

महिंद्रा के साथ संयुक्त उद्यम से अलग होने के बाद रेनो ने उसे लाइसेंस के तहत लोगान का उत्पादन करने की इजाजत दे दी थी। रेनो का मानना है कि कंपनी को उत्पाद शुल्क में रियायत पाने के लिए लोगान का आकार चार मीटर से कम कर देना चाहिए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi