Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महिंद्रा का श्रीराम ऑटोमॉल से गठजोड़

Advertiesment
हमें फॉलो करें महिंद्रा
नई दिल्ली , गुरुवार, 26 अगस्त 2010 (18:20 IST)
वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने श्रीराम ऑटोमॉल के साथ रणनीतिक गठजोड़ किया है। इस गठजोड़ के तहत महिंद्रा के ग्राहक अपने पुराने वाणिज्यिक वाहन के बदले नया वाहन ले सकेंगे।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के बयान में कहा गया है कि दोनों पक्षों ने इस संबंध में एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

श्रीराम ऑटोमॉल मुंबई की श्रीराम ट्रांसपोर्ट फिनांस कंपनी की शाखा है और वह महिंद्रा के ग्राहकों से पुराने वाहनों को खरीदने तथा मूल्यांकन में मदद करेगी।

कंपनी ने कहा है कि शुरू में यह कार्य्रकम चार राज्यों, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक तथा केरल में होगा। बाद में इसका विस्तार किया जाएगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi