Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रेनो ने बढ़ाई डस्टर, स्काला, पल्स की कीमत

हमें फॉलो करें रेनो ने बढ़ाई डस्टर, स्काला, पल्स की कीमत
नई दिल्ली। फ्रेंच ऑटो कंपनी रेनो ने भारत में अपनी 3 कारों की कीमतें बढ़ा दी हैं। इनमें कंपनी की भारत में सर्वाधिक लोकप्रिय स्पोर्ट्स यूटिलिटी वेहिकल डस्टर भी शामिल है। कंपनी ने डस्टर के अलावा मिडसाइज सेडान स्काला और हैचबैक कार पल्स की कीमतें भी बढ़ा दी हैं।

FILE

इन कारों के दाम में 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी के अनुसार आतंरिक लागत बढ़ने के कारण ऐसा किया गया है। डस्टर की कीमत भारत में करीब 8 लाख रुपए से शुरू होकर 12.2 लाख रुपए है। हालांकि रेनो की दो और कारों- कोलियोस और फ्लुएंस के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi