Publish Date: Thu, 15 Feb 2018 (17:16 IST)
Updated Date: Thu, 15 Feb 2018 (17:18 IST)
महिन्द्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिन्द्रा ने ट्विटर पर एक फोटो ट्वीट करते हुए अपनी ऑटो स्टाइलिंग टीम को एक संदेश दिया है। इस फोटो में एक अंडे के वाहन पर रीयर माउंटेन्ड स्पेयर व्हील पर एक व्यक्ति बैठा हुआ नजर आ रहा है।
इस फोटो के साथ महिन्द्रा के चेयरमैन ने ट्वीट किया है कि हमारे ऑटो स्टाइलिंग टीम के लिए किसी भी वाहन से रीयर माउंटेन्ड स्पेयर व्हील हटाने से पहले एक संदेश।
इससे पहले कि वह किसी भी वाहन से रियर माउटेन्ड स्पेयर व्हील हटाने का निर्णय लें, इससे पहले कुछ अप्रत्याशित और अद्वितीय ग्राहक अनुप्रयोगों को भी ध्यान में रखें। इस ट्वीट से उन्होंने व्यक्ति की सुरक्षा पर मजाकिया तरीके से कटाक्ष किया है।