Publish Date: Wed, 08 Feb 2017 (17:23 IST)
Updated Date: Wed, 08 Feb 2017 (17:27 IST)
नई दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी कन्वर्टिबल ऑडी ए3 कैब्रियोलेट पेश की। दिल्ली शोरूम में इसकी कीमत 47.98 लाख रुपए है।
कंपनी ने बयान में कहा कि यह मॉडल 1.4 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ है। यह वाहन एक लीटर ईंधन में 19.2 किलोमीटर दौड़ सकता है। इसके हुड को 50 किलोमीटर की रफ्तार पर भी उपर या नीचे किया जा सकता है।
ऑडी इंडिया के प्रमुख राहिल अंसारी ने कहा, ‘‘यह नए और सुधरे वाहनों की श्रृंखला में एक बेहद रोमांचक शुरआत है। हमने 2017 में ऐसे वाहन ही पेश करने की योजना बनाई है। नई ऑडी ए3 कैब्रियोलेट ऐसा वाहन है जिसमें लग्जरी के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है। (भाषा)