Publish Date: Thu, 08 Sep 2016 (21:02 IST)
Updated Date: Thu, 08 Sep 2016 (21:05 IST)
मुंबई। एप के जरिए टैक्सी बुकिंग सेवा देने वाली ओला ने आज महिंद्रा ग्रुप के साथ गठजोड़ की घोषणा की। यह गठजोड़ ओला के चालकों को वाहनों की ब्रिकी के लिए किया गया है।
इस गठजोड़ के तहत महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा वित्तीय बीमा क्षेत्र में इसकी समूह कंपनियां व उसकी दूसरी कंपनी महिंद्रा फर्स्ट च्वाइस, ओला को उत्पाद व सेवाएं बेचेगी।
महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने संवाददाताओं से कहा कि इस गठजोड़ के जरिए कंपनी अगले दो साल में 40000 वाहन बेचने, 2600 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय की उम्मीद कर रही है। उन्होंने कहा कि इस अगर यह गठजोड़ सफल रहा तो इससे महिंद्रा समूह को बहुत फायदा होगा। उल्लेखनीय है कि महिंद्रा की प्रतिस्पर्धी टाटा मोटर्स ने अन्य टैक्सी कंपनी उबर से हाथ मिलाया हुआ है। (भाषा)