Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डीएसके बेनेली ने लांच की 302 आर सुपरबाइक

Advertiesment
DSK Benelli
नई दिल्ली। सुपरबाइक क्षेत्र की कंपनी डीएसके मोटोव्हील्स ने आज भारतीय बाजार में सुपरबाइक डीएसके बेनाली 302 आर लाँच करने की घोषणा की कीमत जिसकी एक्स शोरूम कीमत 3.48 लाख रुपए है। 
 
कंपनी ने यहां जारी बयान में यह घोषणा करते हुए कहा कि बहुप्रतीक्षित डीएसके बेनेली 302 आर में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ ही सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया है। इसमें प्रौद्योगिकी और डिजाइन का संगम है। 
 
कंपनी के अध्यक्ष शिरीष कुलकर्णी ने कहा कि डीएसके बेनेली ने खुद को भारत में सुपरबाइक प्रेमियों के पसंदीदा ब्रांड के रूप में स्थापित हो गया है। लॉन्च के बाद अब तक कंपनी की सुपरबाइकों को बेहतर प्रतिसाद मिला है और नई सुपरबाइक को भी बेहतर प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।  
 
उन्होंने कहा कि नई सुपरबाइक बाजार की माँग के अनुरूप है।  यह व्हाइट रोसो, रेड नीरो और सिल्वर रंग में देश में कंपनी के सभी शोरूम में उपलब्ध होगी। इसमें इन-लाइन टू-सिलिंडर 4-स्ट्रोक डीओएसची इंजन है, जिसमें छह स्पीड गियरबॉक्स है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'सफेद जर्सी' को लेकर उत्साहित हैं पांड्या