Publish Date: Mon, 12 Oct 2015 (22:18 IST)
Updated Date: Mon, 12 Oct 2015 (22:22 IST)
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी स्प्लेंडर प्रो बाइक का नया संस्करण पेश किया। दिल्ली में इसकी शोरूम कीमत 46,850 रुपए है। नई स्प्लेंडर प्रो कल यानी नवरात्र के पहले दिन से देशभर में कंपनी की डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
इसके अलावा हीरो के नए स्कूटर मास्ट्रियो एज की खुदरा बिक्री भी कल से शुरू होगी। दिल्ली शोरूम में इसका दाम 49,500 रुपए है। कंपनी ने सेल्फ स्टार्ट फीचर के साथ स्प्लेंडर प्लस का नया संस्करण भी उतारा है। स्प्लेंडर देश के सबसे सफल मोटरसाइकल ब्रांड में से है। 1994 में इसको पेश किए जाने के बाद इसकी बिक्री ढाई करोड़ इकाई के आंकड़े को पार कर गई है।