Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

होंडा ने 1,45,000 बाइक वापस मंगाईं

Advertiesment
Honda
वॉशिंगटन। होंडा अमेरिकी बाजार में 1,45,000 मोटरसाइकलें वापस मंगा रही है। इन बाइक की पीछे की ब्रेक में दिक्कत है, जिससे आग लग सकती है या दुर्घटना हो सकती है।

राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन के दस्तावेज के अनुसार, यह तीसरा मौका है जब मोटरसाइकलों को बाजार से वापस लिया जा रहा है। इसके तहत 2001 से 2010 तथा 2012 से 2015 तक बने जीएल 1800 मॉडल को वापस लिया जा रहा है। 
 
इसके अलावा 2001 से 2005 के दौरान विनिर्मित जीएल 1800ए तथा 2013 से 2015 के दौरान विनिर्मित जीएल 1800बी मॉडलों को बाजार से वापस लिया जा रहा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi