Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

होंडा सिटी-चौथी पीढ़ी की एक लाख गाड़ियां बिकीं

Advertiesment
Honda City
नई दिल्ली। होंडा कार्स इंडिया की सेडान कार सिटी (चौथी पीढ़ी) की 1 लाख गाड़ियां बेचने की  उपलब्धि हासिल कर ली है।

कंपनी ने होंडा सिटी जनवरी 2014 में पेश की थी और केवल 15 महीने में ही उसने 1 लाख  गाड़ियां बेचने की उपलब्धि हासिल की है। कंपनी के बयान में कहा गया है कि उसने अब तक कुल  मिलाकर 1,01,299 होंडा सिटी बेची हैं।

उल्लेखनीय है कि कंपनी ने डीजल संस्करण में अपनी पहली कार होंडा अमेज पेश की थी। इसके  बाद वह होंडा सिटी का चौथा संस्करण भी डीजल में पेश किया गया। होंडा सिटी पहले पहल जनवरी 1998 में भारतीय बाजार में पेश की गई थी। इसकी पहली 3  पीढ़ियों की 4.3 लाख से अधिक गाड़ियां बिक चुकी हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi