Publish Date: Fri, 23 Oct 2015 (18:13 IST)
Updated Date: Fri, 23 Oct 2015 (18:15 IST)
नई दिल्ली। जापानी वाहन कंपनी होंडा भारत में अपनी लोकप्रिय सेडान कार सिटी का एक विशेष संस्करण बाजार से वापस मंगा रही है। कंपनी इन 3,879 कारों में ट्रांसमिशन प्रणाली के लिए एक साफ्टवेयर को अपडेट करेगी। कंपनी वैश्विक स्तर पर इस तरह की कवायद कर रही है।
कंपनी की भारतीय इकाई होंडा कार्स इंडिया ने कहा कि होंडा सिटी का सीवीटी संस्करण, साफ्टवेयर अपडेट करने के लिए वापस मंगाया जा रहा है।
कंपनी उन कारों को वापस मंगा रही है जिनका विनिर्माण फरवरी-नवंबर, 2014 के बीच किया गया। (भाषा)