Publish Date: Sat, 10 Jan 2015 (11:32 IST)
Updated Date: Sat, 10 Jan 2015 (11:39 IST)
वॉशिंगटन। ओबामा सरकार ने वाहन कंपनी होंडा पर सात करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाने का फैसला किया है।
कंपनी पर यह जुर्माना अपने वाहनों से जुड़ी मौत व चोटिल होने संबंधी शिकायतों की जानकारी नियामकों को नहीं देने के लिए लगाया गया है।
कंपनी पर आरोप है कि उसने नियामकों को इस तरह की लगभग 1729 शिकायतों की जानकारी नहीं दी। किसी भी वाहन कंपनी के खिलाफ यह अपनी तरह का सबसे बड़ा दीवानी जुर्माना है।
जापानी कंपनी होंडा ने नवंबर में इस मामले में अपनी विफलता स्वीकार की थी। (भाषा)