Publish Date: Mon, 22 May 2017 (20:33 IST)
Updated Date: Mon, 22 May 2017 (20:36 IST)
नई दिल्ली। टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर इंडिया (जेएलआर) ने अपनी जगुआर एक्सई का डीजल संस्करण पेश किया।
दिल्ली के शोरूम में इसकी शुरुआती कीमत 38.25 लाख रुपए है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि नए डीजल संस्करण में दो लीटर क्षमता का इंजन है जो 132 किलोवॉट की शक्ति पैदा करता है। इससे पहले जनवरी 2016 में कंपनी इसी कार का पेट्रोल संस्करण पेश कर चुकी है। दिल्ली के शोरूम में इसकी कीमत 37.25 लाख रुपए है। (भाषा)