Publish Date: Thu, 23 Feb 2017 (19:30 IST)
Updated Date: Thu, 23 Feb 2017 (19:33 IST)
नई दिल्ली। जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने भारत में विनिर्मित जगुआर एक्सएफ सेडान कार गुरुवार को पेश की। दिल्ली में शोरूम पर इसकी कीमत 47.50 लाख रुपए है। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि इस वाहन के डीजल व पेट्रोल इंजन वाले विकल्प उपलब्ध हैं।
जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर बनी पूरी तरह नई जगुआर एक्सएफ की पेशकश भारतीय बाजार में हमारी प्रतिबद्धता को दोहराता है। (भाषा)