Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Kia ने Auto Show में दिखाई Niro 2022 की झलक

हमें फॉलो करें Kia ने Auto Show में दिखाई Niro 2022 की झलक
, मंगलवार, 23 नवंबर 2021 (18:21 IST)
Kia Motors ने लॉस एंजिल्स में चल रहे ऑटो शो (LA Auto Show 2021) में ने अपनी इको-फ्रेंडली स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) Kia Niro 2022 का teaser image रिलीज किया है। टीजर इमेज के अनुसार 2022 Kia Niro बेहद ही अग्रेसिव लुक में नजर आ रही है।

इसे लोगों द्वारा पसंद भी किया जा रहा है। कोरियन कंपनी इस शानदार कार को कोरिया के सोल में आयोजित होने वाले ऑटो शो में प्रदर्शित कर सकती है। फर्स्ट जेनरेशन के Niro के एक लाइनअप में केवल हाइब्रिड, प्लग-इन हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) जैसे इको-फ्रैंडली मॉडल शामिल हैं। उम्मीद की जा रही है कि 2022 Kia Niro को भी इको-फ्रैंडली के रूप में पेश कया जाएगा।
Kia ने एक्सप्लेन करते हुए कहा कि कार के एक्सटीरियर को ईवी 'हबानीरो' कॉन्सेप्ट कार की तरह बनाया गया है, जिसको 2019 में रिवील किया गया था। खबरों के मुताबिक Kia की ये नई SUV अगले वर्ष भारतीय सड़कों पर दौड़ते हुए दिखाई दे सकती है।

खबरों के मुताबिक नई 2022 Kia Niro एक हॉरिजोन्टल और डॉइगोनल कॉम्बिनेशन के शेप में आएगा। डैशबोर्ड और डोर ट्रिम का लेआउट भी एकदम यूनिक है, जो इस कार को और भी एडवांस बनाते हैं। हम विभिन्न इको-फ्रैंडली मैटेरियल और न्यू कलर्स के साथ इस कार को पेश करके ग्राहकों को एक अलग अनुभव प्रदान करना चाह रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Vehicles Scrappage Policy का फायदा लेने वालों के लिए और क्या प्लान बना रही सरकार, नितिन गडकरी ने बताया